Monday, April 1, 2019

नेपाल में तूफान से 25 लोगों की मौत, 400 घायल

नेपाल में तूफान से 25 लोगों की मौत, 400 घायल



दक्षिणी नेपाल के अनेक गांवों के भीषण आंधी-तूफान की चपेट में आने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 400 अन्य घायल हो गए। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने तूफान में मरने वालों के प्रति दुख जताया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राहत और बचाव अभियानों के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार बिष्णु रिमल के अनुसार, बचाव अभियानों में तेजी लाने के लिए सैन्य बलों को भी तैनात कर दिया गया है। रिमल ने प्रांत दो के अटॉर्नी जनरल दीपेंद्र झा द्वारा बचाव अभियानों में नेपाली सैन्य बलों को तैनात करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वहां तत्काल दो बटालियनें तैनात कर दी गई हैं, काठमांडू में यहां मिड एयर बेस में नाइट विजन हैलीकॉप्टर्स को बचाव अभियानों के लिए तैयार रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां मौसम के अनुकूल होने का इंतजार कर रही हैं।”


पंकज कुमार 


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...