Tuesday, May 12, 2020

Lockdown 4.0: प्रधानमंत्री मोदी ने की लॉकडाउन के चौथे चरण की घोषणा, इस दिन बताए जाएंगे नए नियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए चौथे लॉकडाउन की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा फेज 18 मई से लागू होगा लेकिन इस बार रंग-रूप बदला होगा। उन्होंने कहा, “लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।



प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भरता हमें सुख और संतोष देने के साथ-साथ सशक्त भी करती है। 21वीं सदी, भारत की सदी बनाने का हमारा दायित्व, आत्मनिर्भर भारत के प्रण से ही पूरा होगा. इस दायित्व को 130 करोड़ देशवासियों की प्राणशक्ति से ही ऊर्जा मिलेगी।


इस दौरान पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. उन्होंने कहा, “ये आर्थिक पैकेज, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।”


इस दौरान पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं. उन्होंने कहा, “ये आर्थिक पैकेज, ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।”


तब्लीगी जमात के समर्थन मे आये शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ कल्बे सादिक़

Photo by next media 


लखनऊ। तब्लीगी जमात के समर्थन मे आये शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ कल्बे सादिक़। सादिक साहब ने कहा तब्लीगी जमात को मीडिया ने बदनाम करके मुल्क का माहौल ख़राब किया है, तब्लीगी जमात मुल्क के वफादार है। तब्लीगी जमात के लोग कभी लड़ाई झगड़े की बात नहीं करते। तब्लीगी जमात का काम लोगो की अच्छाई-भलाई के लिए होता है। कोरोना को किसी समुदाय विशेष से जोड़ना गलत है। देश सबका है, हिन्दू- मुसलमान को मिलकर इस महामारी से लड़ना होगा।


मीडिया पर सवाल पूछे जाने पर मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि मीडिया से हम खुश हैं, मीडिया हमारे भाई हैं, लेकिन अगर मीडिया मिलाने के बजाय लोगों में आपस में लड़ाने का काम करने लगे तो बहुत चिंता की बात है। डॉक्टर सादिक ने यह भी कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से तब्लीग़ी जमात के मुखिया को नहीं जानता हूं मगर इतना जरुर जानता हूं कि तबलीगी जमात का काम लड़ने या लड़ाने का नहीं है। और हम उम्मीद करते हैं कि कोरोना वायरस से हिंदू मुस्लिम सब मिलकर एक साथ मुक़ाबला करेंगें।


(रिपोर्ट - ज़ीशान अली)


आज से शुरू होंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, मात्र 20 मिनट में बिक गए हावड़ा-दिल्ली ट्रेन के सभी टिकट

नई दिल्ली। आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर सोमवार शाम छह बजे के बाद, 12 मई से चलने वाली विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू की और हावड़ा-नई दिल्ली मार्ग की ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की सभी टिकट 10 मिनट के भीतर बिक गईं और सभी सीट 20 मिनट में आरक्षित हो गईं टिकटों की बुकिंग पहले शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण उसमें देरी हुई। शाम करीब 4:45 बजे आईआरसीटीसी ने सूचित किया कि बुकिंग शाम 6 बजे से शुरू होगी।



हावड़ा-नई दिल्ली ट्रेन मंगलवार को हावड़ा से शाम 5 बजकर 5 मिनट पर रवाना होने वाली है। वेबसाइट पर टिकट उपलब्धता जांचने पर पता चला कि भुवनेश्वर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की टिकट भी शाम साढ़े छह बजे तक बिक चुकी थीं। भारतीय रेल 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू कर रही है और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेन (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेन) चलेंगी। आज केवल 8 ही ट्रेने चलेगी और इनमें भी केवल कनफर्म ऑनलाइन टिकट वालों को ही प्रवेश मिलेगा।


विशेष ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी।



बुकिंग में देरी पर आईआरसीटीसी ने स्पष्टीकरण देते हुए शाम करीब पौने पांच बजे ट्वीट किया, 'विशेष ट्रेन (डेटा) अपलोड किया जा रहा है। बुकिंग जल्दी शुरू होगी।


