Monday, July 8, 2019

आगरा के पास हादसा 29 लोगों की मौत

आगरा के पास हादसा, लखनऊ से दिल्ली आ रही बस नाले में गिरी, 29 लोगों की मौत, कई दर्जन घायल



अवध डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी, तभी आगरा में झरना नाले के पास यह घटना हो गई और बस नाले में लुढ़क गई. इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं. उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई. ये बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी, तभी आगरा के झरना नाले में जा गिरी. इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.


बस अवध डिपो की थी जो लखनऊ से दिल्ली आ रही थी. घटना के बाद यूपी रोडवेज ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है. मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस घटना में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. राहत बचाव का काम जारी है. बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जौनपुर में कार हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु

जौनपुर में कार हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु


जौनपुर - उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि रामदास विश्वकर्मा के परिवार के चार सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के बाद गोरखपुर से प्रयागराज जिले के नैनी स्थित अपने आवास पर जा गए थे।
तड़के करीब तीन बजे जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र में समाधगंज बाजार के पास सड़क के किनारे उनकी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में रामदास विश्वकर्मा (70), पत्नी पद्मा विश्वकर्मा (65), राम सवालिया विश्वकर्मा(60) और 50 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
रिपोर्टर लोलारक दुबे


Sunday, July 7, 2019

मजलिस ने मनाया मौलाना बरकत उल्ला की यौम - ए-पैदाइश


Gonda - आल इण्डिया मुस्लिम मजलिस की ओर से रविवार को देश की आजादी के लिए बढचढ कर हिस्सा लेने वाले मौलाना बरकत उल्ला भोपाली के यौम- ए-पैदाइश रविवार 7 जुलाई के मौके पर फैजाबाद रोड मुसाफिर खाने में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खान मोहम्मद आतिफ ने मौलाना बरकत उल्ला के जीवन के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौलाना ने अपनी पूरी जिन्दगी देश की सेवा में लगा दिया। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार, जुल्म ज्यादती व नाइन्साफी के खिलाफ अनेकों देशों का दौरा किया। उन्होंने ने पूरे देश और विदेशों में भी भारत की आजादी के लिए आवाज बुलन्द किये। देश वासियों को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ इकट्ठा किया। समाज सेवी राजेन्द्र सिंह खुराना ने कहा कि मौलाना बरकत उल्ला बहुय ही योग्य आदमी थे। वे राजनीति, कूटनीति व कई भाषाओं के अच्छे जानकार थे। देश की आजादी के लिए किये गये उनके जद्दोजहद को हमेशा याद किया जाना चाहिए। मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नदीम सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष सैय्यद महमूद अली एडवोकेट ने भी लोगों को मौलाना के देश के खिदमात के बारे बताया। हाजी मुन्नू के सदारत में होरहे इस कार्यक्रम का संचालन बाबू इस्राईल ने किया। नगर अध्यक्ष हाफिज सलाहुद्दीन, कमाल खां एडवोकेट, सईद अहमद, मसहूद अली, आतिफ गोण्डवी, दाऊद इब्राहीम, जमील आजमी, इरफान कादरी, बब्बू आदि लोग रहे।



Friday, July 5, 2019

असामाजिकता तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की मांग


Gonda -  खोरहंसा। देश के लगभग सभी प्रदेशों में बढरहे भीड़ के शक्ल में असामाजिक तत्वों की गुण्डागर्दी के खिलाफ शुक्रवार को जमीअत उलमा ए हिन्द के जिला सदर मुफ्ती नियामत उल्लाह के अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम डा नितिन बंसल को सौंपा। ज्ञापन में जमीअत के सदस्यों ने केन्द्र और राज्य सरकारों से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त गुण्डों पर कठोर कलयवाही किये जाने की मांग की है। गरीब , मजलूम, मुस्लिम अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों पर जुल्म को बन्द कराये जाने की मांग की गई है। अभी हाल में झारखण्ड में मो तबरेज अंसारी को को पीट पीट कर जान से मारने की घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को सुरक्षा दिये जाने की माग की गयी है। मुहतमिम मदरसा फुरकानिया मौलाना अजीमुल्लाह, मौलाना सनाउल्लाह, खुर्शीद आलम उर्फ चांद एडवोकेट, हाजी लतीफुररहमान, मुश्फिक अहमद, शमसुलहक, डा महमूद आलम रहे।



Next media breaking!!

*ब्रेकिंग*


एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी के निर्देशों पर काम कर रही नाका पुलिस ने की क्षेत्र के एसपीओ,सभासद व सभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमिटी की मीटिंग!!



