लखनऊ - अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री द्वारा बाल श्रम की रोकथाम में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया ! अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल को श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर बाल श्रम की रोकथाम में आदर्श व्यापार मंडल के विशेष योगदान हेतु सम्मानित किया गया आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जारी बयान मे कहा आदर्श व्यापार मंडल बाल श्रम के खिलाफ है किंतु इसका अधिक जिम्मेदार नियोजक ना होकर बच्चों के अभिभावक हैं साथ ही साथ सरकार को उन परिस्थितियों पर भी ध्यान देना चाहिए जिसके कारण वह बाल श्रम के लिए मजबूर हो रहे हैं हैं उन्होंने कहा हम सभी का कर्तव्य है कि समाज में जो बच्चे हैं उनको शिक्षा का अवसर मिले उनको फलने फूलने एवं उनकी प्रतिभा को बढ़ने का अवसर मिले तभी एक अच्छे भारत का निर्माण हो सकेगा उन्होंने बाल श्रम की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में लगातार कार्यक्रम करनेकी बात कही, सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांसफार्म गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लखनऊ के उपाध्यक्ष संजय कुमार मुख्य रूप से रहे !
Wednesday, June 12, 2019
Tuesday, June 11, 2019
नृपेंद्र मिश्रा अगले पांच साल तक रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव
केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एक बार फिर नृपेंद्र मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य सचिव नियुक्त किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री के अपर प्रधान सचिव के रूप में डॉ. पीके मिश्रा को नियुक्त किया गया है. दोनों को ही सेवा विस्तार दिया गया है ! मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में रिटायर्ड आईएएस नृपेंद्र मिश्रा को एक बार फिर से चुना है. वहीं रिटायर्ड आईएएस डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को पीएम के अपर प्रधान सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है. दोनों की नियुक्ति 31 मई 2019 से प्रभावी होगी. वहीं दोनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है !
कौन है नृपेंद्र मिश्रा
मिश्रा 2006 से 2009 के बीच ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के अध्यक्ष रह चुके हैं और 2009 में ही रिटायर हुए. ट्राई के पूर्व अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा 1967 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर के हैं. मिश्रा उत्तर प्रदेश से हैं और राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर हैं. मिश्रा की अध्यक्षता में ट्राई ने अगस्त 2007 में सिफारिश की थी कि स्पेक्ट्रम की नीलामी की जानी चाहिए. मिश्रा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले की सुनवाई में दिल्ली की एक अदालत में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पेश हो चुके हैं !
जाम से निजात की पहल - लखनऊ पुलिस
ब्रेकिंग, लखनऊ।
जाम के झाम से परेशान लोगों को निजात दिलाने के लिए एसएसपी की सराहनीय पहल, एसएसपी के निर्देश पर ठाकुरगंज पुलिस ने घंटाघर के आसपास लगने वाले अतिक्रमण को हटवाया, इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़क पर जाम लगाने वालों पर कसी नकेल, इंस्पेक्टर के इस कार्य की स्थानीय लोगों व राहगीरों ने की प्रशंसा।
रिपोर्ट - हिमांशु त्रिपाठी
चैन स्नेचर गिरफ्तार
ब्रेकिंग, लखनऊ।
महिला के गले पर झपट्टा मारकर भाग रहे शातिर चैन लुटेरे राजेश कुमार को आलमबाग पुलिस ने घेराबंदी कर बरहा रेलवे कालोनी में दर-दबोचा, सूचना पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने इंस्पेक्टर आनन्द कुमार शाही के नेतृत्व में आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद किया गिरफ्तार, हुसैनगंज निवासी महिला लोको वर्क शॉप के पास कर रही थी ऑटो का इंतजार, आरोपी के पास से लूटी गई चैन और बाइक बरामद, पूछताछ में आरोपी ने कई चैन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली, पीड़िता ने इंस्पेक्टर आनन्द कुमार शाही समेत समस्त पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना करते हुए दिया धन्यवाद।
