Saturday, October 2, 2021

गांधी जयन्ती पर बच्चों ने ली झूठ न बोलने की शपथ

 गोण्डा : सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्टपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन के मौके पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतपुर के बच्चों ने झूंठ न बोलने की शपथ ली।शिक्षकों ने विद्यालय में राष्टपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।दोनों महापुरुषों के जीवन के बारे में शिक्षकों ने बच्चों को जानकारी दी। उनके जीवन संघर्ष की कहानी सुनाई। उनके जीवन के गुणों को अपनाने के लिए छात्रों को अध्यापकों ने प्रेरित किया।प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह, शिक्षिका आरती उपाध्याय, प्रदीप सिंह, प्रेमलता सिंह, रश्मि श्रीवास्तव, अनीता सिंह, राकेश सिंह, घुटरु रहे। डायट दर्जीकुंआं पर प्राचार्य विनय मोहन वन ने ध्वजारोहण किया ।प्रवक्ता अमित मिश्रा, रेनू राव, मोहम्मद शरीफ, बीईओ झंझरी राम खेलावन सिंह रहे। गांधी मैदान खोरहंसा में समाजसेवी अब्दुल नजीब ने ध्वजारोहण किया ।महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गांधी जी के जीवन संघर्ष के बारे में लोगों को जानकारी दी।




No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...