Thursday, September 30, 2021

साढ़े चार साल में 6 केस जिसमें पुलिस ने कराई सरकार की किरकिरी, CM योगी को पीड़ितों से मिलना पड़ा

 


  यूपी के गोरखपुर में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप 6 पुलिसवालों पर है. पहले तो पुलिस मामले को रफा दफा कर देना चाहती थी, लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ लिया तो इस केस में एफआईआर दर्ज कर ली गई. मृतक की पत्नी ने खुद पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मामले को लेकर सियासत गर्मा गई. चुनाव के मौसम में विपक्ष ने सरकार पर धावा बोल दिया. ऐसे में एक कार्यक्रम में भाग लेने कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने मनीष गुप्ता के परिवार को पुलिस लाइन में बुलवाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया.


गोरखपुर का मनीष गुप्ता हत्याकांड ऐसा पहला मामला नहीं है, जब सीएम योगी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की हो. इससे पहले भी कई ऐसे बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पीड़ितों से मिले और उनसे न्याय दिलाने का वादा किया. ऐसे कुछ बड़े मामलों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. 

*गोरखपुरः मनीष गुप्ता हत्याकांड*

चुनावी मौसम में इस मामले को लेकर सियासत में भी उबाल आ गया. विपक्ष ने सरकार और पुलिस पर सवाल उठाने शुरु कर दिए. ऐसे में हालात को भांपकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार यानी 30 सितंबर 2021 को प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता के परिवार से कानपुर की पुलिस लाइन में मुलाकात की. योगी ने मनीष की पत्नी मीनाक्षी को इंसाफ दिलाने का पूरा भरोसा दिया. सीएम ने मनीष की पत्नी को नौकरी और मुआवजा दिए जाने का भी आश्वासन दिया. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश भी दिया है.

*हाथरस कांड*

ठीक एक साल पहले यानी 30 सितंबर 2020 को ही हाथरस कांड के पीड़ित परिवार वालों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की थी. उसी दौरान लड़की के पीड़ित पिता ने मुख्‍यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी. हाथरस की 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रताड़ना और हत्या का मामला सामने आया था. इस मामले में योगी सरकार और यूपी पुलिस बुरी तरह से घिरी गई थी. पीड़िता की मौत के बाद पुलिस ने जबरन उसका शव जला दिया था. इस आरोप के बाद यूपी समेत पूरे देश में इस केस को लेकर आक्रोश बढ़ गया था. इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कॉलिंग के जरिए पीड़ित परिवार से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया था. 

*लखनऊः कमलेश तिवारी हत्या कांड*

दो साल पहले लखनऊ में विवादित हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई. दो भगवाधारी हमलावरों ने उनके कार्यालय में जाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने काफी हंगामा किया था. साथ ब्रह्माण समाज में भी इस घटना को लेकर रोष व्याप्त था. इसी के चलते 20 अक्टूबर 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक कमलेश तिवारी के परिजनों से अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर मुलाकात की थी. कमलेश तिवारी के परिजनों ने इसी शर्त पर उनका अंतिम संस्कार किया था कि उनकी सीएम योगी से मुलाकात कराई जाए. सीएम योगी ने कमलेश तिवारी हत्याकांड पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. परिवार को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था.

*लखनऊः विवेक तिवारी हत्याकांड* 

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में 3 साल पहले एपल कंपनी में काम करने वाले विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस कत्ल को किसी अपराधी ने नहीं बल्कि एक पुलिसवाले ने वर्दी पहनकर अंजाम दिया था. इस मामले को लेकर भी यूपी की सियासत में भूचाल आ गया था. ब्राह्मण समाज में भी इस घटना को लेकर नाराज था. पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर था. हालांकि गोरखपुर की तरह पुलिस आरोपी सिपाही को बचाने की कोशिश में लगी रही थी. लेकिन जनता का गुस्सा और सरकार के प्रति बढ़ती नाराजगी को भांपकर आरोपी पुलिसावालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले में हालात को संभालने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री को सामने आना पड़ा था. जिसके चलते 1 अक्टूबर 2018 को सीएम योगी आदित्यनाथ से मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से मुलाकात की थी और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया था. साथ ही कल्पना को नौकरी और आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया गया था. इससे पहले खुद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी, उनके साले विष्णु शुक्ला और दोनों बेटियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पहुंचे थे. 

*कासगंजः तिरंगा यात्रा हिंसा* 

26 जनवरी 2018 को कासगंज में कुछ हिंदूवादी संगठन तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. आरोप था कि जब वे वर्ग विशेष बाहुल्य इलाके बड्डू नगर से गुज़रे रहे थे तो उन्होंने डीजे पर भड़काऊ गीत बजाए थे. जिसकी वजह से वहां दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद वहां हिंसा भड़क उठी थी. वहां आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई थी. इसी बीच गोली लगने से चंदन गुप्ता नाम के एक युवक की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग घायल हो गए थे. हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी थी. हिंसा में मारे गए चंदन परिवार सरकार से नाखुश था. यह बात स्थानीय नेताओं के माध्यम से लखनऊ तक जा पहुंची थी. घटना के करीब 4 माह बाद 15 मई 2018 को सीएम योगी ने कासगंज के सहावर इलाके में फरौली गांव में तूफान पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान सीएम ने कासगंज कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की थी. बैठक खत्म हो जाने के बाद सीएम ने अन्य लोगों के साथ कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के परिजनों से भी मुलाकात थी. 


इसके बाद चंदन गुप्ता की बहन अपने परिवार के साथ सीएम से मिलने राजधानी लखनऊ भी गईं थी. जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे अपने कार्यालय मुलाकात की थी और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था. सीएम ने उनसे कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. इस मुलाकात से पहले चंदन गुप्ता की बड़ी बहन कीर्ति गुप्ता ने रोते हुए मीडिया से कहा था कि जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने थे तो उनके भाई ने पटाखे फोड़कर ख़ुशी मनाई थी. लेकिन उनके भाई की मौत पर वह नहीं आए. उन्हें आना चाहिए था.

