लखनऊ ब्रेकिंग !
ट्रामा सेंटर इमरजेंसी के बाहर गार्डों का आतंक ! कवरेज करने के दौरान पत्रकार आरिफ रिजवी से ट्रामा सेंटर इमरजेंसी के बाहर खड़े गार्ड ने की अभद्रता ! परिचय जानने के बाद भी की अभद्रता !
लखनऊ ब्रेकिंग !
ट्रामा सेंटर इमरजेंसी के बाहर गार्डों का आतंक ! कवरेज करने के दौरान पत्रकार आरिफ रिजवी से ट्रामा सेंटर इमरजेंसी के बाहर खड़े गार्ड ने की अभद्रता ! परिचय जानने के बाद भी की अभद्रता !
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने चुनाव आयोग को शिकायत दी है कि यूपी के कई मतदान केंद्रों पर हाथी का बटन दबाने पर वोट कमल को चला गया. चुनाव आयोग को ईवीएम की वीडियो क्लिप भी भेजी गई है. सतीश चंद्र मिश्रा का यह भी आरोप है कि दलित समुदाय के लोगों को वोट डाले जाने से रोका जा रहा है. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रथम चरण का मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर वोट डाले गए. बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि हाथी का बटन दबाने पर बीजेपी के कमल चिन्ह को वोट जा रहा है, इसे लेकर हमलोगों ने एक और शिकायत चुनाव आयोग को दी है और उन्हें ईवीएम की एक वीडियो क्लिप भी भेजी है. उन्होंने बताया कि वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे हाथी का बटन दबाने पर कमल पर वोट जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि लोगों ने इसकी शिकायत भी दी फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. गौरतलब है कि वोटिंग के दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने ये भी शिकायत दी थी कि कई मतदान केंद्रों पर बसपा के वोटरों को विशेष रूप से दलितों वोट देने से रोका जा रहा है और ये काम पुलिस और प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. इस लेकर सतीश चंद्र मिश्रा ने डीजीपी ओपी सिंह को फोन पर शिकायत भी दर्ज कराई कि यूपी पुलिस दलित बहुल इलाकों में डर का माहौल बना रही, जिससे दलित वोटर कम निकलें, इस बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सतीश मिश्र ने डीजीपी ओपी सिंह से कहा था कि स्थिति नहीं सुधरी तो वे चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे !
नमो फूड के पैकेट पोलिंग बूथ के अंदर जाते देखते ही सबका माथा ठनका. जब तक हम मीडिया वाले कुछ समझ पाते तब तक पलक झपकते ही डिब्बा गायब. नोएडा सेक्टर 15ए के आलीशान क्लब के अंदर बने तीन पोलिंग बूथों में वो पैकेट कहां रखे गए इसका पता ही नहीं चला. हालांकि, वो बाद में पोलिंग पार्टी के पेट में ही गए. लेकिन नमो फूड क्या है, यहां तक कैसे आया, ये सवाल मथ रहे थे लिहाजा इसके अंदर तक घुसना लाजिमी था! सुबह कोई साढे नौ का वक्त था. गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा वोट डालने परिवार के साथ आए. मीडिया की मारा-मारी और समर्थकों की भागम-भाग.. इसी बीच एक वैन रुकी उसमें से पॉलिथीन की बड़ी-बड़ी थैलियों में खाने के दर्जनों पैकेट उतारे गए और सीधे क्लब हाउस के अंदर.. थैलियों में मौजूद फूड पैकेट पर नमो फूड छपा था. चौंकना लाजिमी था, लेकिन हमने देखा कि उस पर किसी नेता, कार्यकर्ता या हस्ती की तस्वीर नहीं थी ! बाद में खबर आई कि गाजियाबाद में भी नमो फूड के ऐसे ही पैकेट पोलिंग पार्टियों के लिए लाए गए. हमने भी चुनाव आयोग को ट्वीट कर तस्वीर के साथ इसकी जानकारी दी कि आखिर ये क्या माजरा है. आयोग ने 2 घंटे बाद बताया कि इसका निर्वाचन आयोग या आचार संहिता से कोई लेना देना नहीं. क्योंकि ये कोई पुरानी फर्म है जिसने नमो फूड के नाम से ही अपना प्रतिष्ठान रजिस्टर्ड कराया है. ऐसे में फिलहाल तो न आचार संहिता उसका कुछ बिगाड़ सकती है और ना ही आयोग!