रिपोर्ट - हिमांशु त्रिपाठी
प्राथना सभा में शैक्षिक गतिविधि व प्रश्ननोत्तरी सीख रह प्रशिक्षु
गोंडा - खोरहंसा। एडी बेसिक व डायट प्राचार्य विनय मोहन वन के कुशल नेतृत्व व बेहतर शिक्षा के प्रति उनके रुचि के कारण डीएलएड के प्रशिक्षु प्रार्थना सभा में शैक्षिक गतिविधि व प्रश्ननोत्तरी सीखरहे हैं। वे स्वयं प्रार्थना सभा में प्रशिक्षुओं के साथ शामिल होकर उन्हें शिक्षक, शिक्षण और उनके भविष्य के दायित्तवों से उन्हें रुबरु कराते हैं।डीएलएड के प्रशिक्षु प्रार्थना सभा के बाद विज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन के बारे में एक दूसरे से प्रश्न करते हैं। भूगोल, अर्थ शास्त्र, राजनीति शास्त्र, वायु मण्डल, जल मण्डल, सोलर सिस्टम पर भी प्रार्थना सभा पर ही चर्चा होती है।प्रशिक्षुओं के भविष्य के अध्यापक जीवन में काम आने वाले विद्यालय प्रबंधन, रखरखाव, स्वच्छता, स्वास्थ्य व टीम भावना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाती है। शैक्षिक गतिविधियां और खेल के प्रति प्रशिक्षुओं को आकर्षित किया जाता है। डायट पर मंगलवार को प्राचार्य की मौजूदगी में प्रशिक्षुओं को शैक्षिक गतिविधि व प्रश्ननोत्तरी का अभ्यास कराया गया। प्रवक्ता कुसुमलता तिवारी, ज्ञान बहादुर, मोहम्मद शरीफ, वीके पाण्डेय, डा अभय मिश्र शमशाद अहमद रहे।
ब्रेकिंग नोएडा
नोएडा सेक्टर 128 असगरपुर गांव के पास बांध रोड पर स्कोडा कार में लगी भयंकर आग, एक्सप्रेसवे थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर ,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू , कार जलकर हुई राख , किसी के हताहत होने की खबर नहीं ,एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र का मामला !!
नाका पुलिस पूरी तरह सतर्क
एसएसपी लखनऊ के निर्देशो पर काम कर रही नाका पुलिस पूरी तरह सतर्क ! क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अपराधियो के खिलाफ अभियान के तहत नाका पुलिस ने किया पूरे पुलिस बल के साथ गश्त ! पुरे नाका थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर नाका विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में सभी चौकी इंचार्ज ने मिल कर किया गश्त ! थाना क्षेत्र के सभी इलाके में गश्त में सभी दरोगाओं के साथ नाका पुलिस टीम मौजूद !!
(विजय चावला)
Monday, June 10, 2019
मुलायम और अखिलेश की सीएम योगी से मुलाक़ात
मुलायम सिंह यादव से मिले सीएम योगी, सीएम योगी ने जाना मुलायम सिंह यादव का हाल, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव भी साथ रहे मौजूद, मुलायम से मिलने आवास पहुंचे सीएम योगी।
दरअसल मुलायम सिंह यादव हाईपर ग्लाईसिमिया (हाईपर टेंशन) और हाईपर डायबीटीज की समस्या से पीड़ित हैं. इससे पहले जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनसे मुलाकात के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे. वहीं अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाई शिवपाल यादव और बेटे अखिलेश यादव भी मुलायम की हाल-चाल लेने पहुंचे ! लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने न के बराबर ही चुनावी सभाएं की हैं, वहीं उन्होंने मैनपुरी से चुनाव लड़ा और चुनाव में जीत भी हासिल की. लेकिन पिछले काफी वक्त से उन्हें सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मुलायम सिंह को रविवार को ही लखनऊ के लोहिया इंस्टिट्यूट में हाई शुगर की समस्या की वजह से चेकअप के लिए भर्ती करवाया गया था. जहां डॉ. भुवन चंद्र तिवारी की देखरेख में मुलायम सिंह यादव का इलाज हुआ !
