Sunday, March 8, 2020

ब्रेकिंग लखनऊ


राजधानी लखनऊ के कमिश्नर सुजीत पांडेय के आदेश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में आलमबाग पुलिस टीम को मिली सफलता!


होली के त्यौहार के मद्देनजर अपराध व अपराधियों की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में तेज तर्रार इंस्पेक्टर आलमबाग राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में एस आई धर्मेंद्र कुमार ने दो शातिर लुटेरे अभियुक्त को किया गिरफ्तार।


गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूट का मोबाइल व 18640,रुपये नगद व 55 ग्राम स्मैक के साथ दोनो अभियुक्त को किया गिरफ्तार!



एसीपी आलमबाग लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपराधियों में लगाम लगाने में माहिर इंस्पेक्टर आलमबाग राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में एस आई धर्मेन्द्र कुमार व कांस्टेबल अखिलेश कुमार व दिनेश कुमार व आलमबाग पुलिस टीम को मिली सफलता।


Saturday, March 7, 2020

भगवान तो नहीं देखा है लेकिन नरेंद्र मोदी को देखा है "भावुक हुए पीएम मोदी"

जन औषधि दिवस पर एक महिला से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए. पीएम से बात करते हुए एक महिला ने कहा कि उसने भगवान तो नहीं देखा है, लेकिन नरेंद्र मोदी को देखा है. यह कहते हुए महिला पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते हुए रोने लगी. महिला से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी भावुक हो गए !



जन औषधि दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला दीपा शाह ने कहा कि वो लकवा मरीज है, पहले दवा खरीदने में उसके 5000 रुपये खर्च हो जाते थे. लेकिन जबसे उसने जन औषधि से दवाएं लेनी शुरू की, उसका दवाओं का खर्चा 1500 हो गया. महिला ने कहा कि वह बाकी बचे पैसों से घर चलाती है और फल खरीदती है !


देश भर में खुले 6 हजार जन औषधि केंद्र


जन औषधि दिवस के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनऔषधि दिवस सिर्फ एक योजना को सेलिब्रेट करने का दिन नहीं है, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों, लाखों परिवारों के साथ जुड़ने का दिन है, जिनको इस योजना से बहुत राहत मिली है. पीएम ने कहा कि ये देश के हर व्यक्ति तक सस्ता और उत्तम इलाज पहुंचाने का संकल्प है. उन्होंने संतोष जताया कि अब तक 6 हजार से अधिक जनऔषधि केंद्र पूरे देश में खुल चुके हैं !


अफ़ग़ानिस्तान: काबुल में हुई गोलीबारी, 32 लोगों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक कार्यक्रम में हुई गोलीबारी में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं. इस कार्यक्रम में अफ़ग़ान नेता अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह भी शामिल थे!


अफ़ग़ानिस्तान में प्रमुख विपक्षी नेता और चीफ़ एग्जिक्यूटिव अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह इस हमले में बाल-बाल बचे लेकिन कई दूसरे लोग घायल हो गए. कथित चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है!


यह हमला ऐसे समय हुआ है जब हाल में अमरीका और तालिबान के बीच एक अहम शांति समझौता हुआ है. इस समझौते के बाद अफ़ग़ानिस्तान में हुआ यह सबसे बड़ा हमला है. हालांकि इस शांति समझौते में इस्लामिक स्टेट शामिल नहीं है !


हज़ारा नेता अब्दुल अली मज़ारी की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम को दौरान यह हमला किया गया. मज़ारी की मौत तालिबान के हमले में हुई थी. टेलीविज़न पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा था ! पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के नज़दीक ही एक निर्माणाधीन इमारत से हमला किया गया! सरकारी अधिकारी ने बताया है कि इस हमले में लगभग 60 लोग घायल हुए हैं. हमले की ख़बर मिलते ही सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए. गृह मंत्री के अनुसार दो हमलावरों को मार दिया गया है



सरकारी अधिकारी ने बताया है कि इस हमले में लगभग 60 लोग घायल हुए हैं. हमले की ख़बर मिलते ही सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए. गृह मंत्री के अनुसार दो हमलावरों को मार दिया गया है !


