Tuesday, April 2, 2019

नहीं हटेगी धारा 370 - कांग्रेस !

 नहीं हटेगी धारा 370 - कांग्रेस !


 



  कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जिसमें कहा गया है कि उनकी सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 नहीं हटाई जाएगी। घोषणा पत्र में कहा गया है कि राज्य (जम्मू-कश्मीर) के अनुपम इतिहास और उन अद्वितीय परिस्थितियों का भी सम्मान करते हैं, जिनके तहत राज्य ने भारत में विलय को स्वीकार किया, जिसके वजह से भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल किया गया। इस संवैधानिक स्थिति को बदलने की न तो अनुमति दी जायेगी, न ही ऐसा कु छ भी प्रयास किया जायेगा।


   कांग्रेस ने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यक कार्ड खेलते हुए ऐलान किया है कि पार्टी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया के अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान के स्वरूप को बनाए रखने का वायदा करती है।


इलेक्शन ब्रेकिंग !

8 राज्यों की 71 सीटों पर होगी वोटिंग - चुनाव आयोग 



चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है. इस चरण में 29 अप्रैल को 8 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. चौथे चरण में बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मतदान होगा. नामांकन की अंतिम तारीख 9 अप्रैल 2019 है. 10 अप्रैल को नामों की स्क्रूटनी होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल है


50 के हुए अजय देवगन

50 के हुए अजय देवगन



 फिल्म अभिनेता अजय देवगन मंगलवार को 50 साल के हो गए. इस मौके पर उनकी अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया. अजय की यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है जो अपने से तकरीबन आधी उम्र की लड़की को दिल दे बैठता है. अजय देवगन की पत्नी काजोल ने सोशल मीडिया पर पति के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा. काजोल ने लिखा कि तुम अब ज्यादा हैंडसम लगते हो. काजोल ने मंगलवार को अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से अपनी और अजय देवनग की एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के कैप्शन में काजोल ने लिखा, "मेरे डैशिंग, नेकदिल और बहुत गंभीर पति को जन्मदिन की बधाइयां. मैं भी बहुत ही सीरियस अंदाज में आपको जन्मदिन और आने वाले साल की शुभकामनाएं दे रही हूं !


मतदाता जागरूकता के लिए निकाला मशाल जुलूस

मतदाता जागरूकता के लिए निकाला मशाल जुलूस




आदर्श व्यापार मंडल ने " अभियान" के पहले चरण में राजधानी के व्यापारियों ने "मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस" निकालकर अनिवार्य मतदान के लिए व्यापारियों एवं आम नागरिकों को जागरुक किया !
*"अगर चाहिए अच्छी सरकार, प्रयोग करें अपना मताधिकार !
* पहले मतदान फिर जलपान !
* मतदान हमारा अधिकार भी, कर्तव्य भी- मतदान अवश्य करें !
*आओ मिलकर अलख जगाए, शत-प्रतिशत मतदान कराएं" की तख्तियां व्यापारी लेकर निकले, मशाल जुलूस में !
* शुक्रवार 5 अप्रैल को संगठन पदाधिकारी बाजारों में पैदल दुकान -दुकान जाकर शत-प्रतिशत मतदान हेतु व्यापारियों को जागरूक करेंगे
* 2 अप्रैल, मंगलवार ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के व्यापारियों ने "मतदाता जागरूकता अभियान" के प्रथम चरण के अंतर्गत "मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस" निकाल कर व्यापारियों एवं नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया "मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस" हिंदी संस्थान, हजरतगंज से शुरू होकर जी पीओ गांधी प्रतिमा तक गया तथा वहां पर सभा में तब्दील हो गया इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में जनता के पास सबसे बड़ा हथियार वोट ही है हमें अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए उन्होंने कहा यदि हम चुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं करते हैं तो इसका अर्थ है कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों के पालन में अपनी भूमिका सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं उन्होंने कहा यदि हम अच्छी सरकार चाहते हैं तो हमें मतदान अवश्य करना चाहिए और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करना चाहिए, उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल "मतदाता जागरूकता अभियान" चला रहा है, दूसरे चरण में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाजारों में पैदल मार्च निकालकर व्यापारियों को मतदान हेतु अपील के पर्चे बांटकरअनिवार्य मतदान हेतु जागरुक करेंगे,मशाल जुलूस में व्यापारी अपने हाथों में "अगर चाहिए अच्छी सरकार- प्रयोग करें अपना मताधिकार", "पहले मतदान- फिर जलपान", "मतदान हमारा अधिकार भी- कर्तव्य भी- मतदान अवश्य करें ",'"आओ मिलकर अलख जगाए सब मिलकर मतदान कराएं" लिखी हुई तख्तियां भी लिए हुए थे, मतदाता जागरूकता मशाल जुलूस में संगठन के महामंत्री शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी इक़बाल हसन, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, वरिष्ठ महामंत्री दीपक लाम्बा, महामंत्री संजय त्रिवेदी ,महामंत्री विजय कनौजिया, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम,नगर उपाध्यक्ष राजशेखर सिंह, मोहित कपूर,रिज़वान, मसिउज्जमा गांधी, राजीव शुक्ला,राजाराम, श्याम जी शर्मा,पंकज अरोरा, नीरज गुप्ता,मनीष श्रीवास्तव,,मो. आदिल ,मो. आरिफ,नरेंद्र शर्मा,सर्वेश मिश्र,डॉ. साकेत चतुर्वेदी,डॉ. आशुतोष, धर्मेंद्र सिंह,जगदेव यादव,कुलदीप यादव,मो.फुरकान,सोनू अग्रवाल,विजय अग्रवाल, अमीनाबाद प्रभारी हिमांशु गुप्ता,युवा इकाई के अध्य्क्ष आशीश गुप्ता,अमित अवस्थी, पप्पू,अमित सहित भारी संख्या में व्यापारी शामिल हुवे !