*जेवरः लूटपाट-हत्याकांड*

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना इलाके के साबौता गांव के पास मई 2017 में आधी रात के वक्त आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की थी. विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप भी किया गया था. पीड़ित महिलाओं का कहना था कि बदमाशों ने उनके साथ हथियारों के बल पर गैंगरेप किया. पीड़ित महिलाओं की मेडिकल जांच कराई गई थी. इस घटना के सुर्खियों में आते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया था.लोग पुलिस की लापरवाही को लेकर भी खासे नाराज थे. यह मामला नई योगी सरकार के लिए परेशानी बनता नजर आ रहा था. इसी के चलते 1 जून 2017 को पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा और बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान किया था. सीएम योगी ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया था कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Wednesday, September 29, 2021

बृजेश पाठक जी ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन जी से मुलाकात की

लखनऊ : कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक जी मध्य विधानसभा क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए 24 घंटे चिंतित रहते हैं क्षेत्र का चौमुखी विकास हो या लोगों के किसी तरह की समस्या उसके बारे में हर समय विचार करते रहते हैं कि किस तरह से मध्य विधानसभा का चौमुखी विकास हो और वहां के लोगों की समस्याओं का समूल विनाश हो इसी कड़ी में आज कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन जी से मुलाकात की और उन्होंने माननीय टंडन जी से आग्रह किया कि मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़कों के मरम्मतीकरण के लिए कहा साथ ही यह भी अनुरोध किया कि मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पार्कों का भी सौंदर्यीकरण किया जाए जिससे क्षेत्र में रह रहे सम्मानित लोगों को व उनके बच्चों को किसी तरह की खेलने बैठने बैठने की समस्या ना हो पार्को के सौंदर्यीकरण लोगों को  एक अच्छी सुविधा अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा जिससे लोग पार्क में सुबह शाम टहल सकेंगे मध्य विधानसभा क्षेत्र के नालियों के बारे में भी आग्रह किया कि उन्हें भी जल्द से जल्द ठीक किया जाए जि ससे गंदा पानी सीवर में चला जाए टंडन जी ने कहा  की  जल्द से जल्द सड़क, पार्को  नालियों का  मरम्मतीकरण किया जाएगा जिससे जनता को किसी तरह की असुविधा ना हो !

Tuesday, September 28, 2021

टायर फटने से टाटा ट्रक बोलेरो सहित खाई में गिरी

जौनपुर।  थाना कोतवाली के सिपाह पुलिस चौकी अंतर्गत होटल रिवरव्यू के सामने पटरी पर एक बोलेरो खड़ी थी, आजमगढ़ रोड की तरफ से महाराष्ट्र की एक मिनी ट्रक 709 जिसमें सूरन लगा हुआ था, अचानक उसका टायर फट गया जिससे अनियंत्रित होकर के बोलेरो को टक्कर मारते हुए नीचे खाई में गिर गई।

     गनीमत यह था कि बोलेरो में कोई व्यक्ति बैठा नहीं था, वर्ना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। ट्रक के खलासी ड्राइवर को कोई भी गंभीर चोटें नहीं आई, मामला थाना कोतवाली के संज्ञान में है। यह घटना रात्रि लगभग 12 बजे की है






Monday, September 27, 2021

बैंक कर्मियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

गोण्डा : शहर के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने नौ सूत्रीय मांगों का केन्द्र सरकार को सम्बोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज भटनागर को सौंपा। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सुधीर शुक्ल ने बताया कि  बैंक के निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जारहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अनुकम्पा नियुक्ति, पुरानी पेंशन, दैनिक वेतन के कर्मियों को नियमित करने, सभी ग्रामीण बैंकों को एक भारतीय राष्ट्रीय बैंक बनाने  के लिए नौ सूत्रीय मांग पत्र आरएम को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार को बैंक कर्मियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेना होगा। सचिव सुभाष यादव, ओपी तिवारी, केके पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, एसबी सिंह, आशीष चोधरी रहे।

Saturday, September 25, 2021

प्रतापगढ सांसद संगम लाल गुप्ता समेत भाजपा समर्थको की हुई जमकर पिटाई

 


प्रतापगढ सांसद संगम लाल गुप्ता समेत भाजपा समर्थको की हुई जमकर पिटाई,

    कांग्रेस के समर्थकों ने की पिटाई.


सांसद संगम लाल गुप्ता की गाड़ी में हुआ हुई तोडफ़ोड़, 

   मारपीट वीडियो वायरल,

  वीडियो गाली है सावधान!


सांगीपुर विकास खंड में आयोजित आरोग्य मेले में भाजपा सांसद के पहुंचने पर हंगामा।



Friday, September 24, 2021

संकुल बैठक में बीईओ ने बताई शासन की मंशा

    


गोण्डा। बीईओ मुकेश नारायण मिश्र ने संकुल के मासिक बैठक में शिक्षकों को सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग के मंशा को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा को लेकर बहुत गम्भीर है। सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण  व विस्तृत शिक्षा मिले इसके लिए  उन्होंने अध्यापकों से चर्चा की। बीईओ श्री मिश्र ने ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का मौका उपलब्ध कराने के लिए अध्यापकों को निर्देश दिया। उन्होंने नगवा न्याय पंचायत में बेहतर काम करने वाले अध्यापकों की सराहना की। बैठक में राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक दयाशंकर प्रजापति, एआरपी घनश्याम मौर्य, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संजय कुमार, अशोक मौर्य, प्रदीप सिंह, आरती उपाध्याय, सत्य प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद अजमल, एहसान रसूल, दिलीप कुमार वर्मा, देव नारायण रहे।

Team Next Media : Gonda 

स्कूल में में मनाया गया मीना का जन्म दिन

गोण्डा : शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के कम्पोजिट विद्यालय भरहापारा में शुक्रवार को मीना का जन्म दिन मनाया गया। शिक्षिका सोनिया सिंह ने बालिकाओं को मीना के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को मीना के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। विद्यालय की  पावर एंजिल छात्रा मोहिनी मिश्रा ने केक काटा और सभी अध्यापक और विद्यालय के बच्चों ने उसे जन्म दिन की बधाई दी। छात्रा काजल, आंचल, सोनम, पूजा, सलोनी ने पावर एंजिल मोहिनी मिश्रा को उपहार देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक नूर मोहम्मद, सोनिका शुक्ला, बृजलाल यादव, नीता सिंह, ज्योति सोनी रहीं।

वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनहा मझरेती में भी मीना का जन्म दिन मनाया गया। मीना के जीवन के अनेकों गुणों को अपनाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रवीन्द्र शुक्ला, सतेन्द्र रावत, संदीप पटवा, सर्वेश मिश्र, श्रीमाली रहीं ।

Thursday, September 23, 2021

छुट्टा सांड के हमले से वृद्ध किसान की मौत

जौनपुर।थाना जलालपुर अन्तर्गत छतारी गांव के निवासी हीरालाल सरोज पुत्र राजाराम उम्र 60 आज दोपहर मे अपने खेतो मे धान की फसल देखने गये तो उनके खेत मे छुट्टा सांड फसल को खा रहा था,जब वह खेत से सांड क़ो भगाने लगे तो गुस्से मे सांड ने उन्हें दौडा दौडा कर मारने लगा जिससे उनकी मौकै पर ही मौत हो गई।

     ग्रामीण व घर वालो जब पता चला तो भागकर खेत की तरफ गये और किसी तरह सांड को खेत से भगाया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी गई। मौके पर जलालपुर पुलिस पहुचकर शव को कब्जे मे लेकर थाने लाकर विधिक कार्यवाही मे जुट गई !



Wednesday, September 22, 2021

बृजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित आगंतुकों से मुलाकात किया


लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित आगंतुकों  से मुलाकात कर उनकी  समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी समस्या त्वरित निस्तारित की जाए सबसे बड़ी बात यह है कि जहां आज की तारीख में कोविड-19 में लोग एक दूसरे से दूर भाग रहे है वहीं कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक जी लगातार लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं उनकी किसी भी तरह की समस्या हो उसे तुरन्त निस्तारित भी कर रहे हैं कई अधिवक्ता गण अपनी समस्याओं को लेकर आए मंत्री जी ने उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्मानित अधिवक्ता गणों की इन समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करें वहीं पर आज कई क्षेत्रों से आये सम्मानित आगंतुकों की समस्या थी कि हमें आवास नहीं मिला जिस की वजह से हम लोग संबंधित प्रधान से मिल चुके हैं लेकिन हमारी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है 

मंत्री जी ने तुरंत संबंधित विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर को फोन कर आदेशित किया कि इनकी समस्या का समाधान किया जाए ! तथा यह भी कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी!

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को भूतनाथ बाजार से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए


"उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, भूतनाथ मार्केट" के बैनर तले भूतनाथ के व्यापारियों का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भूतनाथ बाजार से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महापौर से मिला, महापौर को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन


महापौर ने संबंधित अधिकारियों को भूतनाथ बाजार से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए


भूतनाथ बाजार में लगातार  बढ़ रहे अस्थाई अतिक्रमण से पीड़ित एवं परेशान व्यापारियों का 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बुधवार को लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया से नगर निगम कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में मिला तथा उन्हें भूतनाथ बाजार की समस्याओं से अवगत कराया तथा उनसे भूतनाथ की मुख्य सड़कों से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने की मांग का ज्ञापन दिया भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष कमल अग्रवाल एवं महामंत्री मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रुप से महापौर को भूतनाथ मार्केट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसमें प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय की समस्या प्रमुख रूप से थी

 महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को भूतनाथ मार्केट से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए तथा अन्य सभी समस्याओं के समाधान हेतु व्यापारियों के सहयोग का की अपील की तथा शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया 

प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं भूतनाथ मार्केट के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल भूतनाथ मार्केट इकाई के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल शामिल थे 

Tuesday, September 21, 2021

भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख बेरोजगारों को नौकरी दी : मुख्यमंत्री योगी

 


गाजीपुर के बाद जौनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की कुल 189 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भाजपा सबका विकास करती है, न कि तुष्टिकरण की राजनीति। पहले किसी को देश जनता, युवाओं की चिंता नहीं रहती थी। सरकारी विज्ञापन निकलते ही एक खानदान झोला लेकर निकल जाता था। लेकिन, भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख बेरोजगारों को नौकरी दी।

मुख्यमंत्री सार्वजनिक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 189 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 18 लाभार्थियों को योजनाओं का प्रमाणपत्र दिया। मुख्यमंत्री 34 मिनट के संबोधन के दौरान पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आए। उन्होंने कहा कि विकास के लिए भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राजनीति में जातिवाद और वंशवाद नहीं होना चाहिए।

कहा कि पहले वंशवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाषावाद की राजनीति होती थी। भाजपा ने इसे खत्म कर दिया है। आज गरीबों को राशन और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जबकि, पहले मैं और फिर मेरा खानदान की तर्ज पर योजनाओं का लाभ मिलना था। सपा के राज में राशन हड़पने वाले ज्यादा थे।

सपा सरकार से पहले बहन जी की सरकार में हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां जा रहा है। सीएम ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि पहले पर्व-त्योहार से पूर्व दंगे होते थे और पिटने वालों पर ही झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे।

पहले दुर्गा पूजा, रामलीला और यज्ञ नहीं होने दिया जाता था। ऐसा लगता था कि मारीच और सुबाहु इन्हीं दोनों के यहां पैदा हो गए हैं और वे विश्वामित्र के यज्ञ को खंडित करने में लगे हुए हैं। लेकिन, अब दुर्गा पूजा, रामलीला और यज्ञ करने की छूट दी गई है, बस प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

उन्होंने कहा सपा के शासनकाल में चेहरा देखकर बिजली दी जाती थी, लेकिन आज प्रदेश में एक समान बिजली आपूर्ति हो रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चीन जब देश के अंदर घुसपैठ करता था, तो लोग कहते थे कि चुप हो जाओ, चीन के खिलाफ कुछ बोलना मत। लेकिन, आज मोदी के कारण चीन को जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के पुलवामा हमले का जवाब हमारे जवानों ने उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट करके दिया।

