Friday, October 1, 2021

कारोबारी मनीष हत्याकांड के बाद गोरखपुर में अब मॉडल शॉप के कर्मचारी की हत्या

 गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस पिटाई में मारे गए प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत का मामला अभी थमा नहीं था. वहीं बीते 72 घंटे के बाद ही कुछ बदमाशों ने मॉडल शॉप के कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम ऑर्डर लेने में देरी को लेकर बदमाशों ने हॉकी-डंडे से पीटकर कर्मचारी को अधमरा कर दिया है, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है. जबकि एक कर्मचारी के घायल होने की भी बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

        दरअसल मॉडल शॉप की कैंटीन पर लेनदेन के विवाद में कैंटीन के कर्मचारी मनीष प्रजापति की जमकर पिटाई की है. डीएवी डिग्री कॉलेज के चर्चित पूर्व छात्रनेता का नाम लेकर बदमाशों ने कैंटीन कर्मचारी की पिटाई की. इस दौरान गंभीर घायल कर्मचारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि मॉडल शॉप की कैंटीन में लगे सीसीटीवी में बदमाशाें की करतूत कैद हुई है. जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह नशे में धुत्त बदमाशाें ने कैंटीन कर्मचारी की जमकर पिटाई की है. हाॅकी-डंडे से पिटाई से अधमरे कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हुई है. जबकि वारदात के बाद आरोपी बदमाशा मौके से फरार हो गए हैं. जबकि सूचना पर डीआईजी रविन्द्र गौड़ और एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया है.

No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...