Saturday, October 2, 2021

जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी

2 अक्टूबर 2021 लखनऊ। आज महात्मा गांधी जी की 153वी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा कलेक्ट्रेट पहुँच कर ध्वजारोहण किया गया और कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

      राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी द्वारा स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं व समस्त वरिष्ठ नागरिकों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। 

       जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित करके श्रधांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी के साथ साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमरपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी पूर्वी श्री के0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, अपर जिलाधिकारी भू0 आ0 प्रथम व द्वितीय, नगर मजिस्ट्रेट श्री शशिभूषण सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित करके श्रधांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...