सोनभद्र: खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार बस की जोरदार भिड़ंत, 45 घायल, 14 गंभीर

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक निजी बस ने खड़ी ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया। इससे बस में सवार 45 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हल्की फूल्की चोटे आई थी जिनको मलहम पट्टी कराकर छोड़ दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल 14 लोगों का जिला अस्पतला में उपचार किया जा रहा है।

 


       बस में सवार दुर्योधन साहू 70, सविता साहू 65, दुर्योधन पटेल 50, विपिन बिहारी मिश्रा 60, हजरत पटेल 65, मधुसूदर 50, जानकी 65, पंकज 68, जगमन्नू साहू 60, निर्मला 41, अनारकली 35, तेजराज पटेल 65, सजना पटेल व सरस्वतिया सभी निवासी ओडिसा। गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलाें का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सभी लोग बस में सवार होकर जम्मू जा रहे थे।

        बताया जा रहा कि तेज रफ्तार से ओडिसा से जम्मू जा रही एसी कोच बस सलखन के समीप बालू लदी खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। उधर ग्रामीणों की शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है।

       ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। इसमें 14 लोगों को अधिक चोट लगने के चलते उनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं बाकी लोगों को हल्की फूल्की चोट लगने के चलते उनको उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। यात्रियों माने तो चालक को झपकी आने पर इस तरह की घटना हुई है।

        यात्रियों ने बताया कि इसके पहले भी कई चार चालक को नींद आ रही थी। इसको लेकर यात्रियों ने कई बार उसको टोका था। इसी बीच सलखन के पास आते-आते बस खड़ी ट्रक में भीड़ गई। बस की रफ्तार भी काफी तेज थी।

Monday, September 20, 2021

मधुमक्खियों की तरह संगठित रहे : संजय गुप्ता


भूतनाथ बाजार के व्यापारी सैकड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े, आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की 


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,भूतनाथ मार्केट इकाई का हुआ गठन


ज्ञान प्रकाश सिंह -अध्यक्ष, कमल अग्रवाल -कार्यकारी अध्यक्ष ,अरशद सफीपुरी- वरिष्ठ महामंत्री, मनोजअग्रवाल एवं इकबाल हुसैन -महामंत्री, प्रमोद बंसल -कोषाध्यक्ष चुने गए


हर परिस्थिति में सच का साथ देना और गलत का दृढ़ता के साथ विरोध करना संगठन का प्राथमिक काम: संजय गुप्ता


अगले सप्ताह नवगठित इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह


प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना एवं उनकी समस्याओं का समाधान कराना, आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य: संजय गुप्ता


नवरात्र मे भूतनाथ मार्केट की एक और बड़ी बाजार आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ेगी


सही को सही और गलत को गलत कहने का तेवर और साहस संगठन में होना चाहिए : संजय गुप्ता 


20 सितंबर, सोमवार :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के तत्वाधान में बंधन गेस्ट हाउस, अयोध्या रोड में  "सदस्यता ग्रहण समारोह एवं गठन बैठक" का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता  मौजूद रहे

उनकी उपस्थिति में भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर के व्यापारियों ने सैकड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की

नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने सभी व्यापारियों को संगठन की अंग वस्त्र पट्टिका एवं माला पहनाकर संगठन में शामिल किया

 कार्यक्रम का संचालन ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे द्वारा किया गया

इस अवसर पर  संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया

 इस अवसर पर बोलते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना संगठन का लक्ष्य है संजय गुप्ता ने कहा मधुमक्खी की तरह संगठित रहने से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सकती  है

उन्होंने कहा सही को सही और गलत को गलत कहने का तेवर और साहस संगठन में होना चाहिए यही संगठन की शक्ति है, उन्होंने बोलते हुए कहा

हर परिस्थिति में सच का साथ देना और गलत का दृढ़ता के साथ विरोध करना संगठन का प्राथमिक कार्य  है ,जो नेता अन्याय के विरुद्ध आवाज नहीं उठाये, उसे नेतृत्व करने का अधिकार नहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

संजय गुप्ता की उपस्थिति में "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,भूतनाथ मार्केट" इकाई का गठन हुआ

इस अवसर पर भूतनाथ मार्केट के पूर्व अध्यक्ष एवं राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता धर्मेंद्र गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे

 सर्वसम्मति से ज्ञान प्रकाश सिंह को अध्यक्ष, कमल अग्रवाल को कार्यवाहक अध्यक्ष, राजेश कुमार एवं किशन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मनोज अग्रवाल (शीनू ), मोहम्मद इकबाल एवं अतीक अहमद को उपाध्यक्ष, अरशद सफी पुरी को वरिष्ठ महामंत्री, मनोज अग्रवाल एवं इकबाल हुसैन को महामंत्री, प्रमोद बंसल को कोषाध्यक्ष, अयाज किदवई ,अंशु दुबे  एवं  अनिल कुमार  को संगठन मंत्री ,उबेद शेख को मंत्री भूतनाथ के वरिष्ठ व्यापारी राकेश गोयल जी को   मुख्य संरक्षक एवं गोपाल टंडन जी को संरक्षक चुना गया 

इस अवसर पर भूतनाथ के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं प्रदेश पदाधिकारियों का माला फूल से स्वागत एवं अभिनंदन किया

 ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया नवरात्र के पहले सप्ताह भूतनाथ की एक और बड़ी बाजार आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ेगी

कार्यक्रम में  संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन ,प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सांवरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर वरिष्ठ महामंत्री दीपक लांबा ,नगर महामंत्री विजय कनौजिया, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष मोहित कपूर, नगर उपाध्यक्ष सुनील सच्चर, राजशेखर सिंह ,नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन ,सर्वेश मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष मसीह उज्ज जमा गांधी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, डॉ साकेत चतुर्वेदी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती महामंत्री उमेश संनवाल ,ट्रांस गोमती के पदाधिकारी राजाराम रावत, राधेश्याम वर्मा ,पंकज अरोड़ा ,प्रवीण मिश्रा, मोहम्मद आदिल ,मोहम्मद आरिफ शामिल रहे !

