Saturday, February 8, 2020

वार्षिकोत्सव में दिखा प्रतिभाओं का संगम


गोंडा - प्रज्ञा इण्टर कालेज नगवा में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छोटे छोटे बच्चों के उम्मीद से अच्छा कार्यक्रम देख सभी ने तालियां बजाकर उनका हौंसला बढ़ाया। प्रबंधक श्रीबहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।



छात्रा खुशी, शालिनी चौहान, मुस्कान ने देश भक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला व संदेशे आते हैं गाकर श्रोताओं में देश भक्ति का जज्बा पैदा किया। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, नशाखोरी, दहेज प्रथा, लिंग भेद, सामाजिक असमानता पर बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शिवा सिंह, मुस्कान, रोहित ने भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दर्शकों ने तालियों की गढगढाहट से उनका हौंसला बढ़ाया।



संचालन विष्णु मिश्र ने किया। संरक्षक विजय सिंह ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। विष्णुदत्त सिंह विशेन, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, श्रवण सिंह, संजय सिंह, शाहील खां, बुशरा खान, जीनत फातमा, राम कुमार गुप्ता, हाजरा बेगम, प्रदीप सिंह, मदन सिंह, सज्जन रहे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। विशेष सचिव शासन राजेश कुमार की ओर से सभी डीएम, एसएसपी, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री शनिवार शाम 7 से 8 बजे तक 5 कालीदास मार्ग स्थित सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग करेंगे।



इस दौरान उपमुख्यमंत्री व उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय पांडेय मौजूद रहेंगे। 18 फरवरी से प्रस्तावित परीक्षा के लिए पेपर और कॉपी सभी जिलों को भेजे जा चुके हैं।


Friday, February 7, 2020

भारत को फिर दहलाने की फिराक में जैश-ए-मोहम्मद

पाकिस्तान के जिस बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को पिछले साल फरवरी में भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर ध्वस्त कर दिया था, अब वह फिर से सक्रिय हो गया है। इतना ही नहीं, जैश-ए-मोहम्मद के इस आतंकी कैंप में भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 27 आतंकवादियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। यह जानकारी इंटेलीजेंस और काउंटर टेरर ऑपरेटिव्स ने दी है। बता दें कि इससे पहले भी लाइव हिन्दुस्तान जैश के इस कैंप के सक्रिय होने की खबर दे चुका है। 



पिछले साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिल पर आतंकी हमले के बाद भारत ने एयर स्ट्राइक किया था और भारत में आगे कोई आतंकी हमले न हो इसके लिए भारतीय वायुसेना ने बमबारी कर जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। मगर अब आतंकी संगठन जैश के इस बालाकोट कैंप को आतंकी मौलाना मसूद अजहर का बेटा यूसुफ अजहर चला रहा है और आतंकी यूसुफ भारत के खिलाफ आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 27 जिहादियों को ट्रेनिंग दे रहा है।   


काउंटर टेरर ऑपरेटिव्स के मुताबिक, बालाकोट कैंप में ट्रेनिंग ले रहे इन 27 आतंकियों में से आठ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हैं। इन्हें पाकिस्तान स्थित पंजाब के दो और अफगानिस्तान के तीन प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेन्ड किया जा रहा है। नाम जाहिर न होने की शर्त पर ऑपरेटिव्स ने कहा कि खूफिया विभाग ने जानकारी दी है कि इस सप्ताह तक उनकी ट्रेनिंग खत्म हो जाएगी, जिसके बाद ये आतंकवादी भारत में घुसने के लिए तैयार होंगे। ऑपरेटिव्स के मुताबिक, पाकिस्तान के बालाकोट में जिस वक्त भारत ने एयर स्ट्राक किया था, उस वक्त इस कैंप में करीब 300 आतंकी ट्रेनिंग ले रहे थे।


Thursday, February 6, 2020

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने भारतीय सेना ने 20 मिनट में आतंकियों को किया चित

डिफेंस एक्सपो ने दुनिया को बता दिया की भारत कैसे विश्व की सबसे तेज उभरती हुई ताकत है। सेना के पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा। पलक झपकते ही जमीन से आसमान में गुम होते नजर आ रहे लड़ाकू विमान बता रहे थे कि विज्ञान और तकनीकी ने कितनी तरक्की की है। तेजस, किरन, डोनियर तथा हेलीकॉप्टरों में ध्रुव व रुद्र ने भई अपनी ताकत का अहसास कराया।



बुधवार की शाम के 4:02 बजे वृंदावन योजना के सेक्टर-15 में आतंकियों ने कब्जा कर लिया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौके पर मौजूद थे। सेना को मोर्चा संभालने का आदेश मिला। सेना ने गोलाबारी, ताबड़तोड़ फायरिंग और हवाई हमले कर महज 20 मिनट में इलाका खाली करा लिया। सेना की यह कार्रवाई प्रधानमंत्री के सामने हुई। उन्होंने सेना की जाबांजी का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मौका था डिफेंस एक्सपो के 11वें संस्करण के उद्घाटन समारोह का।


