Photo by next media
लखनऊ। तब्लीगी जमात के समर्थन मे आये शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ कल्बे सादिक़। सादिक साहब ने कहा तब्लीगी जमात को मीडिया ने बदनाम करके मुल्क का माहौल ख़राब किया है, तब्लीगी जमात मुल्क के वफादार है। तब्लीगी जमात के लोग कभी लड़ाई झगड़े की बात नहीं करते। तब्लीगी जमात का काम लोगो की अच्छाई-भलाई के लिए होता है। कोरोना को किसी समुदाय विशेष से जोड़ना गलत है। देश सबका है, हिन्दू- मुसलमान को मिलकर इस महामारी से लड़ना होगा।
मीडिया पर सवाल पूछे जाने पर मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि मीडिया से हम खुश हैं, मीडिया हमारे भाई हैं, लेकिन अगर मीडिया मिलाने के बजाय लोगों में आपस में लड़ाने का काम करने लगे तो बहुत चिंता की बात है। डॉक्टर सादिक ने यह भी कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से तब्लीग़ी जमात के मुखिया को नहीं जानता हूं मगर इतना जरुर जानता हूं कि तबलीगी जमात का काम लड़ने या लड़ाने का नहीं है। और हम उम्मीद करते हैं कि कोरोना वायरस से हिंदू मुस्लिम सब मिलकर एक साथ मुक़ाबला करेंगें।
(रिपोर्ट - ज़ीशान अली)
No comments:
Post a Comment