गोंडा! प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरहापारा में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।डायट दर्जीकुंआं की प्रवक्ता रीना राव व खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कहा इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी योजनाओं के बारे में समझाया। उन्होंने उनसे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में नामांकन कराने की सलाह दी।छात्रा संध्या, पूजा, लक्ष्मी, प्रिया, खुशी ने सरस्वती गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किये। एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया।
प्रोग्राम में सबने तालियां बजाकर बच्चों का हौसला बढाया।छात्र सचिन, गणेश, सुशील, मोहन, रमेश ने देश भक्ति गीत शहीदों को नमन व देश मेरा रंगीला प्रस्तुत कर सबको देश सेवा के लिए सोंचने पर मजबूर किया। सामाजिक बुराइयों, नशाखोरी, स्वच्छता, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया। संचालन शिक्षक घनश्याम मौर्या ने किया ।प्रधानाध्यापक नूर मोहम्मद ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षिका सोनिया सिंह, सहदेव दूवे, सुशीला देवी,अमित कुमार सिंह, संध्या सिंह, अनुराग सिंह, मधु सिंह, एसएमसी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, महेश यादव, गुरुचरन, नीता सिंह, बृजलाल यादव, ज्योती सोनी रही।
No comments:
Post a Comment