खुशखबरी : ट्रेनों के बाद अब हो सकती है डोमेस्टिक उड़ानों की शुरुआत - सूत्र

दिल्ली। भारतीय रेलवे के शुरुआत की खबरों के बीच देशभर के लोगों के लिए एक और बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है।उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में 6 दिन बाद यानी 18 मई से घरेलू उड़ाने शुरू हो सकती है। खबरों की मानें तो नागरिक उड्डयन मंत्रालय इसकी घोषणा बुधवार के दिन कर सकता है. इसी मामले पर टिप्पणी करते हुए एक AAI (Airports Authority of India) के एक अधिकारी ने कहा कि हम फिर से हवाई यात्राओं को शुरू करने के लिए तैयार हैं। लेकिन यह तभी संभव है जब केंद्र सरकार परिचालन को हरी झंडी दे।



नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत आने वाले डीजीसीए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ऑफिस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, CISF की एक संगठित टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर काम काज दोबारा शुरू होने से पहले तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से ही सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया था।


रिपोर्ट्स की मानें तो हवाई सेवाओं को शुरू करने से पहले एयरलाइंस यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। इसके तहत सभी यात्रियों को फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही यात्रियों को चेहरे पर फेस मास्क पहनना व स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना भी अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


भारत में कोरोना के मरीज़ की संख्या 70000 के पार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3604 नए मामले सामने आए


दिल्ली,12 मई। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है। लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने को है, मगर अब तक कोरोना पर काबू नहीं पाया गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3604 नए मामले सामने आएहैं और कोविड-19 से 87 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 70756 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 70756  केसों में 46008 एक्टिव केस हैं, वहीं 22455 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 868 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 23401 हो गई है।


Monday, May 11, 2020

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार, निगेटिव आई कोरोना की जांच

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हुआ है और उनकी कोविड-19 की जांच में संक्रमण नही पाया गया है. एम्स सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उनको नयी दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था. 87 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिक (हृदय और सीने से संबंधित) सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।



पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी सेहत सोमवार को ‘बेहतर’ है और दिन के समय में उन्हें बुखार नहीं आया. उन्होंने बताया कि सिंह की कई तरह की जांच की गई है जिनमें से कई की रिपोर्ट का अभी इंतजार है. सूत्रों ने बताया कि सिंह को एक-दो दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. एक सूत्र ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए नमूना लिया गया था और उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।’’


इससे पहले एम्स सूत्रों ने बताया, ‘‘एक नयी दवा लेने के बाद रिएक्शन (फैब्राइल रिएक्शन) होने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी जांच हो सके. बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है.’’ सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और वह एम्स के कार्डियो-थोरैसिक सेंटर के चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं। सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं. साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी। मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी और जल्द ठीक होने की कामना की।


(रिपोर्ट- पंकज कुमार)


शराब के नशे ने  खत्म किया लोगों के दिमाग से कोरोना का डर

Photo by- next media 


कानपुर। जहां एक तरफ  हर रोज पूरे भारतवर्ष में कोरो ना जैसी महामारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वही दूसरी तरफ लोग मानने को तैयार नहीं है लोगों ने नशे की लत के कारण महामारी का डर दिमाग से खत्म कर दिया है और सोशल डिस्टेंसिंग  की  जगह जगह पर धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने   मानको को दरकिनार कर दिया है चाहे वह सब्जी की बाजार हो सड़क हो या शराब की दुकान सब जगह  लग रहा है की कोरोना जैसी महामारी का मजाक बना रहे हैं जहां सरकार और आला अधिकारी लोगों  को प्रतिदिन तरह तरह से समझाने का प्रयास कर रहे हैं पर लोग हर बात को मजाक के तौर पर ले रहे हैं और कोरोना जैसी बीमारी को दावत दे रहे है।


(रिपोर्ट- प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी)


