Saturday, July 27, 2019

ब्रेकिंग, लखनऊ।

ब्रेकिंग, लखनऊ।


एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर राजधानी में देर रात चलाये जा रहे मिडनाइट अभियान में निगोहां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,


चोरी की योजना बनाते 3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे,


उनके पास से चोरी की बाइक, चोरी का सेलफोन व सब्बल समेत अन्य सामान बरामद,


पूछताछ ने चोरों ने निगोहां इलाके में हुई तीन चोरियों का किया खुलासा,


अब तक राजधानी के विभिन्न इलाकों में दर्जनों चोरी की बातें काबूली,


पूर्व में भी यह चोर कई बार जा चुके हैं जेल,


थाना प्रभारी जगदीश पांडेय को मिली पुलिस टीम के साथ सफलता,


वहीं पुलिस टीम इलाके में चल रहे अवैध शराब के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार,


इस मौके पर पुलिस ने 500 लीटर लहन नष्ट कर 50 लीटर अवैध शराब समेत शराब बनाने के उपकरण बरामद।


(हिमांशु त्रिपाठी)


Friday, July 26, 2019

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष का निधन


लखनऊ -  आल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अशफाक का शुक्रवार को निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि मौलाना अशफाक आगामी 28 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले बोर्ड के सालाना जलसे के सिलसिले में प्रेस कांफ्रेंस करने के लिये जा रहे थे। रास्ते में ट्रॉमा सेंटर के पास उन्हें कार में ही दिल का दौरा पड़ा। उन्हें फौरन सामने स्थित लारी कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मिर्जा अशफाक के परिवार में उनकी पत्नी हैं। वह पिछले चार साल से आल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे। उन्हें देर शाम लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित कर्बला में सुपुर्द—ए—खाक कर दिया गया। मौलाना मिर्जा अशफाक बोर्ड के संस्थापक मौलाना मिर्जा अतहर के छोटे भाई थे। पेशे से फारसी के शिक्षक रह चुके अशफाक बेहतरीन वक्ता के तौर पर मशहूर थे।


20वीं कारगिल विजय दिवस पर एलान 


लखनऊ। 20वीं कारगिल विजय दिवस पर एलान  'नगर निगम लखनऊ के परिक्षेत्र में रहने वाले शहीदों के परिवारों का गृहकर और जलकर माफ, अब सेना के शहीद जवानों के नाम से जानी जाएगी उनके घर के सामने की सड़कें। संयुक्ता भाटिया मेयर ने सीएम योगी की मौजूदगी में किया एलान।


Thursday, July 25, 2019

बिना हेलमेट अब खैर नही।

*ब्रेकिंग लखनऊ*



*एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी के आदेश पर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान*


थाना वजीरगंज क्षेत्र रकाबगंज चौराहे पर इंस्पेक्टर वजीरगंज दीपक दूबे के नेतृत्व में एसआई  सत्येंद्र कुमार सिंह ने भारी पुलिस टीम के साथ चलाया दो  पहिया वाहन चेकिंग अभियान।


अब थाना वजीरगंज क्षेत्र से बिना हेलमेट गुजरना नही होगा आसान


इस वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट बिना पेपर और तीन सवारी बैठ कर चलने वालों के किये गए चालान 


थाना वजीरगंज क्षेत्र से बिना हेलमेट निकलने वालो की अब खैर नही।


रिपोर्टर शादाब आलम


पर्दाफाश !!