अमरीका ने साल 2001 में न्यूयॉर्क हमले के बाद अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान शुरू कर दिया था. 2001 के हमले को अफ़ग़ानिस्तान स्थित अल-क़ायदा समूह ने अंजाम दिया था ! अफ़ग़ानिस्तान में चले संघर्ष के दौरान 2400 से अधिक अमरीकी सैनिक मारे गए. अभी भी करीब 12 हज़ार अमरीकी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद हैं !


19410 रन, 57 सेंचुरी के साथ वसीम जाफर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने 7 मार्च (शनिवार) को क्रिकेट के सभी फॉरमैट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस तरह से दो दशक से चल रहे उनके शानदार क्रिकेटिंग करियर का भी अंत हो गया। 42 वर्षीय जाफर ने भारत की ओर से 31 टेस्ट मैचों में 34.11 की औसत से 1944 रन बनाए। वो भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल ना दिखा सके हों, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका करियर शानदार रहा है। उन्होंने 260 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचों में 50.65 की औसत से 19410 रन बनाए और इस दौरान 57 सेंचुरी ठोकी।



टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम पांच सेंचुरी और 11 हाफसेंचुरी दर्ज हैं, जबकि 212 उनका बेस्ट स्कोर रहा। जाफर ने बयान में कहा, 'सबसे पहले मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिसने मुझे इस शानदार खेल को खेलने के लिए प्रतिभा दी। मैं अपने परिवार, मेरे माता पिता और भाइयों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे इस खेल को पेशे के तौर पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं अपनी पत्नी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिसने मेरा प्यारा घर बसाने और मेरे और बच्चों के लिए इंग्लैंड की आरामदायक जिंदगी छोड़ दी।


उन्होंने कहा, 'मेरे सभी कोच का विशेष आभार। चयनकर्ताओं का तहेदिल से आभार जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।' यह सलामी बल्लेबाज उन कुछ भारतीय बल्लेबाजों में शामिल है, जिन्होंने वेस्टइंडीज में दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ सेंट लूसिया में 212 रन बनाए थे। जाफर ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 2006 में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेला था। जाफर ने केवल दो वनडे खेले जिनमें दस रन बनाए। उन्हें हालांकि घरेलू क्रिकेट खासकर रणजी ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है




 














 







 















Friday, March 6, 2020

प्रशिक्षण में दिया गया स्वच्छता व पर्यावरण पर जोर


गोंडा- 06 मार्च 2020 !  भगोहर के भारती लघु माध्यमिक विद्यालय में चलरहे पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण में शुक्रवार को गतिविधि व पोस्टर के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण डाक्टर राजेश सिंह, अवनीश पाण्डेय, रीता मिश्रा, मनोज प्रताप, नरेन्द्र कौशल ने शिक्षकों को विद्यालय प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों के ठहराव, गतिविधि व कला आधारित शिक्षण दिये जाने के टिप्स अध्यापकों को समझाया।



पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण, सावधानी ही बीमारी से बचाव, स्वच्छता लाओ बीमारी भगाओ, पौधे लगाओं धरती बचाओ के जैसे पोस्टर बनाकर मानव जीवन के उपयोगी चीजों को समझाया गया।बीईओ ममता सिंह ने कहा कि निष्ठा प्रशिक्षण बेसिक शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शमभूदत्त तिवारी, बांबी सिंह, नूर मोहम्मद, गणेशदत्त तिवारी, सुनील आनन्द, सोनिया सिंह, उषा गुप्ता, आरती उपाध्याय, अर्चना तिवारी, जेपी तिवारी, इमरान, नसरीन बानो, निवेदिता यादव, विनय श्रीवास्तव रहे।



दिल्ली हिंसा पर ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई की टिप्पणी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा, शुक्रिया

ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह ख़ामेनेई ने दिल्ली में हुए दंगों पर भारत की कड़ी निंदा की है. दिल्ली के उत्तर-पूर्वी ज़िले में 24-26 फ़रवरी को हुई हिंसा में क़रीब 50 लोग अब तक मारे जा चुके हैं और 200 से ज़्यादा घायल हैं ! मरने वालों में ज़्यादातर मुसलमान हैं !



ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता ख़ामेनेई ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि भारत में मुसलमानों पर ज़ुल्म हो रहा है और दुनिया भर के मुसलमान इससे दुखी हैं !


उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''भारत में मुसलमानों के नरसंहार पर दुनियाभर के मुसलमानों का दिल दुखी है. भारत सरकार को कट्टर हिंदुओं और उनकी पार्टियों को रोकना चाहिए और इस्लामी दुनिया की ओर से भारत को अलग-थलग किए जाने से बचने के लिए भारत को मुसलमानों के नरसंहार को रोकना चाहिए.'' ख़ामेनेई ने अपने ट्वीट के साथ #IndianMuslimslnDanger यानी 'भारतीय मुसलमान ख़तरे में हैं' लिखा !


इस पर अभी तक भारत की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने ट्वीट करके ख़ामनेई को धन्यवाद दिया है ! उन्होंने लिखा, "मैं हिंदूवादी मोदी सरकार द्वारा भारत और भारत प्रशासित कश्मीर में मुसलमानों के दमन और नरसंहार के ख़िलाफ़ बोलने के लिए सर्वोच्च नेता ख़ामनेई और राष्ट्रपति आर्दोआन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. "


वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों की प्रतिभा


गोंडा!  प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरहापारा में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।डायट दर्जीकुंआं की प्रवक्ता रीना राव व खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।



कहा इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी योजनाओं के बारे में समझाया। उन्होंने उनसे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में नामांकन कराने की सलाह दी।छात्रा संध्या, पूजा, लक्ष्मी, प्रिया, खुशी ने सरस्वती गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किये। एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया।



प्रोग्राम में सबने तालियां बजाकर बच्चों का हौसला बढाया।छात्र सचिन, गणेश, सुशील, मोहन, रमेश ने देश भक्ति गीत शहीदों को नमन व देश मेरा रंगीला प्रस्तुत कर सबको देश सेवा के लिए सोंचने पर मजबूर किया। सामाजिक बुराइयों, नशाखोरी, स्वच्छता, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया। संचालन शिक्षक घनश्याम मौर्या ने किया ।प्रधानाध्यापक नूर मोहम्मद ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षिका सोनिया सिंह, सहदेव दूवे, सुशीला देवी,अमित कुमार सिंह, संध्या सिंह, अनुराग सिंह, मधु सिंह, एसएमसी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, महेश यादव, गुरुचरन, नीता सिंह, बृजलाल यादव, ज्योती सोनी रही।


Thursday, March 5, 2020

3 जिंदा कारतूस के साथ संसद में एंट्री कर रहा था शख्स, गिरफ्तारी के बाद रिहा


दिल्ली में संसद भवन से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया शख्स 3 जिंदा कारतूस लेकर संसद भवन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. हालांकि बाद में शख्स को रिहा कर दिया गया है ! मामले में पकड़ा गया शख्स गेट नंबर-8 से संसद भवन में जाने की कोशिश कर रहा था. जांच के दौरान शख्स के बटुए में तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए. जांच में सामने आया की शख्स इन कारतूस को अपने बटुए से निकालना भूल गया था !


सुरक्षा जांच के दौरान शख्स के पास कारतूस मिले और सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया. सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया. पकड़ा गया शख्स उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है और उसका नाम अख्तर खान है !


पुलिस ने किया रिहा


पुलिस ने पकड़े गए शख्स से काफी पूछताछ की. हालांकि बाद में उसे पुलिस ने जांच के बाद रिहा कर दिया. बता दें कि इन दिनों संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है !


कोरोना का कहर: लखनऊ में मांस-मछली की बिक्री पर लगा प्रतिबंध

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लखनऊ के जिला अधिकारी ने कहा कि मीट के माध्यम से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।



न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा, 'मीट से कोरोना वायरस न फैले, इसे सुनिश्चित करने के लिए खुले में मीट, सेमी कूक्ड मीट और मछली की ब्रिकी को प्रतिबंधित कर दिया गया है। होटल और रेस्टोरेंट को साफ-सफाई और हाइजिन का ध्यान रखने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं!


चीन के वुहान शहर से फैला घातक कोरोना वायरस अब कई देशों में जा चुका है। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 30 के आसपास जा पहुंची है। आगरा में भी छह लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे निपटने के लिए राज्यों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।


चार मार्च तक भारत में 29 मामले


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि चार मार्च तक भारत में कोरोना वायरस के 29 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं और मंत्रियों का एक समूह भी स्थिति की निगरानी कर रहा है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पर नजर रख रहे हैं। 4 मार्च तक कुल 28529 लोगों की निगरानी की जा रही है और अब सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है!