लखनऊ
संजीव बालियान के बयान पर बोले मुस्लिम रहनुमा!
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का बयान!
औरतों के बुर्के में वोट डालने पर ऐतराज़ जताना बेबुनियाद: फरंगी महली!
पिछले 70 सालों से जो औरतें पर्दा करती हैं वह पर्दे में ही वोट डालती है: फरंगी महली!
मुसलमान ही नहीं हिंदू औरतें भी सर और चेहरा ढाक करके वोट करती हैं!
किसी औरत के पर्दे पर ऐतराज़ करना गलत: फरंगी महली!
चुनाव के वक्त में इस तरीके के बयान बन चुके हैं फैशन: फरंगी महली!
ऐसे बयान से वोटों को पोलराइज करने की होती है कोशिश: फरंगी महली!
इलेक्शन कमीशन ने इस बयान को खारिज किया, उसका स्वागत!
मज़हब की बुनियाद पर बयानबाजी सही नहीं: फरंगी महली!
रिपोर्ट - अब्बास
लोकसभा की 8 सीटों पर 1 बजे तक का मतदान 38.78%
सहारनपुर - 41.60%
कैराना - 39.80%
मुजफ्फरनगर -37.60 %
बिजनौर- 40.80%
मेरठ- 40.60 %
बागपत-38 %
गाजियाबाद-33.20 %
गौतमबुद्धनगर- 38.60%
भारतीय जनता पार्टी ने 'नमो टीवी' को मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) की मंजूरी के बिना ही लॉन्च किया था. दस्तावेजों के मुताबिक MCMC ने नमो टीवी की लॉन्चिंग का अनुरोध रद्द कर दिया था. बीजेपी ने MCMC से मंजूरी लेने की अपील की थी लेकिन पार्टी की इस मांग को खारिज कर दिया गया था. इस मामले की पूरी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भी भेजी गई है.
बिना अनुमति ही नमो टीवी की लॉन्चिंग करने को सीधे प्रक्रियाओं का उल्लंघन माना जा रहा है. मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी राज्य और जिला स्तर पर चुनाव आयोग की ओर से चुनावों के दौरान स्थापित की जाती है. आचार संहिता लागू होने के बाद विज्ञापनों और प्रचार आदि की मंजूरी इस संस्था की मंजूरी जरूरी होती है! नमो टीवी अभी भी प्रसारित हो रहा है और फिलहाल इस टीवी का प्रसारण रोकने के लिए कोई आदेश चुनाव आयोग की तरफ से जारी नहीं किया गया है! चुनाव आयोग के प्रवक्ता का कहना है कि नमो टीवी को लेकर विभिन्न पक्षकारों के जवाब के साथ दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग चर्चा कर रहा है! चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी. दिल्ली के निर्वाच अधिकारी ने चुनाव आयोग को इस संबंध में जवाब दिया है. चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट पर मंथन चल रहा है ! पिछले सप्ताह चुनाव आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से नमो टीवी की लॉन्चिंग पर जवाब मांगा था. जवाब में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि यह एक विज्ञापन प्रसारण चैनल है, न्यूज चैनल नहीं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि नमो टीवी को सस्पेंड किया जाए क्योंकि यह मामला आचार संहिता के उल्लंघन का है. चुनाव आयोग ने नमो टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से पूछा था कि क्या सर्टिफिकेशन कमेटी ने पॉलिटकल कॉन्टैंट ब्रॉडकास्ट होने की मंजूरी दी थी या नहीं! वहीं सूचना प्रसारण मंत्रलाय ने कहा था कि नमो टीवी डीटीएच सेवा की ओर से प्रसारित होने वाला विज्ञापन चैनल है लेकिन रेगुलर चैनल नहीं है. ऐसे चैनलों की लॉन्चिंग के लिए सरकार की सहमति जरूरी नहीं है.