Sunday, September 19, 2021

राजनीति से खेल के मैदान तक भूचाल एक हफ्ते में तीन दिग्गजों का इस्तीफा

 


      पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा. अमरिंदर सिंह इस्तीफा देने वाले पिछले एक हफ्ते में दूसरे मुख्यमंत्री हैं. 


कांग्रेस के इस दिग्गज नेता से पहले 11 सितंबर (शनिवार) को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद छोड़ा था. देश अभी गुजरात के सियासी घटनाक्रमों को देख ही रहा था कि 5 दिन बाद यानी गुरुवार को विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया. राजनीति से खेल के मैदान तक में दिए गए इन इस्तीफों ने देश में भूचाल मचा दिया है.

Saturday, September 18, 2021

गरीब असहाय लोगों की आवाज थे पूर्व विधायक हाजी अफजाल, लालबहादुर, अकीदत से मनाई गई पूर्व विधायक हाजी अफजाल की पहली पुण्यतिथि

 


जौनपुर।  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में शनिवार को शहर के पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद की पहली पुण्यतिथि सादगी पूर्वक मनाई गई।

        जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि वह हमारे पार्टी के  समर्पित नेता के साथ साथ मुख्ऱ  वक्ता के रूप में अपनी खास पहचान रखते थे। समाज के सभी वर्ग के लोगों में उनकी मजबूत पकड़ थी। गरीब असहाय, जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा वह खड़े रहते थे। 

वह धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे, किसी भी ज्वलंत मुद्दों के लिए वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। यही खूबी उनको आवाम में लोकप्रिय बनाये हुईं थी। 

       वरिष्ठ सपा नेता जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि हाजी अफजाल अहमद गरीबों के रहनुमा थे। थाना, तहसील और कलेक्ट्रेट स्तर पर जब कभी भी किसी गरीब के हक और हुकूक के लिए लड़ाई लड़नी होती थी तो वह सबसे आगे रहते थे। 

        प्रदेश सचिव पूनम मौर्या,  सभासद साजिद अलीम, पूर्व सभासद इरशाद मंसूरी, मरकजी सीरत कमेटी के पूर्व खजांची शकील मंसूरी ने भी अपने संबोधन में पूर्व विधायक को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर  अरशद कुरैशी, रिजवान हैदर राजा, फिरोज अहमद पप्पू, अमजद अंसारी, हफीज, शाह अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया। शकील मंसूरी ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया।

Friday, September 17, 2021

17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

नीदरलैंड के नाविक ने 1598 में मॉरिशस की खोज की।

अमेरिका के बॉस्टन शहर की स्थापना 1630 में हुआ।

कोसाब्रोमा का युद्ध 1761 में लड़ा गया।

डच साइकिल चालक पीट मोस्कप्स 1922 में विश्व चैंपियन बना।

हैदराबाद रियासत का 1948 को भारत में विलय।

दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना 1949 में हुआ।

भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन 1956 में हुआ।

मलेशिया 1957 को संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

जॉर्डन में 1970 को गृह युद्ध की शुरू हुआ।

बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ 1974 को संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल

भारत और श्रीलंका के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच 1982 को खेला गया।

अमेरिका में 1983 को पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेद महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती थी लेकिन उन्हें बाद में यह खिताब लौटा देना पड़ा था।

जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर 2000 को लिट्टे से मुक्त।

न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में 2011 को वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।

कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ 2017 में जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।

*17 सितंबर को जन्मे व्यक्ति –*

अनागारिक धर्मपाल का जन्म 1864 में हुआ।

मशहूर भारतीय कलाकार गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म  सितम्बर 1867 को हुआ था।

तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई वी रामास्वामी नायकर का जन्म  1879 को हुआ था।

माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति आई. के. कुमारन का जन्म 1903 में हुआ।

प्रसिद्ध  चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन काक जन्म 1915 में हुआ।

अमेरिकी लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, पत्रकार और निबंधकार वंस बॉर्जैली का जन्म 1922 में हुआ।

भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक अनंत पै का जन्म 1929 में हुआ।

भारत के प्रसिद्ध वायलिन लालगुड़ी जयरमण का जन्म 1930 में हुआ।

भारतीय आध्यात्मिक नेता भक्ति कारु स्वामी का जन्म 1945 में हुआ।

भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म 1950 में हुआ।

भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का जन्म 1986 में हुआ था।

Thursday, September 16, 2021

लखनऊ में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश, सड़कों पर सैलाब, कई इलाकों में घरों में घुसा पानी


लखनऊ :   राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है. यूपी की राजधानी लखनऊ और इटावा में भी मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है. सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है. पॉश कॉलोनियां भी डूब गईं हैं. कई इलाकों में पानी भर जाने की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है. 


वहीं, इटावा में तेज आंधी-बारिश से OHE लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया. इससे दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बंद हो गया है. कई गाड़ियां भी बाधित हुई हैं. ट्रैक बंद होने की वजह से इटावा रेलवे स्टेशन पर जोधपुर एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस और आउटर पर नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस काफी देर तक खड़ी रही.

लखनऊ में 12 घंटों से हो रही बारिश...

राजधानी लखनऊ में पिछले 12 घंटों से लगातार बारिश हो रही है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरा अस्त-व्यस्त हो गया है. लखनऊ में गोमती नगर, हजरतगंज, ठाकुरगंज, आलमबाग, इंदिरा नगर सभी जगह बारिश होने से पानी घरों तक पहुंच गया है. लगातार बारिश होने से पुलिस ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है.

कई जगह पेड़ गिरे हैं.

पंप से निकाला जा रहा पानी...

देर रात से लगातार बारिश होने से पूरे शहर में पानी भर गया है. लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है. नगर निगम कमिश्नर अजय द्विवेदी ने बताया कि ऐसी स्थिति में नगर निगम ने 48 पंपिंग स्टेशन चालू किए हैं, जिसके जरिए पानी को बाहर निकाला जा रहा है. सीवेज मैनेजमेंट की टीम को भी लगाया गया है. जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं, उन्हें भी हटाया जा रहा है.