इलेक्शन ब्रेकिंग !

इलेक्शन ब्रेकिंग !


लखनऊ। पूर्व मंत्री अम्मार रिज़वी ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया।


Monday, April 1, 2019

ब्रेकिंग लखनऊ।

 


ब्रेकिंग लखनऊ।



रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! स्वाट टीम के इन्सपेक्टर अखिलेश चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार ! पूछताछ में लुटेरों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली ! आरोपियों के पास से आधा दर्जन से अधिक अवैध असलहे और 14 हजार नगदी सहित सेलफोन बरामद।


हिमांशु त्रिपाठी


गया में पीएम के साथ मंच पर होंगे नीतीश व पासवान !

गया में पीएम मोदी के साथ मंच पर होंगे नीतीश व पासवान !



बिहार - गया के गांधी मैदान में दो अप्रैल को होनेवाली पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री रामविलास पासवान भी मंच पर रहेंगे। इसके अलावे भाजपा के बिहार प्रभारी सांसद भूपेंद्र यादव, जदयू के सासंद आरसीपी सिंह सहित भाजपा, जदयू और लोजपा के जिलाध्यक्ष के अलावे विधायक व एमएलसी भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सह एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया आगमन पर गया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके अलावा गांधी मैदान में मंच के पास भी एनडीए के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।


रोहित त्रिपाठी 


नेपाल में तूफान से 25 लोगों की मौत, 400 घायल

नेपाल में तूफान से 25 लोगों की मौत, 400 घायल



दक्षिणी नेपाल के अनेक गांवों के भीषण आंधी-तूफान की चपेट में आने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 400 अन्य घायल हो गए। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने तूफान में मरने वालों के प्रति दुख जताया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राहत और बचाव अभियानों के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार बिष्णु रिमल के अनुसार, बचाव अभियानों में तेजी लाने के लिए सैन्य बलों को भी तैनात कर दिया गया है। रिमल ने प्रांत दो के अटॉर्नी जनरल दीपेंद्र झा द्वारा बचाव अभियानों में नेपाली सैन्य बलों को तैनात करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वहां तत्काल दो बटालियनें तैनात कर दी गई हैं, काठमांडू में यहां मिड एयर बेस में नाइट विजन हैलीकॉप्टर्स को बचाव अभियानों के लिए तैयार रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां मौसम के अनुकूल होने का इंतजार कर रही हैं।”


पंकज कुमार 


कांग्रेस ने आप को किया किनारे

कांग्रेस ने आप को किया किनारे !



दिल्ली - 'आप' के संस्थापक सदस्य और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ नई दिल्ली में गठबंधन से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा था कि राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन पर जो भी फैसला होगा उसकी औपचारिक घोषणा जल्दी कर दी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान 'आप प्रमुख ने कहा कि उन्होंने हाल ही में गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने ''आप के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित के उनसे संपर्क ना करने के बयान पर केजरीवाल ने कहा, ''हमने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दीक्षित इतनी महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं।