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पीछे अवैध रूप से रखे विस्फोटक के गोदाम में अचानक तीब्र विस्फोट हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि मकान के साथ आसपास के कई मकान भी दहल गए। जबकि कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई। इस धमाके में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं मलबे में कई से दबे होने की सूचना है। अभी इस घटना में किसी के मरने की सूचना नहीं है। धमाके एक स्कूल के कई बच्चे भी घायल हुए !
एक के बाद एक तेज आवाज के साथ कई धमाके हुए। धमाके के बाद पूरा माकन ढह गया और इसकी चपेट में आकर कई राहगीर भी घायल हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अमला घंटों लेट मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सांसद कौशल किशोर, जिलाधिकारी, एडीजी जोन, एसएसपी कलानिधि नैथानी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन से मलबे में दबे लोगों को निकालकर ट्रॉमा में भर्ती कराया है।
सूचना मिलते ही मौके पर एसपी देहात, स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए जेसीबी लगाई है। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। इस धमाके के पीछे की वजह क्या है ये जाँच का विषय है। घटना के बाद डॉग स्क्वॉड, एटीएस, फिंगर प्रिंट दस्ता, फॉरेंसिक एक्सपर्ट, बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और जानकारी में जुट गया। चूंकि मोहनलालगंज इलाके में ही पिछले वर्षों भी धमाका हुआ था इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। लेकिन प्रशासन और स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते आये दिन शहर के ग्रामीण इलाकों में ये विस्फोट की घटनाएं हो रही हैं।
शिक्षक जीवन भर होते हैं हमारे आदर्श : बीईओ
गोण्डा - खोरहंसा। शिक्षक जीवन भर हमारे आदर्श होते हैं। उन्हीं लोगों के सिखाए और बताये हुए रास्ते पर चलकर हम सभी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। शिक्षक ही समाज व राष्ट्र का निर्माता होता है।. यह बात बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बरईपारा में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ व प्रथा बैंक बालेशवरगंज के प्रबंधक जयराम सुमन ने स्वरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मन्त्री अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक तो कभी रिटायर ही नहीं होता है। वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सदैव समाज की सेवा करते रहते हैं। छात्रा नेहा, मुस्कान, कैमल, जया, रोशनी ने स्वरस्वती व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। न्याय पंचायत नौबस्ता के इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से मौजूद लोगों का मन मोह लिया। शराब व नशा खोरी से होने वाले नुकसान को बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर इन सामाजिक बुराइयों से लोगों को दूर रहने की सीख दी। शिक्षा जागरुकता के लिए लघु नाटिका के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील की। छात्रों ने गीत के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लोगों को शिक्षा के महत्व को समझाया। सेवानिवृत्ति शिक्षक रामानन्द निषाद, सरोज सिंह, सुशीला देवी, शिवराम, मुक्तिनाथ दूवे, छविलाल को अंग वस्तु व धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। संचालन सुशील मिश्र ने किया। अश्वनी पाण्डेय, नूर मोहम्मद, सुधांशु मिश्र, सोनिया सिंह,आशीष दूवे, प्रेम लता यादव, रमेश कुमार, नन्द कुमार, वंदना श्रीवास्तव, रवीन्द्र शुक्ला, अजय कुमार, आनन्द देव, प्रमोद कुमार सिंह, सुनील आनन्द, राजेश सिंह, अशोक रहे।