Wednesday, March 4, 2020

कोरोना वायरस पर समीक्षा के बाद PMO का हर जिले में चेकअप सेंटर का आदेश




देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार इसे लेकर कई कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिला स्तर पर जल्द सुविधा मुहैया कराएं और संदिग्ध मामलों का उपलब्ध दवा सुविधाओं के साथ इलाज करें।


















प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने सरकारी विभागों से कहा है कि वे कॉन्फ्रेंस और इंटरनेशनल मीटिंग करने से परहेज करें। यह फैसला किया गया सभी जिलों को यह आदेश दिया जाए कि वे देश में इंटरनेशनल मीटिंग और कोई कॉन्फ्रेंस करने से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय से जरूर मशविरा करें।


बड़े कार्यक्रम करने से परहेज


कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच जानकारों की तरफ से बड़ी सभा न करने की सलाह के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि वे किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।


पीएम मोदी के कैबिनेट मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उसके बाद इसी तरह की घोषणाएं की। शाम तक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस बात की घोषणा की कि ऐहतियाती तौर पर राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। 


बुधवार की बैठक ऐसे वक्त पर हुई है जब देश में कोरोना वायरस के 28 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।


केजरीवाल ने कहा- 88 लोगों की हो रही है जांच


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के मरीज के संपर्क में आने वाले 88 लोगों की जांच के सभी प्रयास जारी हैं। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात से निपटने के लिए उनके नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए आप सरकार ने हरसंभव उपाय किए हैं।


उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक एक पुष्ट मामला सामने आया है। मरीज को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह मयूर विहार का रहने वाला है। वह इटली से बुडापेस्ट गया और फिर विएना से दिल्ली पहुंचा। हमने 88 लोगों की पहचान की है जो उसके भारत लौटने के बाद उसके संपर्क में आए थे। उन सभी लोगों की जांच करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात को लेकर हम चिंतित तो हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए हम हर कदम उठा रहे हैं। टास्क फोर्स में दिल्ली के सभी अहम विभागों के अधिकारियों, राज्य के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सदस्यों के रूप में शामिल किया जा रहा है















कोरोना वायरसः भारत ने निर्यात किया सीमित, दुनिया में दवाओं की कमी की आशंका

कोरोना वायरस की वजह से कुछ दवाओं के निर्यात को सीमित करने के भारत के फ़ैसले के बाद दुनिया भर में इन दवाओं की कमी की आशंका है ! भारत दुनिया में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है. उसने 26 चीज़ों और उससे बनने वाली दवाओं के निर्यात को सीमित कर दिया है !



जिन दवाओं के निर्यात को सीमित किया गया है, उनमें पारासिटामोल भी है. दर्द में राहत देने वाली ये दवा दुनिया भर में इस्तेमाल की जाती है !


दवा बनाने के काम आने वाली सामाग्री का उत्पादन चीन में बड़े पैमाने पर होता रहा है, लेकिन बदले हालात में वहां या तो उत्पादन बंद है या फिर इसमें कटौती की गई है !


भारत का ये फ़ैसला ऐसे हालात में आया है. भारत की दवा बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पादों के लिए चीनी सामाग्री पर 70 फ़ीसदी तक निर्भर हैं !


दवाओं की क़िल्लत


विश्लेषक चेतावनी दे रहे हैं कि अगर कोरोना वायरस की महामारी बनी रही तो दवा कंपनियों को ज़रूरी सामाग्री की कमी की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है !



चाइना मार्केट रिसर्च ग्रुप के विश्लेषक शाउन रीन कहते हैं, "यहां तक कि जो दवाएं चीन में नहीं भी बनती हैं, उन्हें तैयार करने के काम आने वाली ज़रूरी चीज़ों की आपूर्ति चीन से होती है. अगर भारत और चीन इसकी चपेट में आए तो दुनिया भर में दवाओं की क़िल्लत पैदा हो सकती है."


ऑक्सफ़ोर्ड इकॉनॉमिक के वरिष्ठ अर्थशास्त्री स्टीफ़न फोरमैन बताते हैं, "इसके संकेत पहले से ही मिल रहे हैं कि दवा बनाने के काम आने वाली सामाग्री की क़िल्लत की वजह से क़ीमतें बढ़ रही हैं."


