Monday, July 8, 2019

आगरा के पास हादसा 29 लोगों की मौत

आगरा के पास हादसा, लखनऊ से दिल्ली आ रही बस नाले में गिरी, 29 लोगों की मौत, कई दर्जन घायल



अवध डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी, तभी आगरा में झरना नाले के पास यह घटना हो गई और बस नाले में लुढ़क गई. इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं. उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई. ये बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी, तभी आगरा के झरना नाले में जा गिरी. इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.


बस अवध डिपो की थी जो लखनऊ से दिल्ली आ रही थी. घटना के बाद यूपी रोडवेज ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है. मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस घटना में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. राहत बचाव का काम जारी है. बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...