सैय्यद आसिफ हुए जिगर के प्रबन्धक
गोण्डा - सचित्र. शहर के अल्पसंख्यक संस्था जिगर मेमोरियल इण्टर कालेज के प्रबन्ध समिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को किया गया। अभी हाल के दिनों में हुए समिति के चुनाव में सैय्यद आसिफ अली को कालेज का प्रबन्धक चुना गया है। सैय्यद लतीफ अहमद को अध्यक्ष, मोहम्मद अरशद को उपाध्यक्ष, जफरुल बारी को जनरल सेक्रेटरी, अब्दुल मजीद उर्फ सज्जन को ज्वाइंट सेक्रेटरी, रऊफ अहमद को कोषाध्यक्ष व ईसा रुहुल्ला, नफीसुल हसन, अकबाल अहमद, डा मोहम्मद जकरिया खां को सदस्य और कालेज के प्रधानाचार्य शमसुज्जहा, शिक्षक बदरुददीन, सुभाष चन्द्र जयसवाल को मनोनीत सदस्य चुना गया है। मुख्य अतिथि एमएलसी महफूज खां रहे। जहीर अहमद ने प्रबन्धन समिति के सभी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन सलमान अली खान ने किया। खुर्शीद अनवर एडवोकेट, आकिब खां, आदिल तलत, शमसुल हक, सुरेश चन्द्र तिरपाठी, इंजीनियर जिया भाई, कसीम सिद्दीकी, रईस अहमद एडवोकेट, लतीफुर्रहमान, जाकिर खां, डा अब्दुल बारी, मास्टर मनजूर खां, वकील अहमद, शरीफ अहमद रहे।
मुख़्तार अहमद
No comments:
Post a Comment