भारत सरकार ने अपनी घोषणा पर शांत रहने की अपील की है और कहा है कि अगले तीन महीने के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है !


Tuesday, March 3, 2020

भारत में कोरोना वायरस के एक और मरीज की पहचान, इटालियन टूरिस्ट की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव

इटली से भारत आए एक टूरिस्ट की पत्नी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जयपुर हॉस्पिटल में महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अब पुष्टि के लिए इसे पुणे स्थित लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया है।



इटालियन टूरिस्ट की पत्नी के बाद अब भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या सात हो गई है। कल (सोमवार को) दिल्ली में कोरोना वायरस ने दस्तक दी और एक मरीज की पुष्टि हुई थी !


सोमवार को जयपुर में इटली का एक पर्यटक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। पर्यटक के खून के नमूने को जांच के लिए पुणे की राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान को भेजा गया था। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया, "इटली के 20 पर्यटकों का एक दल जयपुर आया था, उनमें से एक पर्यटक की तबियत खराब होने पर 29 फरवरी को सवाईमानसिंह चिकित्सालय में उसके खून की जांच हुई थी, जो नेगेटिव आई थी, लेकिन उसका स्वास्थ्य गिरता गया। आज फिर से उसके खून के नमूने की जांच की गई जिसमें वह पॉजीटिव पाया गया।


मरीज को सवाईमान सिंह चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इटली से आए 20 सदस्यीय पर्यटकों के दल में से 19 सदस्य आगरा के लिये रवाना हो गए हैं।


शिया समुदाय की तरफ से 5 मार्च को शाम चार बजे मजार पर चादर पेश की जायेगी ।


शिया समुदाय की तरफ से 5 मार्च को शाम चार बजे मजार पर चादर पेश की जायेगी । विश्व प्रसिद्ध महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती र.अ के 808 वे उर्स के मौके पर शिया समुदाय की तरफ से गुरूवार शाम चार बजे मजार शरीफ पर चादर व अकीदत के फूल पेश किये जायेंगे । सभी मोमेनिन से गुजारिश है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद मे शिर्कत करके सवाबे दारेन हासिल करे।


नोट-: गुरूवार शाम चार बजे दरगाह के अन्दर हुजरा नम्बर 58 पर सबको जमा होना है । वही से चादर पेश करने के लिये रवाना होगे ।


Monday, March 2, 2020

राज्यसभा में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच दिखा ‘‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात का नजारा


नयी दिल्ली -  राज्यसभा में पिछले दिनों दिल्ली में हुई हिंसा के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे तथा इसी हंगामे के बीच सदन चलाने पर अड़े सत्ता पक्ष के मध्य सोमवार को ‘‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात’’ का नजारा देखने को मिला।


विपक्ष के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जब बैठक फिर शुरू हुई तो उप सभापति हरिवंश ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक को चर्चा एवं पारित कराने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का नाम पुकारा। इसी बीच आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों के कई सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गये।


विधेयक को चर्चा के लिए पेश करने के बाद निशंक ने इसके बारे में सदन को जानकारी देना शुरू किया। हंगामे के बीच मानव संसाधन विकास मंत्री ने जब अपनी बात को जारी रखा तो कांग्रेस नेता जयराम रमेश को सत्ता पक्ष के कई सदस्यों से बात करते हुए देखा गया। रमेश को सदन के नेता थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बात करते हुए निशंक की ओर इशारा करते हुए देखा गया।


इस बीच, सत्ता पक्ष की सबसे अग्रिम पंक्ति में जहां निशंक अपनी बात रख रहे थे, उनके सामने विपक्ष के कई सदस्यों ने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि इसके बावजूद निशंक ने अपनी बात को जारी रखा।


इसके बाद गहलोत एवं अन्य केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा किये गये संकेत का पालन करते हुए निशंक अपने कागजात लेकर पहली पंक्ति से तीसरी पंक्ति में आ गये और उन्होंने वहां से अपनी बात पूरी की। इस प्रकार निशंक विधेयक पर हंगामे के बीच करीब 15 मिनट तक लगातार बोलते रहे।


उनके बाद भाजपा के सत्यनारायण जटिया हंगामे के बीच ही बोले और फिर उपसभापति ने दोपहर करीब ढाई बजे बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...