ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह ख़ामेनेई ने दिल्ली में हुए दंगों पर भारत की कड़ी निंदा की है. दिल्ली के उत्तर-पूर्वी ज़िले में 24-26 फ़रवरी को हुई हिंसा में क़रीब 50 लोग अब तक मारे जा चुके हैं और 200 से ज़्यादा घायल हैं ! मरने वालों में ज़्यादातर मुसलमान हैं !
ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता ख़ामेनेई ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि भारत में मुसलमानों पर ज़ुल्म हो रहा है और दुनिया भर के मुसलमान इससे दुखी हैं !
उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''भारत में मुसलमानों के नरसंहार पर दुनियाभर के मुसलमानों का दिल दुखी है. भारत सरकार को कट्टर हिंदुओं और उनकी पार्टियों को रोकना चाहिए और इस्लामी दुनिया की ओर से भारत को अलग-थलग किए जाने से बचने के लिए भारत को मुसलमानों के नरसंहार को रोकना चाहिए.'' ख़ामेनेई ने अपने ट्वीट के साथ #IndianMuslimslnDanger यानी 'भारतीय मुसलमान ख़तरे में हैं' लिखा !
इस पर अभी तक भारत की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने ट्वीट करके ख़ामनेई को धन्यवाद दिया है ! उन्होंने लिखा, "मैं हिंदूवादी मोदी सरकार द्वारा भारत और भारत प्रशासित कश्मीर में मुसलमानों के दमन और नरसंहार के ख़िलाफ़ बोलने के लिए सर्वोच्च नेता ख़ामनेई और राष्ट्रपति आर्दोआन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. "
No comments:
Post a Comment