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने चुनाव आयोग से कहा है कि उसके राजस्व विभाग की कार्रवाई हमेशा राजनीतिक संबंधों पर गौर किये बिना ‘तटस्थ’, ‘निष्पक्ष’ तथा ‘भेदभाव रहित’ होती है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग के विपक्षी दलों के करीबी माने जाने वाले लोगों पर लगातार छापे के बीच मंत्रालय ने यह बात कही है। चुनाव आयोग के एक पत्र का जवाब देते हुए राजस्व विभाग ने 8 अप्रैल को लिखी अपनी चिट्ठी में आयोग से आयकर विभाग के साथ चुनावी प्रक्रिया में अवैध धन के उपयोग के बारे में सूचना साझा करने को भी कहा है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से महागठबंधन ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब समाजवादी पार्टी ने अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। वह पहले घोषित प्रत्याशी पूजा पाल की जगह चुनाव लड़ेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण शंकर शुक्ला मंगलवार को ही अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। खुद को उम्मीदवार चुने जाने पर अन्ना ने कहा कि वह इस सीट से जीत दर्ज करेंगे क्योंकि जनता उन्हें बहुत प्यार करती है। उन्नाव की सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज और कांग्रेस की अनु टंडन से है।
भारत में वांछित शराब कारोबारी विजय माल्या की समस्या बढ़ती जा रही है। ब्रिटेन उच्च न्यायालय ने माल्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें भारत को सौंपने के ब्रिटेन सरकार के आदेश के खिलाफ अपील की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। माल्या पर भारत में 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोप हैं। ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिव जावेद ने वेस्टमिन्स्टर मजिस्ट्रेट अदालत के फरवरी में माल्या को भारत प्रत्यर्पित करने के आदेश पर हस्ताक्षर के बाद 63 वर्षीय कारोबारी ने इस आदेश के खिलाफ सुनवाई को लेकर उच्च न्यायालय में आवेदन किया था।
विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल में सीट बंटवारे से नाराज बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने मंगलवार को एकबार फिर जहानाबाद और शिवहर से टिकट की मांग की है।
तेज प्रताप ने अपने अंदाज में यहां मंगलवार को शंखनाद कर चुनावी प्रचार का आगाज करते हुए कहा, “तेजस्वी उनके 'अर्जुन' हैं। तेजस्वी गलत लोगों से घिरे हुए हैं। इन्हीं लोगों ने टिकट बांटने का भी काम किया है।” टिकट की मांग को लेकर परिजनों से हुई बातचीत' के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “तेजस्वी अपने आस-पास के गलत लोगों से घिरे हुए हैं, जिनके विषय में सभी जानते हैं। मेरी बात न तो माता जी से हुई है और न ही अपने छोटे भाई से। अब मेरा 'सुदर्शन चक्र' चलेगा और दुश्मन धराशायी होंगे
बिजनौर में दोपहर 12 बजे करीब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शुरू हुआ। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बिजनौर के मुख्य डाकघर से शुरू होकर रोड शो शहर के मुख्य स्थानों से होता हुआ 2 घंटे में समाप्त हुआ। यहां प्रियंका गांधी के साथ गाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राम मंदिर भाजपा का चुनावी एजेंडा नहीं है, यह हमारी राजनीतिक प्रतिबद्धता है। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था और गौरव का विषय है। सहमति व विधिक प्रक्रिया से राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा।
मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ पार्टी का संकल्प पत्र के नाम से बने घोषणा पत्र को जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र भविष्य का भारत गढ़ने वाला है। देश की अस्मिता, सुरक्षा व भविष्य से जुड़ा है। सड़क, बिजली, रोजगार सहित तमाम क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली योजनाओं को मोदी सरकार आगे बढ़ाएगी।
एक सवाल पर कहा कि जब-जब कपिल सिब्बल व दिग्विजय सिंह कुछ बोलते हैं, भाजपा का वोट बढ़ता है। अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी को हताशा का परिचायक बताया। कहा, कपिल सिब्बल पर कानूनी कार्रवाई होगी। बिहार को विशेष दर्जा के सवाल पर कहा कि विशेष पैकेज के तहत काम हो रहे हैं।
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...