साथ ही गोमती बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं जिससे पानी का भराव ना हो सके और गोमती का पानी आराम से आगे जा सके. हाल ही में लखनऊ के बालू अड्डे में डायरिया होने से कई बच्चे बीमार हुए थे. उस मोहल्ले में भी लोगों के घरों में पानी भर गया है. कुछ समय पहले डायरिया से तकरीबन 50 बच्चे एडमिट किए गए थे.

जगह-जगह पानी भर जाने से सड़कों पर हादसे भी हो रहे हैं. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आदेश जारी कर लोगों से घरों पर ही रहने की अपील करते हुए सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की हिदायत दी है. डीएम अभिषेक प्रकाश ने भी आदेश जारी कर लोगों को बिना वजह घरों से न निकलने की सलाह दी है. साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों में भी जाने से बचने को कहा गया है. 


लखनऊ में देर रात से बारिश होने से पूरे शहर में कहीं सड़क धस गई तो कहीं पेड़ गिर गए हैं. ऐसे में ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरीके से चरमरा गया है. हालांकि पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगातार राहत और बचाव के काम में लगी हुई हैं. ज्यादा बारिश से कई रास्ते जाम हो गए हैं. कई सड़कों पर पेड़ भी गिरे हैं, जिन्हें हटाने का काम किया जा रहा है.

Wednesday, September 15, 2021

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार


 वाराणसी। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डेढ़ साल से वांछित इंस्पेक्टर उमराव खान को मंगलवार को पुलिस ने सीतापुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। इंस्पेक्टर को पुलिस बुधवार को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही थी।

        भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा की एक महिला के साथ साल 2017 में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। आरोपितों ने चार बच्चों की मां को नशीला पदार्थ खिला कर मुंह काला करने के साथ उसका वीडियो भी बना लिया था। किसी ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस बीच पीड़िता के पास वीडियो पहुंचा तो फ़रवरी 2020 में भेलूपुर थाने में बजरडीहा के कोल्हुआ निवासी शाहिद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

        इस मामले में अन्य आरोपित गिरफ्तार हो चुके थे, पर इंस्पेक्टर अब तक वांछित चल रहा था। उसका तबादला यहां से कहीं और हो गया था। महकमे का होने के कारण पुलिस उस पर अभी तक हाथ नहीं डाली थी।सीतापुर में आरोपी इंस्‍पेक्‍टर उमराव टीम को अदब में लेकर खुद को छुड़ाने लिए काफी प्रयास किया। उमराव को गिरफ्तार करने गई टीम के मुताबिक वह एक मौका देने के लिए कहते ट्रेनिंग पूरा होने की बात करने लगा, लेकिन टीम ने कोर्ट के आदेश के हवाला देते हुए दारोगा को हिरासत में पीटीसी में लिखा पढ़ी कर निकल गई।

Tuesday, September 14, 2021

वाराणसी: चौबेपुर में एक लाख इनामिया बदमाश दीपक वर्मा पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर


 वाराणसी। चौबेपुर में सोमवार की दोपहर दिन दहाड़े एक लाख के इनामी बदमाश दीपक वर्मा संग चौबेपुर के बरियासनपुर चिरईगांव ब्लाक के पीछे पुल के पास मुठभेड़ हो गई। आनन फानन जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और वरदात के बारे में जायजा लेने के साथ पुलिस टीम से बदमाश के बारे में जानकारी भी हासिल की। 

       पुलिस के अनुसार घटना स्थल बरियासनपुर रिंगरोड के किनारे सर्विस रोड  पर था जहां पर बदमाश को ललकारा गया तो मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बाइक पर वह फ‍िसलकर गिरा और पुलिस की गोलियों के निशाने पर आ गया।

       बदमाश दीपक वर्मा रईस सिद्दीकी गिरोह से संबंधित था और वह हथियार चलाने में काफी माहिर भी था। उस पर वाराणसी में कई थानों पर कुल 23 मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2015 से वह फरार चल रहा था और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। लूट के कई मामले उसपर दर्ज थे। आपराधिक इतिहास को देखते हुए एडीजी जोन की ओर से उसपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

     दीपक वर्मा उर्फ गुड्डू लक्‍सा, चेतगंज, सिगरा, भेलूपुर, लोहता, मंडुआडीह, रोहनिया, सारनाथ और कैंट का वांटेड था। इसके अलावा प्रयागराज के नैनी में भी उसपर मुकदमा दर्ज था।

      पुलिस के अनुसार वाराणसी जिले का वह शातिर अपराधी था और लंबे समय से फरारी के बाद पुलिस की नजरों में धूप झोंककर फरार चल रहा था। उसकी लोकेशन वाराणसी और आसपास ही बनी हुई थी। 

    मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम उसकी सुरागरसी में लगी तो पता चला कि बाइक से वह कहीं जाने के लिए चौबेपुर क्षेत्र से जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम उसकी शिनाख्‍त के बाद पीछे लग गई। हाइवे के किनारे पुलिस के ललकारने पर वह भी मोर्चा संभालने लगा था। आनन फानन पुलिस टीम ने उसे ढेर कर दिया।

Monday, September 13, 2021

संविदा शिक्षकों की भर्ती में बीएड की अनिवार्यता नहीं: हाईकोर्ट


प्रयागराज: सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में उत्तर मध्यमा स्तर पर व्याकरण और साहित्य के संविदा शिक्षकों की भर्ती में बीएड की अनिवार्यता नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश पर अपर निदेशक माध्यमिक डॉ. महेन्द्र देव ने शासनादेश में संशोधन जारी किया है।

प्रदेश के 567 संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में 1119 रिक्त पदों पर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश अपर निदेशक माध्यमिक आराधना शुक्ला ने 24 जुलाई को जारी किया था। इसमें उत्तर मध्यमा स्तर पर व्याकरण व साहित्य अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बीएड की अनिवार्यता रखी गई थी। जबकि 2009 की नियमावली में ऐसा प्रावधान नहीं था