लखनऊ पुलिस ने शातिर रंगदारी वसूल करने वाले को किया गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट, लखनऊ के आदेशानुसार पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अभियुक्तों की धर-पकड़ जारी। इसी अभियान दौरान कैसरबाग पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता । सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग आई.पी. सिंह  के नेतृत्व में थाना प्रभारी कैसरबाग दीनानाथ मिश्र द्वारा  गठित की गई क्राइम टीम उ0नि0 जनार्दन सिंह, उ0नि0 शिव बहादुर सिंह, का0 056 अरूण मिश्रा, का0 7193 मनोज कुमार के अथक प्रयास के फलस्वरूप मु0अ0सं0 254/19 धारा  2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कैसरबाग के 07 महीने से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मो0 अलीम पुत्र मो0 नसीम नि0 सी/183 बेगमगंज सिविल लाईन कोतवाली नगर जनपद बारावंकी की गिरफ्तारी कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की । अभियुक्त के द्वारा डाक्टरों, बडे एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों से फिरौती/रंगदारी मांगने का काम करने का आदी था। अभियुक्त व उसके साथियों द्वारा थाना कैसरबाग व थाना पीजीआई में रंगदारी/फिरौती मांगने की घटनाएं कारित की गई है । 
अभियुक्त व उसके साथियों के द्वारा पिछले वर्ष जून माह में एक व्यक्ति से लाखों रूपये की रंगदारी मांगी गयी थी, ना देने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी भी दी गई थी, थाना कैसरबाग क्षेत्र में रहने वाले एक डाक्टर से अभियुक्तगण द्वारा लाखों रूपये की रंगदारी मांगी गई, और न देने पर परिवार को भी हानि पहुँचाने की धमकी दी, इस घटना से भयभीत डाक्टर द्वारा थाना कैसरबाग पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। अभियुक्तगण द्वारा अपना नाम बदल बदल कर इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।


(रिपोर्ट- ओवैस)


Sunday, May 10, 2020

कश्मीर में 25-30 आतंकी कर रहे 'फिदायीन' हमले की साजिश, NSA ने रचा 'चक्रव्‍यूह

नई दिल्ली: हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान ने लॉन्च पैड्स को फिर से सक्रिय कर दिया है और आतंकवादियों को भारत भेजा है। ऐसे में आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों से जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ रोधी ग्रिड को और मजबूत करने के लिए कहा है. एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक में, एनएसए डोभाल ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की समीक्षा की, जिसमें आतंकी सरगना और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन कमांडर रियाज नायकू को एक सफल ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया था। नायकू और उसका सहयोगी 6 मई को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के बेघपोरा गांव में एक मुठभेड़ में मारे गए थे।



खुफिया सूचनाओं के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद के 25-30 आतंकवादी वर्तमान में कश्मीर घाटी में मौजूद हैं जो सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं। सूत्रों से पता चला है कि, जैश 11 मई को घाटी में सुरक्षा बलों पर 'फिदायीन' हमला करने की साजिश कर रहा है. हाल ही में जैश कमांडर अब्दुल रऊफ असगर और पाकिस्तान के आईएसआई के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी, जिसमें रऊफ को आत्मघाती हमले की तैयारी के बारे में बताया गया था।


सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलओसी के पास के लॉन्चिंग पैड पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT), हिजबुल मुजाहिदीन (HM) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के करीब 450 आतंकवादियों की उपस्थिति देखी गई है. खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि ये सक्रिय लॉन्च पैड नियंत्रण रेखा से सटे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के पास दुधनियाल, शारदा और एथकम में हैं।


सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मार्च तक इन लॉन्चिंग पैड पर आतंकवादियों की संख्या 230 के करीब थी, जो अब लगभग दोगुनी हो चुकी है. इस समूह में लगभग 350 पाकिस्तानी आतंकवादी हैं और उनमें से ज्यादातर लश्कर और जैश से हैं।


सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, 'लॉन्चिंग पैड पर आतंकवादियों के बारे में हमारे पास ठोस जानकारी है. आतंकवादी कई समूहों में 20 से ज्यादा लॉन्चिंग पैड्स पर इकट्ठा हुए हैं और पाकिस्तानी सेना उन्हें भारत पहुंचाने के लिए बार-बार सीज़फायर का उल्लंघन कर रही है।