सीओ कैसरबाग संजीव कुमार सिन्हा व इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दुबे के नेतृत्व में नाका के होटल शान्ता इन मे हुई पीस कमिटी की मीटिंग


मीटिंग में क्षेत्र में शांति व्यवस्था व किसी भी आपत्ति में पुलिस को तुरंत सूचना व क्षेत्र में किसी भी गलत कृत्य होने या सूचना पर तुरंत पुलिस को सूचना देने पर की गई चर्चा


(विजय चावला)


*लखनऊ ,ब्रेकिंग*


*थाना नाका क्षेत्र में नवीन नाम के युवक ने लगाई फांसी*


थाना नाका क्षेत्र चारबाग पानदरीबा के पास गीत होटल में 24 वर्ष युवक नवीन ने लगाई फांसी ।


पुलिस में भर्ती होने आए नवीन नाम के युवक ने दौड़ में फेल होने के कारण फांसी लगा कर किया जीवन लीला समाप्त।


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर नाका सुजीत कुमार दूबे और एस आई अखिलेश द्विवेदी ने शव को अपने कब्जे में लेकर भेजा पीएम के लिए।



रिपोर्टर शादाब आलम


Thursday, July 4, 2019

स्वच्छ भारत अभियान का एक सच

ये कोई कूड़ाघर नहीं है बल्कि कानपूर दक्षिण का गौरव कही जाने वाली शहर के बीचो-बीच बसी सी.टी.आई नहर है. जब इस पर क्षेत्रीय लोगो से बात हुई तो ऐसे सच सामने आया तो, लगा की कैसे लोग अपने जीवन को जीने के लिए मजबूर है !



हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी स्वस्छ भारत अभियान की पूरे विश्व में बात करते है और 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वस्छ भारत अभियान को बहुत बड़े रूप में मनाने जा रहे हैं अतः जिम्मेदार विभाग और अधिकारियों से सविनय निवेदन है की शहर की इतनी बड़ी समस्या के बारे में सोचे और प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार होने दे. धन्यवाद


अगर आप को लगे की वाकई में ये बहुत बड़ी समस्या है तो इस खबर को शेयर करे, ताकि जल्द से जल्द विभागीय कार्यवाही हो पाये........


रिपोर्ट - योगेश अग्निहोत्री


Wednesday, July 3, 2019

Next media breaking lucknow

*ब्रेकिंग*



*एसएसपी लखनऊ श्री कलानिधि नैथानी* के आदेशानुसार लखनऊ की नाका पुलिस द्वारा *सुरक्षा/शांति-व्यवस्था को और अधिक बेहतर व सुदृण* बनाने के लिये सभी चौकी प्रभारियों द्वारा मय फ़ोर्स के एसएसआई नाका रणजीत कुमार सिंह द्वारा की जा रही है पैदल गश्त।



एसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एसएसआई रणजीत कुमार सिंह थाने के सभी चौकी इंचार्ज के साथ *सभी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र* के आस-पास घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी जा रही है नज़र व उनकी की जा रही है चेकिंग, *शराब के ठेकों के पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों* से की जा रही है पूछताछ।


पैदल गश्त के दौरान *रोड में गलत तरीके से वाहन चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों* पर की जा रही है कार्यवाही


(विजय चावला)


दिल्ली पार्किंग विवाद: सामान्य हो रहे हालात, मंदिर में हुए मंत्रोच्चार

पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं. दो पक्षों के बीच झड़प में जिस मंदिर को नुकसान पहुंचा था, उस दुर्गा मंदिर में बुधवार को आरती शुरू हो गई. पंडितों ने मंदिर में मंत्रोच्चारण किया. इस दौरान कई भक्तजन भी मौजूद रहे !पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं. दो पक्षों के बीच झड़प में जिस मंदिर को नुकसान पहुंचा था, उस दुर्गा मंदिर में बुधवार को आरती शुरू हो गई. पंडितों ने मंदिर में मंत्रोच्चारण किया. इस दौरान कई भक्तजन भी मौजूद रहे. रविवार को इलाके में मामूली स्कूटी पार्किंग विवाद इतना बढ़ा कि इसने सांप्रदायिक रंग ले लिया. दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पूरे इलाके को किले में तब्दील कर दिया गया है और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. मंगलवार को हालात सामान्य करने के लिए हौज काजी थाने में अमन कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें दोनों समुदाय के प्रतिनिधि तारा चंद सक्सेना और जमशेद अली सिद्दीकी शामिल हुए थे. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमशेद अली ने कहा था कि अमन कमेटी मंदिर को दोबारा मरम्मत कराएगी और बुधवार से वहां आरती की जाएगी. वहीं सक्सेना ने कहा था, इस मामले में पुलिस ने बेहद सकारात्मक रोल निभाया है और उन्होंने हमें काफी समर्थन दिया !



पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मार्केट बुधवार से खुल जाएंगे. इस पीस मीटिंग में बीजेपी नेता विजय गोयल, आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन सहित कई स्थानीय नेता शामिल हुए. डीसीपी (मध्य जिला) मंजीत जिला ने कहा, हमने इलाके पर नजर बनाई हुई है. इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज हुई हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है !



क्या है मामला


रविवार को पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके की गली दुर्गा मंदिर के पास कुछ लड़के शराब पी रहे थे. तभी पास की गली में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक वहां आया और स्कूटी पार्क करने लगा. वहां मौजूद लड़कों ने उसे ऐसा करने से रोका. जब वह नहीं माना तो नशे में धुत लड़के मारपीट पर उतर आए. इस झगड़े में एक लड़के के हाथ की हड्डी टूट गई. जैसे ही यह खबर घायल लड़के की गली तक पहुंची, वहां भीड़ जमा हो गई और शराब पी रहे लड़कों को जमकर पीटा !


यहीं से हालात बिगड़ते चले गए. दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ. इस पथराव में गली के एक मंदिर को नुकसान पहुंचा और कुछ शीशे भी टूट गए. यह खबर फैलने के बाद कुछ हिंदू संगठन दुर्गा मंदिर की गली में धरना-प्रदर्शन करने लगे. दूसरे समुदाय के लोग भी लाल कुआं और बल्लीमारान की सड़कों पर जमा होकर नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मामले को शांत कराया !


Tuesday, July 2, 2019

आजमगढ़ में ट्रक ने ली तीन दोस्तों की जान

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक ही मुहल्ले के तीन घरों का चिराग सोमवार रात हुए हादसे ने बुझा दिया।
किसी ने सोचा भी नहीं था कि नानी को मिट्टी देने के बाद उनकी भी सांसे छिन जाएंगी।
सरायमीर कस्बे के मुहल्ला नईबाजार निवासी अब्दुर्रहमान (22) पुत्र कलीम अहमद के नानी का निधन हो गया था। अब्दुर्रहमान अपने दोस्तों साकिब पुत्र शफीक और मेंहनगर निवासी वसीम पुत्र सलीम के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नानी के शव को मिट्टी देने निजामाबाद कस्बा गया।
मिट्टी देखकर रविवार रात 11 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। फरीदाबाद मोड़ के पास जैसे ही तीनों पहुंचे वैसे ही पीछे से आ रही ट्रक ने उनरकी बाइक को कुचल दिया।
इस हादसे में अब्दुर्रहमान और साकिब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में लोग अस्पताल ले जाने लगे तबी रास्ते में वसीम ने भी दम तोड़ दिया।
तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।



ठाकुरगंज में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या।

Lucknow



ठाकुरगंज में धारदार हथियार से गला रेतकर हुई नफीस (48) की हत्या। शव का गला कटा हुआ।
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या,मरी माता मंदिर के पास की घटना,बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम,सूचना पर पहुंची पुलिस।


(हिमांशु त्रिपाठी)


 


 


 


 


Breaking lucknow

पीपी एस एसोसिएशन उत्तरी सीओ क़ैसरबाग़ के समर्थन में -----


सीओ क़ैसरबाग़ के खिलाफ कार्यवाही
का विरोध करेगी pps एसोसिएशन pps एसोसिएशन के महासचिव राजेश सिंह ने कहा की अगर सीओ का निलंबन होता है तू pps association इसका विरोध कर अला अधिकारियो से वार्ता भी करेगी
वीडियो में पुलिस से बदसलूकी करने
वाले के बचाव में उतरे उच्चाधिकारी


Monday, July 1, 2019

वाराणसी के कई इलाकों में बिजली ने रुलाया

वाराणसी। उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को वाराणसी के कई इलाको में बिजली कटौती से आम जनता परेशान रही।
सुबह से रात तक कई उपकेंद्रों से ट्रिपिंग और फाल्ट के चलते कटौती जारी रही।
शहर और वरुणा पार के अधिकांश इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
दिन भर बिजली की आवाजाही से बेहाल जनता उपकेंद्रों पर फोन करती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
पांडेयपुर उपकेंद्र से शनिवार देर रात तक बिजली गुल रही।
यहां पंचक्रोशी के पास डिस्क इंसुलेटर पंचर हो गया था। इसके चलते रात दस बजे से सुबह में साढ़े 3 बजे तक बिजली कटी।
इसके अलावा पन्नालाल पार्क से भी फाल्ट के चलते सुबह में तीन बजे तक बिजली गुल रही।


लालजी यादव हत्याकांड का आरोपी आकाश सिंह गिरफ्तार

जौनपुर। सपा नेता लालजी यादव हत्याकांड में एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जिसे शनिवार को कोर्ट ने जमानत दे दिया है।
सपा से जुड़कर राजनीति करने वाले सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उड़ली गांव निवासी लालजी यादव की गत 31 मई को सिद्दीकपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। घटना के समय वह निजी स्कार्पियो में बैठकर अधिवक्ता से बात कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ता सड़क पर आ गए थे। छानबीन में जुटी पुलिस ने लालजी से मिलने गए अधिवक्ता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस कार्रवाई का अधिवक्ता एकजुट होकर विरोध करने लगे। इसी दौरान 26 जून को पुलिस ने आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी आकाश सिंह को गुपचुप तरीके से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मीडिया को पुलिस ने इसकी भनक तक नहीं लगने दी। गिरफ्तार आकाश सिंह सरायख्वाजा के मनिया गांव निवासी संतोष सिंह के छोटे भाई सतीश सिंह के साले का बेटा बताया जा रहा है। मृत लालजी यादव संतोष सिंह की हत्या के मामले में आरोपित थे। थानाध्यक्ष निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि मार्निंग कोर्ट के नाते जल्द कार्रवाई करने के कारण मीडिया को अवगत नहीं कराया जा सका।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...