सेना के जांबाज पिछले सात दिनों से यहां पसीना बहा रहा थे। प्रधानमंत्री ने भी जवानों की जांबाजी का उत्साहवर्धन करने के लिए पूरा समय दिया। वह लगभग एक घंटे तक वायु सेना व थल सेना के कैशल को देखने के लिए कुर्सी पर डटे रहे। इस दौरान तेजस, सुखोई, किरन, जगुआर जैसे लड़ाकू विमान, चिनूक, रुद्र, ध्रुव, बी-17, एएलएच मार्क फोर्ड  हेलीकाप्टर, डोर्नियर विमान व मालवाहक ग्लोबमास्टर के साथ अर्जुन, वज्र, भीष्म आदि टैंकों ने अपनी ताकत का परिचय दिया। यह नजारा देखने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, तीनों सेना के प्रमुख आदि मौजूद रहे।


ओवैसी ने जताई आशंका, 8 फरवरी के बाद जालियांवाला बाग में बदल सकता है शाहीनबाग

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान आया है। ओवैसी ने आशंका जताई है कि शाहीनबाग 8 फरवरी के बाद जालियांवाला बाग में तब्दील हो सकता है। बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ओवैसी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि दिल्ली के शाहीनबाग में करीब 50 दिन से अधिक समय से सीएए के खिलाफ में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल का इस्तेमाल करेगी। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।


जब ओवैसी से पूछा गया कि सरकार की ओर से संकेत मिले हैं कि 8 फरवरी के बाद शाहीन बाग को साफ कर दिया जाएगा। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि उन पर गोली चलाई जाए, शाहीन बाग को जलियांवाला बाग में बदला जा सकता है। ऐसा हो सकता है। भाजपा के मंत्री ने 'गोली चलाने' का बयान दिया। सरकार को एक जवाब देना चाहिए कि कौन कट्टरता फैला रहा है।'


Tuesday, February 4, 2020

लखनऊ घंटाघर अपडेट


घंटाघर के पास रूमी गेट पर पुलिस ने लगाई बैरी केटिंग !रूमी गेट चौराहा से छोटा इमाम बड़ा बिना चेकिंग नहीं गुजर सकता वाहन! कार सवार के साथ ही बाइक सवारों की भी हो रही चेकिंग ! गाड़ियों के चेकिंग करने के साथ ही पुलिस कर रही क्षेत्र में गश्त !घंटाघर पर पुलिस अधिकारी भी सड़कों पर मौजूद !


Corona Virus: चीन में 64 और लोगों की मौत, 425 हुआ मरने वालों का आंकड़ा


चीन की सरकार से मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वायरस के चलते सोमवार तक 64 और लोगों की मौतों हुई है। ऐसे में अब मरने वालों का आंकड़ा 425 हो गया है। चीन के वुहान से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते बढ़ते मौत के आंकड़ों के साथ ही 14 हजार से ज्यादा लोग इन्फैक्टेड हैं।


भारत में इसके प्रभाव की बात करें तो केरल के तीसरे मरीज में कोरोना वायरस का केस पाया गया है। ये शख्स हाल में चीन से लौटा है। मरीज को अलग वॉर्ड में रखा गया है, हालांकि उसकी हालत स्थिर है और करीब से निगरानी रखी जा रही है। देश में कोरोना वायरस का मामला केरल में सामने आने के एक दिन बाद राज्य सरकार ने को लोगों को खतरे के प्रति आगाह किया है, लेकिन कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। 


Monday, February 3, 2020

सियाचिन, लद्दाख में जवानों को राशन की भी कमी, CAG रिपोर्ट में खुलासा

बजट की कमी का सामना कर रही सेना को लेकर कैग की रिपोर्ट में एक और खुलासा हुआ है। सीएजी ने सोमवार को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सियाचिन, लद्दाख आदि ऊंचाई वाले स्थानों में तैनात जवानों को जरूरी उपकरण के साथ- साथ राशन की भी कमी हुई है।



कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सैन्य दलों को दैनिक ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राशन की राशि कम दी जा रही है। यह ऊर्जा की जरूरत के आधार पर नहीं बल्कि वहां लागत के आधार पर दिया जा रहा है। वहां राशन की लागत ज्यादा है और ज्यादा लागत में जवानों को कम राशन मिल पाता है जिसकी वजह से उन्हें ऊर्जा की उपलब्धता 82 फीसदी तक कम हुई। 



रिपोर्ट में कहा गया है कि जवानों को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने में देरी हुई। इसके चलते या तो जवानों ने पुराने उपकरणों से काम चलाया या बिना उपकरण के रहे। कुछ उपकरणों के मामले में कमी 62 से 98 फीसदी तक दर्ज की गई। 


रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जवानों के लिए जरूरी कपड़ों एवं उपकरणों की उपलब्धता में चार सालों का विलंब किया गया जिससे जवानों के लिए कपड़ों एवं अन्य उपकरणों की कमी हुई। सैन्य बलों को नवंबर 2015 से सितंबर 2016 के दौरान बहुउद्देश्यीय जूते नहीं दिए गए, जिसके चलते उन्होंने अपने पुराने जूतों की मरम्मत कर काम चलाया।


इसके अतिरिक्त जवानों के लिए पुराने किस्म के फेस मास्क, जैकेट, स्लीपिंग बैग्स आदि खरीदे गए जबकि नवीनीकृत उत्पाद बाजार में उपलब्ध थे। ऐसा करने से विषम परिस्थितियों में तैनात जवान नवीन तकनीकों के लाभ से वंचित रहे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रक्षा प्रयोगशालाओं द्वारा अनुसंधान एवं विकास में पिछड़ने के कारण ऊंचाई पर इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के मामले में सरकार विदेशी आयात पर ही निर्भर रही। 


रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ उपकरणों के मामले में कमी बहुत ज्यादा थी। स्नो-गॉगल्स की कमी जांच की अवधि के दौरान 62 से 98 फीसदी तक पाई गई जबकि सियाचिन आदि में जवानों के लिए ये बेहद जरूरी हैं।


Sunday, February 2, 2020

पुलवामा हमले के शहीदों को आज भी मदद की दरकार, खोखले हुए सरकारी दावे

आगरा- 2 फरवरी 2020 !  जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को अब से कुछ दिन बाद एक साल हो जाएंगे ! इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे !इन शहीदों में से एक थे आगरा के कौशल कुमार रावत. हमले के बाद केंद्र सरकार के साथ सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद ही ये आश्वासन आजतक खोखले ही साबित हुए हैं 



पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वालों में से आगरा के कौशल कुमार रावत भी थे. कौशल कुमार रावत के परिवार को आज भी सरकारी मदद की दरकार है. शहीदों की शहादत के बाद बड़े- बड़े दावे करने वाले नेताओं ने दोबारा कभी शहीद के परिवार की सुध तक नहीं ली !


कौशल कुमार रावत की शहादत के बाद से अबतक उनकी बुजुर्ग मां सुधा रावत की आंखे नम है. मदद के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिला. शहीद कौशल कुमार रावत की मां का कहना है कि उन्हें न तो केंद्र सरकार से कोई मदद मिली है न ही कोई सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि उनके परिवार की मदद के लिए आगे आया !


शहीद कौशल कुमार की मां का कहना है कि वह खुद कई बार आगरा के जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. उनकी किसी ने मदद नहीं की. इतना ही नहीं तत्कालीन ग्राम प्रधान और मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि पुलवामा हमले में कौशल कुमार रावत की शहादत के बाद जिला प्रशासन ने शहीद की याद में स्मारक बनवाने की घोषणा की थी, लेकिन वो अबतक पूरी नहीं हो पाई. शहीद का सम्मान बचाए रखने के लिए उनका परिवार अपनी जमीन पर ग्राम पंचायत विभाग की मदद से स्मारक बनवा रहा है !


फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती


नई दिल्ली - फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को तबियत खराब होने के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती ! ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती के समय पत्नी नीतू सिंह,बेटा रणवीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट मौजूद थे। ऋषि कपूर अभी न्यूयार्क में ईलाज कराकर लौटे थे। और इन्फेक्शन होने के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवा गया हैं।


Saturday, February 1, 2020

व्यापारियों ने बजट को व्यापारियों के लिए उत्साहजनक नहीं बताया 

आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित "बजट चर्चा" में व्यापारियों ने बजट को व्यापारियों के लिए उत्साहजनक नहीं बताया !



लखनऊ 1 फरवरी 2020 !  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं फिक्की के संयुक्त तत्वाधान में गोमती होटल, सप्रू  मार्ग पर "बजट चर्चा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया व्यापारियों और उद्योगपतियों ने  बजट का सजीव प्रसारण देखा तथा बजट के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा इस बजट से देश के व्यापारियों को बड़ी आशा थी



कि इस बजट में वित्त मंत्री जी रिटेल व्यापारियों के व्यापार को बचाने एवं बढ़ाने के लिए एफडीआई की नीतियों में परिवर्तन की घोषणा करेंगी तथा बैंक के ब्याज की दरों में कमी करेंगी तथा मुद्रा लोन योजना एवं व्यापारी पेंशन योजना का दायरा बढ़ाएगी तथा व्यापारियों के लिए भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना का बढ़ावा करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने कहा ऑडिट सीमा 1करोड से बढ़ाकर 5करोड तक करना  स्वागत योग्य कदम है,



किंतु देश की बीमा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी भारतीय जीवन बीमा को आई पी ओ  के माध्यम से बेचने का निर्णय तथा शिक्षा के क्षेत्र में एफडीआई का निर्णय अनुचित है उन्होंने कहा रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए छोटे कदम उठाए गए हैं जो स्वागत योग्य हैं किंतु इस समय परिवर्तन की आवश्यकता थी क्योकी देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है ऐसे में रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए  बड़े कदम उठाने चाहिए थे 



बजट चर्चा कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोसद्यक्ष  मोहम्मद अफजल,संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाष त्रिपाठी, संगठन के लखनऊ महामंत्री संजय त्रिवेदी ,मोहम्मद आदिल, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, मसीह उज्ज जमा गांधी, राजीव शुक्ला,इंडर गांधी, महिला अध्यक्ष श्रीमती अनिला अगरवाल,सुनीता राय, अशोक भाटिया, एल के झुनझुनवाला सहित अनेक व्यापारी, उद्योगपति चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि शामिल थे !


निराशाजनक है बजट - राजकुमार यादव


लखनऊ 1 फरवरी 2020 ! सर्वहित व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि व्यापारियों की आशाओं के अनुरूप नहीं रहा बजट । बजट से व्यापारियों को मायूसी हुई। लंबे समय से ऑनलाइन  व्यापार पर नकेल कसने की मांग को सरकार ने दरकिनार कर दिया। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की व्यापारियों की मांग को सरकार ने ध्यान नहीं दिया !


 सोने की नगद खरीद की सीमा बढ़ाने की व्यापारियों की मांग को भी सरकार ने दरकिनार कर दिया।  
जीएसटी फाइल करने में व्यापारियों को देरी होने पर व्यापारियों से विलंब शुल्क लिया जाता है जबकि जीएसटी का रिफंड व्यापारियों को सही समय पर नहीं मिल रहा है जिससे व्यापारियों का पैसा काफी समय तक ब्लॉक हो जाता है जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में दिक्कतें आती हैं व्यापारी इस विषय पर सरकार से आशा कर रहे थे कि सरकार उपयुक्त कदम उठाएगी जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी लेकिन सरकार ने इस बजट में व्यापारियों की इस आशा के अनुरूप कोई कार्य नहीं किया।
 टैक्स स्लैब में बदलाव कुछ राहत तो देता है लेकिन इसके अलावा मौजूदा बजट व्यापारियों के लिए निराशाजनक है !


हिरन को कुत्तों से ग्रामीणों ने बचाया

 


गोंडा- 01 फरवरी 2020 ! कोतवाली देहात के चेतपुर गांव के पास शाम के समय हिरन को कुत्ते दौडा रहे थे।हिरन के शरीर पर कई जगह कुत्तों ने जख्मी कर दिया। गांव के प्रदीप सिंह व गुगुन सिंह ने हिरन को कुत्तों से घिरा देखकर ग्रामीणों को बुलाने के लिए शोर मचाया। ग्रामीणों ने लाठी डन्डों के साथ दर्जनों कुत्तों से घायल हिरन को बचाया।लोगों ने पुलिस को डायल 112 व वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया है।गुगुन सिंह, वीरु, घुटरु सिंह, नन्नें सिंह, मनीष, विमल, निर्मल, निखिल सिंह ने सहयोग किया है।



राष्ट्र स्तरीय शैक्षिक कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे सुनील आनन्द


गोंडा- कम्पनी बाग अमृतसर में तीन दिवसीय राष्ट स्तरीय शैक्षिक कार्यशाला में जनपद के वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया के नवाचारी शिक्षक सुनील आनन्द प्रतिभाग करेंगे।पूरे देश के नवाचारी शिक्षकों के इस शैक्षिक कार्यशाला में उप्र से 56 शिक्षक बुलाए गये हैं। देवीपाटन मण्डल से सुनील आनन्द इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले अकेले शिक्षक हैं। नवोदय क्रान्ति परिवार की ओर से नेशनल एकेडमी फार फाइन आर्ट में आयोजित होने वाले इस कार्यशाला में देश के अतिरिक्त वीदेशों के भी शिक्षाविद शिक्षकों के साथ अपना शैक्षिक अनुभव साझा करेंगे। देश व प्रदेश स्तरीय शिक्षक अधिकारी इस शैक्षिक कार्यशाला से शिक्षा जगत में अभूतपूर्व बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। एडी बेसिक विनय मोहन वन, बीएसए मनिराम सिंह, बीईओ ममता सिंह व अनेकों शिक्षकों ने सुनील आनन्द को शुभकामना देकर अमृतसर के लिए रवाना किया है।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...