दिल्ली में गर्मी का कहर
दिल्ली के इतिहास में सोमवार को पहली बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पालम इलाके में तापमान 48.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यह पहली बार है, जब जून के महीने में गर्मी ने दिल्ली में इतना कहर बरपाया है. रविवार को राजधानी में पारा 47.8 रहा था. दिल्ली के ही सफदरजंग में तापमान 45.6 डिग्री पर पहुंच गया ! भीषण गर्मी की मार पूरा देश झेल रहा है. कई राज्यों में पीने के पानी की कमी हो गई है. जलाशय सूख चुके हैं और बूंद-बूंद के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है.इससे पहले पालम इलाके में गर्मी ने यह आंकड़ा 9 जून 2014 को छुआ था. इस दिन दिल्ली का तापमान 47.8 डिग्री रहा था ! भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) का कहना है कि अगले आने वाले 2 दिनों भी दिल्ली में तापमान कम होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में सोमवार को तापमान 45 डिग्री से ज्यादा बढ़ सकता है !
दिल्ली के अलावा उत्तर भारतीय राज्यों में राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकते हैं. मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी तापमान की स्थिति यही रह सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है ! मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के आसपास के इलाके में आसमान साफ रहेंगे और गर्म हवाओं का प्रभाव अभी बना रहेगा. लगातार दो दिनों तक गर्म हवाओं का प्रभाव दिल्ली, दक्षिण उत्त प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, और सौराष्ट्र में गर्मी का कहर जारी रहेगा ! राजस्थान के गंगानगर में तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अनुमान के मुताबिक उत्तरी-पूर्वी भारत में मंगलवार तक मानसून दस्तक दे सकता है. यहां मानसून की वजह से मौसम ठीक हो सकता है !
तीन साल से रिबोर के इन्तजार में हैण्ड पम्प
गोंडा - खोरहंसा। आम जनता के समस्याओं के प्रति उदासीनता कस्बे में आधा दर्जन से अधिक इण्डिया मार्का टू हैण्ड पम्प तीन साल से अधिक समय से रिबोर के इंतजार में जिम्मेदारों की राह देखरहे हैं। लोगों ने स्थानीय जनपरतिनिधियों, ब्लाक व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी हैण्ड पम्प के मरम्मत की शिकायत की पर वर्षों बीत जाने के बाद भी गूंगे और बहरे जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।. झंझरी ब्लाक का एक पुराना खोरहंसा बाजार तीन ग्राम पंचायतों सराय जरगर, खोरहंसा और चिश्तीपुर में बसा हुआ है। जून के इस जानलेवा तपिश और बला की गर्मी में आस पास के गांवों के लोग अपनी जरुत की चीजों को खरीदने व दवा - इलाज के लिए इसी बाजार में आते हैं। अयोध्या हाईवे का बाजार होने के कारण खोरहंसा में दूर दराज के मुसाफिर भी रुकजाते हैं। पर राहगीर हों, बाजार वासी या दुकानदार यहां किसी भी को हैण्ड पम्प का ठण्डा पानी नसीब नहीं है। हाईवे के दोनों किनारों पर लगे लगभग आधा दर्जन हैण्ड पम्प खुद रिबोर के इंतजार में सूखे जारहे हैं। अकबाल वकील के घर के पास लगे इण्डिया मार्का टू हैण्ड पम्प में तो छोटा नल लगाकर लोगों ने पानी निकालने की कोशिश भी की। पर नाकाम ही रहे। जबजब इस मामले में स्थानीय जनपरतिनिधियों या ब्लाक व जिला स्तर के अधिकारियों से सवाल किया गया। तो प्रस्ताव भेजा गया है कह कर ही सभी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी समझी। आम आदमी परेशान होकर कर ही क्या सकता है। लोगों ने छोटे बड़े सभी जिम्मेदारों व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी हैण्ड पम्प के मरम्मत की शिकायत की पर गूंगे, बहरे जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसी तरह एक के बाद दूसरा गर्मी का मौसम आता जाता रहा।
Sunday, June 9, 2019
यूपी में 20 दिन बाद मानसून
लगभग एक सप्ताह की अनुमानित देरी के बाद दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने केरल तट पर शनिवार को दस्तक दे दी। मानसून आते ही केरल में सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। हालांकि यूपी वालों को अभी मानसूनी बारिश के लिए करीब 20 दिन और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में जून के अंतिम सप्ताह में मानसून पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून के आठ जून को केरल तट पर पहुंचने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केरल के तटीय इलाकों में अच्छी मात्रा में मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई। विभाग ने पिछले महीने दक्षिण पश्चिमी मानसून के केरल तट पर छह जून को पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था, लेकिन हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने में देरी के कारण मानसून की आमद में दो दिन का विलंब हो गया। केरल में अगले 2-3 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश : भू-विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने भी ट्वीट कर केरल में मॉनसून के दस्तक देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल में अगले 2 से 3 दिनों तक औसत से लेकर भारी बारिश की संभावना है।
औसत से कम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून की बारिश करीब 93 प्रतिशत रहेगी जो औसत से कम है। भारतीय मौसम विभाग 96 से 104 प्रतिशत बारिश को औसत या सामान्य मानता है। इसकी गणना वह जून से प्रारंभ होने वाले चार महीनों में पिछले 50 साल की औसत 89 सेंटीमीटर बारिश से करता है।
उत्तर गर्मी से बेहाल
केरल के अलावा दक्षिण भारत के कई इलाकों में मानसून पूर्व बारिश हो रही है। इसके उलट उत्तर भारत के कई शहरों में अब भी पारा 42 से 46 के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। कई इलाकों में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है।
तेज धूप और उमस अभी सताएगी
तेज धूप, तपन और उमस भरी चिपचिपी गर्मी से बेहाल यूपी के निवासियों को मानसून की रिमझिम बारिश के लिए इंतजार करना होगा। मौसम निदेशक जेपीगुप्त ने बताया कि केरल में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की दस्तक के बाद अब इसकी दिशा और रफ्तार आगे बढ़ने की स्थितियां तय करेंगी। प्रदेश में मानसून के पहुंचने से पहले उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। बीच-बीच में तेज आंधी और हल्की बारिश का क्रम भी चलता रहेगा। मौसम विभाग ने 10 और 11 जून को उत्तर प्रदेश के कुछ अंचलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
जरूरी नहीं रोज 10 हजार कदम चलना
शोध में हुआ खुलासा जरूरी नहीं रोज 10 हजार कदम चलना, कम चलकर भी जी सकते हैं ज्यादा !!
हम सभी ने यह सुना है कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए हर दिन 10 हजार कदम चलना जरूरी है। लेकिन क्या वाकई में ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद है? भले ही आप स्वस्थ रहने के लिए दस हजार कदमों की संख्या को एक मानक मानते हों। लेकिन एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि असमय मृत्यु का जोखिम कम करने के लिए इस तय मानक का आधा चलना भी पर्याप्त है।
जरूरी नहीं दस हजार कदम चलना : अध्ययन के मुताबिक, व्यक्ति चलने के लिए इस तय किए गए दैनिक मानक को कम कर सकता है और इसका आधा चलकर भी स्वस्थ रह सकता है। मैसाचुसेट्स के बॉस्टन में ब्रिघम एंड वूमन्स हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं के मुताबिक, एक अध्ययन में पता चला है कि वृद्ध महिलाओं ने एक दिन में सिर्फ 4,400 कदम चलकर अपनी असमय मृत्यु के खतरे को 40 फीसदी से ज्यादा कम कर दिया। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये निष्कर्ष उन लोगों को प्रोत्साहित कर सकते हैं जो बहुत कम चलना चाहते हैं। लेकिन एक संख्या बनाने के लिए आप दिनभर में 10 हजार कदम चल सकते हैं जिसमें कई तरह की शारीरिक गतिविधियां शामिल हों, जैसे लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों से चढ़ना, बच्चों को स्कूल से लाना व ले जाना, थोड़ी दूरी पैदल ही तय करना आदि। इन सभी कार्यों से कदमों की संख्या बढ़ सकती है।
