Monday, April 1, 2019

राजधानी लखनऊ में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला लुटेरा गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला लुटेरा गिरफ्तार  



एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में मड़ियांव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार! ट्रांसगोमती एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में अलीगंज क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र सिंह,प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो.अहमद,उपनिरीक्षक जफर मेंहदी मय फोर्स के साथ महादेव होटल के पास चेकिंग करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार !  आरोपी के पास से पांच सोने की चेन,एक मोटरसाइकिल, लगभग दस हजार रुपये,एक नजायज तमन्चा व दो कारतूस बरामद किया ! आरोपी का एक बड़ा आपराधिक इतिहास है लखनऊ पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे का किया खुलासा ! ये पेशावर लुटेरा है कई बार जेल जा चुका है आरोपी देवेंद्र सिंह उम्र 30वर्ष निवासी बाजारखाला का है जिसे थाना मड़ियांव से जेल भेजा गया !        (रिपोर्ट - विजय चावला )



 


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...