इसके खिलाफ सुभाष तिवारी व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका कर दी। कोर्ट ने 7 सितंबर को नियमावली के अनुरूप संशोधन के आदेश दिए थे। जिसके क्रम में एडी डॉ. महेन्द्र देव ने 8 सितंबर को शुद्धपत्र जारी किया है ।


एडेड कॉलेजों में भी है यही व्यवस्था


यह नियम सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की तरह है। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के लिए बीएड अनिवार्य है। जबकि प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के लिए बीएड की अनिवार्यता नहीं है ।

Sunday, September 12, 2021

बजरंगबली के पुजारी से मिली प्रियंका गांधी


रायबरेली जाते वक्त हनुमान जी के पुजारी ने प्रियंका गांधी से कहा हम हनुमान जी से कामना करते हैं आपकी उत्तर प्रदेश में सरकार बने, आपका परिवार बहुत बड़े त्याग का परिवार है, आपकी माता जी ने प्रधानमंत्री पद नही लिया लोग प्रधानी नही छोड़ पाते। पुजारी ने प्रियंका गाँधी से कहा कि आप अपना आवास यही रायबरेली में बना लीजिए क्योकि प्रदेश को आपकी बहुत ज़रूरत है !



Saturday, September 11, 2021

लखनऊ के ठाकुरगंज और सहादतगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या

 


(फ़ाइल फ़ोटो)

लखनऊ।  पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने आज पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज और सहादतगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर रात करीब 8 बजे एक 35 वर्ष युवक की गोली मारकर हत्या कर दी । लबे सड़क हुई हत्या की सनसनीखेज घटना के बाद सहादत गंज और ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर लहूलुहान पड़े युवक को ट्रामा सेंटर भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से जनता के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सहादतगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

जानकारी के अनुसार सआदतगंज थाना क्षेत्र के तंबाकू मंडी चौपटिया के पास रहने वाले अकबर अली के 35 वर्षीय बेटे अन्नू उर्फ अनवर को रात करीब 8:00 बजे कैम्पबेल रोड पर स्थित बाजपाई पूरी की दुकान के पास सर में गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि अन्नू को जिस समय गोली मारी गई उस समय चौराहे पर काफी भीड़ थी और हमलावर के साथ कई अन्य लोग भी आए थे। सर के गोली लगने के बाद अन्नू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। अनु को गोली मारकर भाग रहे एक हमलावर को जनता के द्वारा पकड़ा भी गया है । बताया जा रहा है करीब 2 वर्ष पहले मृतक अन्नू उर्फ अनवर का चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचन मार्केट के पास कथित अपहरण हुआ था यही नहीं अनु के भाई कि तंबाकू मंडी में गोली मारकर हत्या की जाचुकी है। बताया यह भी जा रहा है अन्नू का भाई एक दशक पूर्व नाका क्षेत्र में हुए एक व्यापारी के अपहरण कांड में भी जेल जा चुका है। जनता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान सड़क पर पड़े अनु उर्फ अनवर को ट्रामा सेंटर भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड का कारण जमीनी विवाद सामने आ रहा है । बताया जा रहा है कि मृतक अनवर पर हमला करने में एक व्यक्ति नहीं करती कई व्यक्ति आए थे और पहले से ही घात लगाए बाजपाई पुरी भंडार के पास इंतजार कर रहे थे जैसे ही हमलावरों को अनु नजर आया एक हमलावर ने अनवर के सर में सटा कर गोलीमार मार दी। पुराने लखनऊ कैम्पबेल रोड पर हुए इस सनसनीखेज वारदात के बाद कई थानों की पुलिस और पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा का कहना है कि 3 लोगो को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने घटना का स्पष्ट करण तो नहीं बताया लेकिन बताया यही जा रहा है कि घटना के पीछे जमीनी विवाद सामने आया है और मृतक अनवर कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था।

Friday, September 10, 2021

हिंदुस्तानी ज़ायरीन को करबला जाने की अनुमति दी जाये - मौलाना कल्बे जवाद

 


लखनऊ : शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिख कर मांग की है कि हिंदुस्तानी ज़ायरीन को करबला जाने की अनुमति दी जाये और हिंदुस्तान की सरकार इस सिलसिले में इराक़ी सरकार से बात करे ताकि हिंदुस्तानी ज़ायरीन चेहलुम के मौक़े पर करबला की ज़ियारत से महरूम न रहे सके। आपको बता दे के covid 19 के मद्देनजर अरबइन इराक़ पिछले साल ज़ायरीन ज़ियारत से महरूम रहे थे !

ओवैसी के खिलाफ बाराबंकी में गुरुवार को मुकदमा दर्ज

 

(पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद)

बाराबंकी : एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बाराबंकी में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। ओवैसी  पर धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन पर बिना अनुमति जनसभा करने और लोगों को रामसनेही मस्जिद के नाम पर भड़काने का आरोप लगा है। मुकदमे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप है।


नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के अनुसार सिटी पुलिस चौकी प्रभारी हरिशंकर साहू की तहरीर पर बिना अनुमति के जनसभा करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने, धारा 144 व कोविड-19 एवं महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा किया गया है। एसडीएम सदर पंकज सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के जनसभा करने व कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन सहित अन्य बातें सामने आई हैं। कार्यक्रम के वीडियो व फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की जानकारी दी।

विधायक के पत्र के बाद हरकत में आया प्रशासन

बताया जा रहा है कि दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने ओवैसी व कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर कराए जाने की मांग गुरुवार की शाम को अपर मुख्य सचिव गृह से की थी। उसकी प्रति डीएम व एसपी को भी भेजी। विधायक ने बताया कि उन्होंने डीएम व एसपी से इस संबंध में बात भी की। तब प्रशासन हरकत में आया। विधायक सतीश शर्मा ने अपर मुख्य सचिव को भेजे पत्र में लिखा है कि गुरुवार को कटरा मुहल्ला में बिना अनुमति के मीटिंग कर ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर रामसनेहीघाट में 100 साल पुरानी मस्जिद शहीद कराने का आरोप लगाया है जो निंदनीय व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है, जबकि अवैध ढांचे को संवैधानिक प्रक्रिया के तहत गिराया गया है।