NSA डोभाल ने सेना के शीर्ष कमांडरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक की, जिसमें एजेंसियों ने पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान वायु सेना की बढ़ती गतिविधियों के बारे में चिंता व्यक्त की, जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस दावे के बाद शुरू हो गईं जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत मौजूदा तनाव का इस्तेमाल करके घुसपैठ के जवाब के बहाने पाकिस्तान के खिलाफ फर्जी आरोपों का अभियान शुरू कर सकता है।


बैठक में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने, रॉ प्रमुख सामंत गोयल, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी, सेना के श्रीनगर मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग 15 कोर (GoC) लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू और नगरोटा के 16 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह शामिल थे।


(रिपोर्ट- रोहित त्रिपाठी)


कोरोना पाबंदियों के बीच मास्क हेड शील्ड के साथ दूल्हा-दुल्हन, बाराती आए मोबाइल वीडियो कॉलिंग पर-कानपुर


कानपुर। कोरोना पाबंदियों के बीच मास्क हेड शील्ड के साथ दूल्हा-दुल्हन बाराती आए मोबाइल वीडियो कॉलिंग पर-कानपुर।कानपुर के आचार्य नगर के रहने दूल्हा गर्वित नारंग की शादी कानपुर की ही रहने वाली अदिति के साथ आज गुरद्वारे में सम्पन हुई ।


इस शादी की खास बात यह रही कि दूल्हा दुल्हन कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया और शादी में मात्र 10 लोग फेस मास्क के साथ मौके पर पहुचे वही शादी में सभी रिश्तेदार ऑनलाइन जुड़कर वर वधु को आशीर्वाद दिया।


वही दूल्हा-दुल्हन ने भी शादी के लिबास के साथ फेस मास्क, हेड शील्ड के साथ सोशल डिस्टेंसी का पालन करते हुवे शादी के पवित्र बंधन में बंधे।


(रिपोर्ट- प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी)


वयरल चेक : मैं पूरी तरह से स्वस्थ हुँ , मुझे कोई बीमारी नहीं - शाह


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही थी. अब खुद अमित शाह ने अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है. साथ ही अफवाहों को दरकिनार करते हुए कहा है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं.अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है. इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस वक्त में देर रात तक काम करने के कारण इन सब पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।


अमित शाह ने कहा, 'पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाएं फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है. मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की, उनकी चिंता को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता. इसलिए मैं आज स्पष्ट करता चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.'


इस तरह के फ़ेक वायरल मैसेज चल रहे थे।ऐसी ट्यूटर आईडी का अमित शाह का ट्विटर आईडी बताया जा रहा था। 👆👆


वहीं अमित शाह ने कहा, 'हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को लेकर अधिक मजबूत करती है। मेरे शुभचिंतकों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मेरा हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. जिन लोगों ने ये अफवाएं फैलाई हैं उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है।'


(रिपोर्ट- ज़हीर अब्बास)


PM केयर्स’ फंड का ऑडिट सुनिश्चित करें प्रधानमंत्री, जनता के समक्ष उपलब्ध हो पैसे खर्च करने का रिकॉर्ड: राहुल गांधी


नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह कोरोना वायरस के संकट से निपटने के मकसद से बने ‘पीएम केयर्स’ कोष का ऑडिट सुनिश्चित करें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पीएम केयर्स कोष को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और रेलवे जैसे बड़े सरकारी उपक्रमों से काफी पैसा मिला. यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री सुनिश्चित करें कि इस कोष का ऑडिट हो तथा पैसे लेने और खर्च करने का रिकॉर्ड जनता के समक्ष उपलब्ध हो।"



 कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भी कहा था कि पीएम केयर्स कोष का ऑडिट होना चाहिए।


इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि कोरोना संकट के समय देश के 13 करोड़ गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता देने के साथ मनरेगा मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों और किसानों को राहत प्रदान की जाए।


उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ बड़े आर्थिक सहायता पैकेज के बिना देश की अर्थव्यवस्था का पहिया फिर से पटरी पर लाना संभव नहीं होगा. दुनिया के अधिकांश देश अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने एवं अपने नागरिकों की परेशानियों को दूर करने के लिए बड़े आर्थिक पैकेजों की घोषणा पहले ही कर चुके हैं. लेकिन भारत में ऐसा अब तक नहीं हुआ।"


(रिपोर्ट - तरुण कुमार दुबे)


देश में 60 हजार के पार पहुंचे कोरोना के मामले, भारत भी टीका बनाने की रेस में।

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की संख्या शनिवार को 60,000 के आंकड़े को पार कर गई जबकि महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 2,000 के करीब पहुंच गई। राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आ रहे मामलों और वैश्विक स्तर पर लॉकडाउन में ढील देने वाली अर्थव्यवस्थाओं में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 की जांच बढ़कर प्रतिदिन लगभग 95,000 हो गई है, जबकि 332 सरकारी और 121 निजी प्रयोगशालाओं में अब तक कुल 15 लाख 25 हजार 631 जांच की जा चुकी हैं।



कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगातार बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। केरल और पूर्वोत्तर समेत कुछ छोटे राज्यों में संक्रमण के मामले या तो नहीं हैं या इनकी संख्या इकाई में है। देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,981 हो गई और संक्रमितों की संख्या 59,662 पर पहुंच गई। शनिवार की सुबह पिछले 24 घंटों में इस वायरस के कारण 95 लोगों की मौत हुई है और 3,320 नए मामले सामने आए है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 39,834 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 17,846 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।


दुनिया में क्या है कोरोना का अपडेट
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार और असम समेत कई अन्य जगहों से शनिवार को संक्रमण के नए मामले सामने आए। दिसंबर में चीन में मामले सामने आने के बाद से वैश्विक स्तर पर दुनिया में करीब 40 लाख लोग अबतक इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं जबकि करीब 2.75 लाख लोगों की जान जा चुकी है। थोड़ी राहत की बात यह है कि इस बीमारी से दुनिया भर में करीब 13 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। इनमें से दो लाख अमेरिका में और 1.4 लाख जर्मनी के हैं। जर्मनी और दक्षिण कोरिया उन देशों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी व्यापक जांच और संपर्कों की पहचान के जरिये बड़ी संख्या में संभावित मौतों को टाला है। लेकिन शनिवार को चिंता के बादल दोनों देशों में तब फिर मंडराने लगे जब बंद में कई छूट दिये जाने के बाद वहां संक्रमण के फिर से पांव पसारने का जोखिम बढ़ गया। भारत में भी 25 मार्च से लागू राष्ट्रव्यापी बंद के तीसरे चरण में कुछ ढील दी गई है। बंद के फिलहाल 17 मई को खत्म होने की उम्मीद है।


कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए आईसीएमआर कर रही भारत बायोटेक के साथ काम


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कोविड-19 का पूर्ण स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) के साथ मिलकर काम कर रही है। एक बयान में बताया गया कि टीके का विकास आईसीएमआर के पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में अलग किए गए वायरस के ‘उप-प्रकार’ का इस्तेमाल कर किया जएगा। इसने कहा कि ‘उप-प्रकार’ को एनआईवी से सफलतापूर्वक बीबीआईएल भेज दिया गया है। स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई ने बयान में कहा, ‘‘दो साझेदारों के बीच टीके के विकास पर काम शुरू हो चुका है. आईसीएमआर-एनआईवी टीके के विकास के लिए बीबीआईएल को सतत मदद उपलब्ध कराएगा।"


(रिपोर्ट- आज़ाद अंसारी)


Saturday, May 9, 2020

रहस्यमय परिस्थितियों में महिला और उसके दो बच्चों की जलकर मौत


अमेठी। रहस्‍यमयी परिस्थितियों में महिला और उसके दो बच्चों की जलकर मौत हो गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी पुर गांव में शुक्रवार की देर रात कमरे में सो रही महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई।


मृतका तबस्सुम निशा पत्नी इसरार 32 वर्ष, नूरुल 8 वर्ष और शोएब 5 वर्ष शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।


(रिपोर्ट - आसिया फ़ातिमा)


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...