Sunday, February 2, 2020

पुलवामा हमले के शहीदों को आज भी मदद की दरकार, खोखले हुए सरकारी दावे

आगरा- 2 फरवरी 2020 !  जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को अब से कुछ दिन बाद एक साल हो जाएंगे ! इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे !इन शहीदों में से एक थे आगरा के कौशल कुमार रावत. हमले के बाद केंद्र सरकार के साथ सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद ही ये आश्वासन आजतक खोखले ही साबित हुए हैं 



पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वालों में से आगरा के कौशल कुमार रावत भी थे. कौशल कुमार रावत के परिवार को आज भी सरकारी मदद की दरकार है. शहीदों की शहादत के बाद बड़े- बड़े दावे करने वाले नेताओं ने दोबारा कभी शहीद के परिवार की सुध तक नहीं ली !


कौशल कुमार रावत की शहादत के बाद से अबतक उनकी बुजुर्ग मां सुधा रावत की आंखे नम है. मदद के नाम पर उन्हें कुछ नहीं मिला. शहीद कौशल कुमार रावत की मां का कहना है कि उन्हें न तो केंद्र सरकार से कोई मदद मिली है न ही कोई सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि उनके परिवार की मदद के लिए आगे आया !


शहीद कौशल कुमार की मां का कहना है कि वह खुद कई बार आगरा के जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. उनकी किसी ने मदद नहीं की. इतना ही नहीं तत्कालीन ग्राम प्रधान और मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि पुलवामा हमले में कौशल कुमार रावत की शहादत के बाद जिला प्रशासन ने शहीद की याद में स्मारक बनवाने की घोषणा की थी, लेकिन वो अबतक पूरी नहीं हो पाई. शहीद का सम्मान बचाए रखने के लिए उनका परिवार अपनी जमीन पर ग्राम पंचायत विभाग की मदद से स्मारक बनवा रहा है !


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...