दिल्ली। भारतीय रेलवे के शुरुआत की खबरों के बीच देशभर के लोगों के लिए एक और बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है।उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में 6 दिन बाद यानी 18 मई से घरेलू उड़ाने शुरू हो सकती है। खबरों की मानें तो नागरिक उड्डयन मंत्रालय इसकी घोषणा बुधवार के दिन कर सकता है. इसी मामले पर टिप्पणी करते हुए एक AAI (Airports Authority of India) के एक अधिकारी ने कहा कि हम फिर से हवाई यात्राओं को शुरू करने के लिए तैयार हैं। लेकिन यह तभी संभव है जब केंद्र सरकार परिचालन को हरी झंडी दे।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत आने वाले डीजीसीए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ऑफिस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, CISF की एक संगठित टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर काम काज दोबारा शुरू होने से पहले तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से ही सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो हवाई सेवाओं को शुरू करने से पहले एयरलाइंस यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। इसके तहत सभी यात्रियों को फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही यात्रियों को चेहरे पर फेस मास्क पहनना व स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना भी अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment