लखनऊ 1 फरवरी 2020 ! सर्वहित व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि व्यापारियों की आशाओं के अनुरूप नहीं रहा बजट । बजट से व्यापारियों को मायूसी हुई। लंबे समय से ऑनलाइन व्यापार पर नकेल कसने की मांग को सरकार ने दरकिनार कर दिया। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की व्यापारियों की मांग को सरकार ने ध्यान नहीं दिया !
सोने की नगद खरीद की सीमा बढ़ाने की व्यापारियों की मांग को भी सरकार ने दरकिनार कर दिया।
जीएसटी फाइल करने में व्यापारियों को देरी होने पर व्यापारियों से विलंब शुल्क लिया जाता है जबकि जीएसटी का रिफंड व्यापारियों को सही समय पर नहीं मिल रहा है जिससे व्यापारियों का पैसा काफी समय तक ब्लॉक हो जाता है जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में दिक्कतें आती हैं व्यापारी इस विषय पर सरकार से आशा कर रहे थे कि सरकार उपयुक्त कदम उठाएगी जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी लेकिन सरकार ने इस बजट में व्यापारियों की इस आशा के अनुरूप कोई कार्य नहीं किया।
टैक्स स्लैब में बदलाव कुछ राहत तो देता है लेकिन इसके अलावा मौजूदा बजट व्यापारियों के लिए निराशाजनक है !
No comments:
Post a Comment