Gonda - खोरहंसा। देश के लगभग सभी प्रदेशों में बढरहे भीड़ के शक्ल में असामाजिक तत्वों की गुण्डागर्दी के खिलाफ शुक्रवार को जमीअत उलमा ए हिन्द के जिला सदर मुफ्ती नियामत उल्लाह के अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम डा नितिन बंसल को सौंपा। ज्ञापन में जमीअत के सदस्यों ने केन्द्र और राज्य सरकारों से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त गुण्डों पर कठोर कलयवाही किये जाने की मांग की है। गरीब , मजलूम, मुस्लिम अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों पर जुल्म को बन्द कराये जाने की मांग की गई है। अभी हाल में झारखण्ड में मो तबरेज अंसारी को को पीट पीट कर जान से मारने की घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को सुरक्षा दिये जाने की माग की गयी है। मुहतमिम मदरसा फुरकानिया मौलाना अजीमुल्लाह, मौलाना सनाउल्लाह, खुर्शीद आलम उर्फ चांद एडवोकेट, हाजी लतीफुररहमान, मुश्फिक अहमद, शमसुलहक, डा महमूद आलम रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment