Friday, March 6, 2020

प्रशिक्षण में दिया गया स्वच्छता व पर्यावरण पर जोर


गोंडा- 06 मार्च 2020 !  भगोहर के भारती लघु माध्यमिक विद्यालय में चलरहे पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण में शुक्रवार को गतिविधि व पोस्टर के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण डाक्टर राजेश सिंह, अवनीश पाण्डेय, रीता मिश्रा, मनोज प्रताप, नरेन्द्र कौशल ने शिक्षकों को विद्यालय प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों के ठहराव, गतिविधि व कला आधारित शिक्षण दिये जाने के टिप्स अध्यापकों को समझाया।



पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण, सावधानी ही बीमारी से बचाव, स्वच्छता लाओ बीमारी भगाओ, पौधे लगाओं धरती बचाओ के जैसे पोस्टर बनाकर मानव जीवन के उपयोगी चीजों को समझाया गया।बीईओ ममता सिंह ने कहा कि निष्ठा प्रशिक्षण बेसिक शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शमभूदत्त तिवारी, बांबी सिंह, नूर मोहम्मद, गणेशदत्त तिवारी, सुनील आनन्द, सोनिया सिंह, उषा गुप्ता, आरती उपाध्याय, अर्चना तिवारी, जेपी तिवारी, इमरान, नसरीन बानो, निवेदिता यादव, विनय श्रीवास्तव रहे।



No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...