अध्ययन में हर दिन के कदमों को किया ट्रैक : जेएएमए इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, टीम ने चार साल तक 62 से 101 वर्ष की उम्र की 16,700 महिलाओं पर अध्ययन किया। इन प्रतिभागियों के कदमों की संख्या को वीयरेबल डिवाइस से हर दिन ट्रैक किया गया। इसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि उस जादुई 10 हजार की संख्या के आधे से कम होने पर भी वृद्ध महिलाओं में असमय मौत का खतरा कम था। मोटे तौर पर एक दिन में 2,700 कदम चलने वाली महिलाओं के मुकाबले उन महिलाओं में 41 फीसदी असमय मौत का खतरा कम था जो प्रतिदिन लगभग 4,400 कदम चलीं। इसके साथ ही 7,500 से अधिक कदम चलने से मृत्यु दर में कमी देखी गई।
हार्वर्ड टीएच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में एपिडेमिओलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. आई-मिन ली ने कहा, एक दिन में 10 हजार कदम चलना काफी मुश्किल लग सकता है। लेकिन हमने पाया कि कदमों की संख्या को थोड़ा-सा बढ़ाने से भी वृद्ध महिलाओं की मृत्यु दर में काफी कमी आई है। पुराने दिशा-निर्देशों के मुताबिक, एक वयस्क को प्रति दिन 10 मिनट या उससे अधिक एरोबिक एक्टिविटी करनी चाहिए। लेकिन वर्तमान में लोगों का कहना है कि किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि स्वस्थ रहने में अहम भूमिका निभाती है। प्रोफेसर ली ने कहा, हमें उम्मीद है कि ये निष्कर्ष उन लोगों को प्रोत्साहित करेंगे जिनको एक दिन में 10,000 कदम चलना काफी मुश्किल लगता है।
यहां से आया दस हजार कदम चलने का मानक
प्रतिदिन दस हजार कदम चलने की बात अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन यह मानक आया कहां से, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि, लेखकों का कहना है कि 1965 के आसपास जापान में एक मार्केटिंग कैंपेन में इस आंकड़े का इस्तेमाल किया गया था। एक कंपनी ने जापानी पेडोमीटर जिसका नाम 'मैंपो केई' (10,000 स्टेप्स मीटर) था, डिवाइस बनाई जिससे कि जापानी लोगों को फुर्तीला बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। बस तभी से यह मानक बन गया कि 50 साल के बाद वयस्कों को एक दिन में दस हजार कदम चलना चाहिए।
मोदी पहुंचे श्रीलंका, कहा-भारत कभी दोस्तों को नहीं भूलता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा भारत के दोस्तों को जब उसकी जरुरत होती है तो वह उन्हें कभी नहीं भूलता। पीएम मोदी ने श्रीलंका पहुंचने के बाद ट्वीट किया, “श्रीलंका में पहुंचकर बहुत खुश हूं, चार वर्षों में इस सुंदर द्वीप में मेरी तीसरी यात्रा है। श्रीलंका के लोगों द्वारा दिखाए गए गर्मी को समान माप में साझा करें। श्रीलंका की जनता की गर्मजोशी को साझा कर रहा हूँ। भारत जरुरत के समय अपने दोस्तों को कभी नहीं भूलता।” उन्होंने लिखा, “औपचारिक स्वागत से बहुत प्रभावित हुआ हूं।”
प्रधानमंत्री बनने के बाद मालदीव के पहली यात्रा के बाद अपनी यात्रा के दूसरे चरण में श्रीलंका पहुंचे और मोदी सरकार ने 'नेबरहुड फर्स्ट' की पहली नीति के महत्व को प्रदर्शित करने की कोशिश की। पीएम मोदी का श्रीलंका के भंडारानायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्वागत किया। विदेश सचिव विजय गोखले ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह यात्रा एक बहुत ही खास इशारा करती और यह एकजुटता का संदेश देते हुए भारत सरकार और जनता इस दुखद घड़ी में श्रीलंका की जनता और उनकी सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।”
गोंडा में दो पक्षों के विवाद में सांप्रदायिक हिंसा
चार लोग घायल, गांव में भारी फोर्स तैनात
गोंडा जिले की कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बसेरिया के मजरा पठान पुरवा गांव में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद को सुलझाने को लेकर दो पक्षों की मारपीट ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया।
देखते ही देखते एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए।
घायलों को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
हालत गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही एक पक्ष ने अपना बचाव करने के लिए गैर रिहायशी छप्परों में आग लगा दी।
घटना की सूचना पूरे गांव में फैलते ही मौके पर जबरदस्त तनाव पैदा हो गया।
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...