Monday, July 8, 2019

जौनपुर में कार हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु

जौनपुर में कार हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु


जौनपुर - उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि रामदास विश्वकर्मा के परिवार के चार सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के बाद गोरखपुर से प्रयागराज जिले के नैनी स्थित अपने आवास पर जा गए थे।
तड़के करीब तीन बजे जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र में समाधगंज बाजार के पास सड़क के किनारे उनकी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में रामदास विश्वकर्मा (70), पत्नी पद्मा विश्वकर्मा (65), राम सवालिया विश्वकर्मा(60) और 50 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
रिपोर्टर लोलारक दुबे


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...