ब्रेकिंग, लखनऊ।



नाबालिक लड़कियों को नशीला पदार्थ देकर गलत धंधे करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,


बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी को मिली दो किशोरियां,


पूछताछ में खुद पर जुल्म की दास्ताँ की बयां,


किशोरियों पड़ताल के बाद मुंशी पुलिया पर रहने वाला आरोपी लिया गया हिरासत में,


पिछले 6 माह से किशोरियों को बंधक बनाकर करवा रहा था गोरखधंधा,


जीआरपी ने किशोरियों और युवक को गाजीपुर पुलिस के किया सुपुर्द।


(हिमांशु त्रिपाठी)


अवैध शराब की तस्करी करने वाली महिला समेत पांच लोग चढ़े पुलिस के हत्थे,


ब्रेकिंग, लखनऊ।


अवैध शराब की तस्करी करने वाली महिला समेत पांच लोग चढ़े पुलिस के हत्थे,


आरोपियों के पास से 100 लीटर अवैध शराब बरामद,


मोहनलालगंज इंस्पेक्टर गऊ दीन शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोरखधंधे का किया पर्दाफाश,


एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस टीम को।मिली सफलता।


(हिमांशु त्रिपाठी)


देश लौटे राहुल गांधी, जल्द हो सकती है CWC की बैठक


कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी देश लौट आए हैं ! सूत्रों के मुताबिक वह गुरुवार को दिल्ली लौटे हैं. राहुल गांधी के देश लौटने के साथ ही अब कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी.राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष पद अब तक खाली है. पार्टी अब तक किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगा पाई है. कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में ही लगेगी ! नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आने वाले दिनों में की जा सकती है !


ब्रेकिंग, लखनऊ।

ब्रेकिंग, लखनऊ।


मड़ियांव थाना क्षेत्र के अल्लूनगर में मामूली बात पर दो सगे भाइयों पर कातिलाना हमला,


बेख़ौफ़ दबंगों ने कुर्सी पर बैठने के विवाद में शशिकान्त और श्रीकांत पर धारदार हथियार से वार कर किया लहूलुहान,


घायल भाइयों को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती,


वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार,


पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी।


(हिमांशु त्रिपाठी)


Wednesday, July 24, 2019

बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर से दो की मौत, एक घायल


गोण्डा - अयोध्या हाईवे पर दर्जीकुआं के पास बोलेरो और ट्रक के आमने सामने की टक्कर से ड्राइवर सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई। एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 



   मिली जानकारी के अनुसार  जनपद सहारनपुर के  ग्राम सुखवनपुर थाना देवबंद निवासी सचिन त्यागी, बाल किशन व पंकज त्यागी बोलेरो से गोण्डा से फैजाबाद की ओर जारहे थे ।कोतवाली देहात के खोरहंसा चौकी क्षेत्र के दर्जीकुंआं के पास सुबह 9:30 बजे रामनगर पुल पर सामने से आरहे कोयला लदे ट्रक के सामने से बोलेरो की टक्कर होगयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के सामने का हिस्सा ट्रक में घुसगया। सूचना पर  चौकी इनचार्ज योगेश सिंह, बबन यादव, अनिल यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सचिन त्यागी को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक ड्राइवर बालकिशन व पंकज त्यागी का शव बुलेरो में बुरी तरह फंसा हुआ था। बड़ी मसक्कत के बाद शव को बोलेरो से बाहर निकाला गया। क्षेत्राधिकारी सदर महाबीर सिंह, कोतवाल देहात राजनाथ सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। ट्रैक्टर, जेसीबी और हाई ड्रा की मदद से बोलेरो और ट्रक को सड़क के किनारे किया गया। बड़ा हादसा होने के कारण हाईवे पर घण्टों अफरा तफरी मची रही। घटना स्थल के दोनों ओर दूर दूर तक वाहनों का ताता लगपारहा। कोतवाल राजनाथ सिंह तो मृतकों के बारे में कोई भी जानकारी साझा करने से साफ इंकार कर दिया। परन्तु अस्पताल में मौजूद एसआई भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों से बात चीत हुई है। मृतक बाल किशन व पंकज त्यागी ही हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।


अब पता चला, कौन है पीएम मोदी का यह 'नन्हा दोस्त'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर एक नन्ही बच्ची को दुलार करते हुए एक फोटो पोस्ट किया, जो थोड़ी देर में वायरल हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- 'संसद भवन में एक बहुत खास दोस्त मिलने के लिए आया।' 



