Gonda - खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह की अगुवाई में मंगलवार को नौबस्ता न्याय पंचायत में शिक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय भरहापारा से बीईओ व ग्राम प्रधान ने हरी झण्डी दिखाकर जागरुकता रैली को पूरे न्याय पंचायत में भ्रमण के लिए रवाना किया। बीईओ श्रीमती सिंह ने प्राथमिक विद्यालय भरहापारा में पौधरोपण भी किया। उन्होंने मानव जीवन में पेड़ पौधों के महत्व पर विस्तार से लोगों को जानकारी दी। विद्यालय परिसर में आम, नीम, पीपल, कदम का पौधा लगाकर बीईओ ने अध्यापकों व छात्रों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा जागरुकता रैली न्याय पंचायत के डल्लापुर, बरईपारा, जमुनहा, मझरेती, कोमर, पयागपुर, भसमपुर, रामपुर खरहांटा के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का भ्रमण किया। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढने जाएंगे और जन जन का यह नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है जैसे नारे भ्रमण के दौरान गूंजते रहे। बच्चे शिक्षा जागरुकता नारों के साथ अभिभावकों को शिक्षा के महत्व समझाते हुए आगे बढ़ते रहे। प्रधानाध्यापक नूर मोहम्मद, ग्राम प्रधान विष्णु दत्त सिंह, एनपीआरसी सुशील मिश्र शिक्षिका सोनिया सिंह, बृजलाल यादव, नीता सिंह, ज्योति सोनी, बृजेश सिंह, अवनीश पाण्डेय, रवीन्द्र शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, हौंसला प्रसाद, अशोक दूवे नन्द कुमार रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी
बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गोण्डा : अयोध्या हाईवे कमल पेट्रोल पम्प के पीछे से सलारपुरवा शेखन गांव अकबरपुर, लाला हाता होते हुए पूरेतिवारी ग्राम पंचायत तक दर्जनों गांवों...
No comments:
Post a Comment