यशेंद्र सिंह 


किम के भाई की हत्या में शामिल महिला रिहा होगी

किम के भाई की हत्या में शामिल महिला रिहा होगी



उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की हत्या में घातक नर्व एजेंट का इस्तेमाल करने वाली वियतनामी महिला ने सोमवार को 'खतरनाक हथियार से नुकसान पहुंचाने' के कुछ आरोपों को स्वीकार कर लिया है. यह वियतनामी महिला इस मामले में दूसरी आरोपी है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशियाई अभियोजकों ने दोआन थी हुआंग के खिलाफ हत्या के आरोप को कम करने का प्रस्ताव दिया. बीते महीने अपने सह आरोपी इंडोनेशियाई नागरिक सिति एसियाह की रिहाई के बाद से हुआंग एकमात्र संदिग्ध है जो अभी भी सलाखों के पीछे हैं ! हुआंग अदालत में अभियोजकों के हत्या के आरोप को हटाकर इसकी जगह पर कुछ आरोप लगाने के प्रस्ताव को सुनकर मुस्कुराई. न्यायाधीश ने हुआंग को तीन साल व चार महीने की सजा सुनाई, जो फरवरी 2017 की गिरफ्तारी की तिथि से शुरू होगी. इसका मतलब है कि वह हिरासत से अगले साल रिहा हो सकती है. हुआंग दो आरोपी महिलाओं में एक है जिस पर फरवरी 2017 में किम जोंग-नाम की हत्या का आरोप है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के वकील हिसयम तेह पोह तेईक ने कहा कि उनकी टीम ने अटॉर्नी जनरल से हुआंग के खिलाफ आरोप पर फिर से विचार के लिए एक अर्जी दाखिल की थी. तेह ने अदालत से कहा, अटार्नी जनरल द्वारा इसे स्वीकार कर लिया गया है और यह वही है जिसे हम आज सुबह होते हुए देख रहे हैं. उन्होंने कहा, "इसके लिए हम अटॉर्नी जनरल का आभार प्रकट करते हैं. वकील हिश्यम तेह पोह टीक ने कुआलालम्पुर के बाहर शाह आलम हाईकोर्ट में पत्रकारों को बताया कि, हुआंग मई के पहले सप्ताह में वह घर आ जाएंगी. इससे पहले उसके एक वकील सलीम बशीर ने शाह आलम हाईकोर्ट के बाहर पत्रकारों को बताया कि 30 वर्षीय महिला पर हत्या के बजाय खतरनाक हथियारों से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया जिसे उसने स्वीकार कर लिया हैं!


 


राजधानी लखनऊ में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला लुटेरा गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला लुटेरा गिरफ्तार  



एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में मड़ियांव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार! ट्रांसगोमती एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में अलीगंज क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र सिंह,प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो.अहमद,उपनिरीक्षक जफर मेंहदी मय फोर्स के साथ महादेव होटल के पास चेकिंग करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार !  आरोपी के पास से पांच सोने की चेन,एक मोटरसाइकिल, लगभग दस हजार रुपये,एक नजायज तमन्चा व दो कारतूस बरामद किया ! आरोपी का एक बड़ा आपराधिक इतिहास है लखनऊ पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे का किया खुलासा ! ये पेशावर लुटेरा है कई बार जेल जा चुका है आरोपी देवेंद्र सिंह उम्र 30वर्ष निवासी बाजारखाला का है जिसे थाना मड़ियांव से जेल भेजा गया !        (रिपोर्ट - विजय चावला )



 


दबंगई

दबंगई  


दंबग वकीलों द्वारा जमीन पर कब्जा किया जा रहा था जिसके विरोध में हुआ बवाल। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस से भी दबंगो और वकीलों ने की अभद्रता। वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाशो की तलाश में जुटी पारा पुलिस।


 


इलेक्शन ब्रेकिंग

इलेक्शन ब्रेकिंग 



लखनऊ के तेज तर्रार एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर
चलाया जा रहा चेकिंग अभियान। लखनऊ में चुनाव और आचार संहिता के मद्देनजर किया जा रहा दो पहिया और चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान।F S T टीम के साथ इंस्पेक्टर !नाका विश्वजीत सिंह की मौजूदगी में एस एस आई रणजीत सिंह एस आई शशी त्रिपाठी ने भारी
पुलिस टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियान।! थाना नाका क्षेत्र राजेंद्र नगर चौकी पर चलाया चेकिंग अभियान।


शादाब आलम


सैय्यद आसिफ हुए जिगर के प्रबन्धक

सैय्यद आसिफ हुए जिगर के प्रबन्धक  



 गोण्डा - सचित्र. शहर के अल्पसंख्यक संस्था जिगर  मेमोरियल इण्टर कालेज के प्रबन्ध समिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को किया गया। अभी हाल के दिनों में हुए समिति के चुनाव में सैय्यद आसिफ अली को कालेज का प्रबन्धक चुना गया है। सैय्यद लतीफ अहमद को अध्यक्ष, मोहम्मद अरशद को उपाध्यक्ष, जफरुल बारी को जनरल सेक्रेटरी, अब्दुल मजीद उर्फ सज्जन को ज्वाइंट सेक्रेटरी, रऊफ अहमद को कोषाध्यक्ष व ईसा रुहुल्ला, नफीसुल हसन, अकबाल अहमद, डा मोहम्मद जकरिया खां को सदस्य और कालेज के प्रधानाचार्य शमसुज्जहा, शिक्षक बदरुददीन, सुभाष चन्द्र जयसवाल को मनोनीत सदस्य चुना गया है। मुख्य अतिथि एमएलसी महफूज खां रहे। जहीर अहमद ने प्रबन्धन समिति के सभी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन सलमान अली खान ने किया। खुर्शीद अनवर एडवोकेट, आकिब खां, आदिल तलत, शमसुल हक, सुरेश चन्द्र तिरपाठी, इंजीनियर जिया भाई, कसीम सिद्दीकी, रईस अहमद एडवोकेट, लतीफुर्रहमान, जाकिर खां, डा अब्दुल बारी, मास्टर मनजूर खां, वकील अहमद, शरीफ अहमद रहे।


मुख़्तार अहमद 


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...