इस फोटो पर यूजर्स कमेंट करने लगे और ये चर्चाएं भी शुरू हो गई कि आखिर पीएम मोदी जिस बच्ची को इतना दुलार कर रहे हैं।  इस नन्ही बच्ची का नाम रुद्राक्षी है। रुद्राक्षी भाजपा सांसद सत्यनारायण जटिया की आठ माह की पोती है। रुद्राक्षी अपने मम्मी-पापा और दादाजी के साथ संसद भवन गई थीं, तभी उन पर पीएम मोदी का दुलार बरसा।



पहली फोटो में पीएम मोदी बच्ची को दुलारते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे फोटो में बच्ची पीएम मोदी की गोद में बैठी है और टेबल रखी चॉकलेट को देखकर खुश हो रही है। मोदी के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए  इस फोटो को पर लाखों लाइक मिल चुके हैं।


मुलाकात !!

लखनऊ : सीएम योगी से भारत में नेपाल के राजदूत नीलाम्बर आचार्य ने की मुलाकात।




Breaking lucknow

लखनऊ


मल्टी लेवल पार्किंग के पास मिली युवक की लाश


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेजा


अभी नही हो सकी मृतक की शिनाख्त


पुलिस मामले की जांच में जुटी


हजरतगंज थाना क्षेत्र के मल्टीलेवल पार्किंग के पास की घटना ।।


Tuesday, July 23, 2019

इंजीनियर शरद निगम की गोली मारकर हत्या


Lucknow - ठाकुरगंज की कैम्पवेल रोड पर आजादनगर में 32 वर्षीय एचसीएल कम्पनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरद निगम की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बेख़ौफ़ कातिलों ने घर के पास वारदात को दिया अंजाम, ड्यूटी से वापस लौट रहा था शरद, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार, बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस ! एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दिया मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश, एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धर-पकड़ में लगीं। आईजी एसके भगत पहुचे मौके पर,एसएसपी लखनऊ भी पहुचे ! घटना की जा रही गहनता से पड़ताल !


Report- Himanshu Tripathi 


 


बीईओ की अगुवाई में निकली शिक्षा जागरुकता रैली


Gonda -   खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह की अगुवाई में मंगलवार को नौबस्ता न्याय पंचायत में शिक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय भरहापारा से बीईओ व ग्राम प्रधान ने हरी झण्डी दिखाकर जागरुकता रैली को पूरे न्याय पंचायत में भ्रमण के लिए रवाना किया। बीईओ श्रीमती सिंह ने प्राथमिक विद्यालय भरहापारा में पौधरोपण भी किया। उन्होंने मानव जीवन में पेड़ पौधों के महत्व पर विस्तार से लोगों को जानकारी दी। विद्यालय परिसर में आम, नीम, पीपल, कदम का पौधा लगाकर बीईओ ने अध्यापकों व छात्रों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा जागरुकता रैली न्याय पंचायत के डल्लापुर, बरईपारा, जमुनहा, मझरेती, कोमर, पयागपुर, भसमपुर, रामपुर खरहांटा के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का भ्रमण किया। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढने जाएंगे और जन जन का यह नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है जैसे नारे भ्रमण के दौरान गूंजते रहे। बच्चे शिक्षा जागरुकता नारों के साथ अभिभावकों को शिक्षा के महत्व समझाते हुए आगे बढ़ते रहे। प्रधानाध्यापक नूर मोहम्मद, ग्राम प्रधान विष्णु दत्त सिंह, एनपीआरसी सुशील मिश्र शिक्षिका सोनिया सिंह, बृजलाल यादव, नीता सिंह, ज्योति सोनी, बृजेश सिंह, अवनीश पाण्डेय, रवीन्द्र शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, हौंसला प्रसाद, अशोक दूवे नन्द कुमार रहे।



मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...