चाय पार्टी को बना दी जनसभा

ओवैसी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई थी। पार्टी के पदाधिकायिों ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात और चाय पार्टी करने की मंजूरी ली थी। गुरुवार को बड़े से मैदान में बाकायदा मंच बनाकर जनसभा करा दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की भीड़ जुटी जबकि जिला प्रशासन द्वारा सिर्फ 50 लोगों की अनुमति दी गई थी। जनसभा में सीतापुर, अतरौला व लखनऊ समेत कई जिलों के लोग पहुंचे थे। साउंड व अन्य व्यवस्थाएं भी रहीं, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बनी रही। मामला जब अपर मुख्य सचिव गृह तक विधायक ने पहुंचाया तब रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Thursday, September 9, 2021

महिला दारोगा का घूस लेने का वीडियो हुआ वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर, सीओ सिटी को सौंपी जांच


    रायबरेली। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टचार को रोकने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं लेकिन रायबरेली जिले से भ्रष्टाचार को लेकर एक महिला थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया। 

      डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के प्रभार वाले जिले रायबरेली में भ्रष्टाचार चरम पर है। ताबड़तोड़ घूसखोरी के वायरल हो रहे वीडियो ने यहां योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को मुंह चिढाना शुरु कर दिया है।

        ब्लॉक में एकाउंटेंट, लेखपाल के बाद आज महिला दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल इस मामले में एसपी ने महिला दरोगा को लाइन में भेजकर सीओ सिटी को जांच सौंप दी है। 

       बता दें कि महिला दरोगा उमा अग्रवाल की लूट से जिले में हर कोई परेशान था। उन्हें राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है। ऐसे में भ्रष्टाचार के काकस में लिप्त महिला दरोगा पर कोई कार्रवाई भी नही कर पा रहा था। लेकिन कहा गया है कि पाप का घड़ा भर कर छलकता जरूर है। महिला दरोगा के साथ ऐसा ही हुआ। उनके द्वारा कई मामलों में लिखा पढ़ी और कागजात तैयार करने के नाम पर खुलेआम पैसे लिए गए और इसी समय पीड़ितों ने उन्हें सबक सिखाने की ठान लिया। जब वो सभी पैसे दे रहे थे तो उक्त घटनाक्रम को उन सबके द्वारा मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक महिला सिपाही को पास खड़ा करके दरोगा उमा अग्रवाल पैसे की वसूली कर रही हैं। फिलवक्त दरोगा उमा अग्रवाल भदखोर थाना क्षेत्र के मुंशीगगंज चौकी पर तैनात हैं। हालांकि अब जब वीडियो वायरल हुआ तो एसपी रायबरेली श्लोक कुमार ने लाइन में भेजकर जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

Wednesday, September 8, 2021

पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दूसरी मंजिल से फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार


      लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर पति ने पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍या की और दूसरी मंजिल से उसे फेंक दिया। महिला के नीचे गिरते ही अफरा तफरी मच गई। घटना की पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना क्षेत्र के श्याम विहार फेस-2 की बताई जा रही है।

         इन्दिरानगर के श्याम नगर फेज दो विनीत अपनी पत्‍नी शशि और दो बच्‍चों के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर किसी बात पर विनीत ने शशि यादव की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शशि के पति विनीत यादव को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है।

      पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद में आरोपित ने पत्नी की हत्या की है। शशि का मायका बाराबंकी में है। पुलिस विनीत से पूछताछ कर रही है। विनीत के दो बेटे हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। वि‍नीत सब्‍जी बेचता है।

Tuesday, September 7, 2021

जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुना - मंत्री बृजेश पाठक

 


लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक जी ने अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुना दूरदराज से आए लोगों की समस्याओं को तत्काल निवारण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी समस्या त्वरित निस्तारित की जाए!

 सबसे बड़ी बात यह है कि जहां आज की तारीख में कोविड-19 में लोग एक दूसरे से दूर भाग रहे हैं वहीं कानून मंत्री बृजेश पाठक लगातार लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं

 उनकी किसी भी तरह की समस्या हो उसे तुरन्त निस्तारित भी कर रहे है वही पर कई लोग  अन्य जिलों से आये  लोगो की समस्या का निराकरण किया!

लखनऊ बार एसोसिएशन से आए कई अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया!


Report@Naveen Bajpai

Monday, September 6, 2021

मेदांता और आदर्श व्यापार मंडल के मध्य एमओयू साइन हुआ



 व्यापारियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए व्यापारियों के बड़े संगठन "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" एवं चिकित्सा जगत के दिग्गज संस्थान "मेदांता हॉस्पिटल" ने आपस में हाथ मिलाया

मेदांता के स्वास्थ्य निदेशक  डॉ राकेश कपूर एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए


प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यापारियों के लिए मेदांता और आदर्श व्यापार मंडल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे ,जिसमें अनेक बीमारियों की निशुल्क जांच एवं मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क सलाह दी जाएगी


प्रदेश के विभिन्न जिलों में हेल्थ सेमिनार एवं कम्युनिटी लेक्चर आयोजित किए जाएंगे सेमिनार में वरिष्ठ चिकित्सक व्यापारियों को स्वस्थ रहने के टिप्स देंगे


मेदांता संस्थान ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सदस्यों एवं उनके परिजनों को प्लैटिनम डेस्क के माध्यम से अपने अस्पताल में प्राथमिकता से इलाज देगा


मेदांता द्वारा आदर्श व्यापार मंडल के सदस्यों को प्रिविलेज कार्ड जारी किए जाएंगे


स्वस्थ शरीर मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है: संजय गुप्ता


सोमवार ,6 सितंबर, चिकित्सा जगत के दिग्गज अस्पताल मेदांता एवं व्यापार जगत के बड़े संगठन उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारियों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु एक बड़ी पहल की

सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता परिसर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं मेदांता के मध्य एक एमओयू हस्ताक्षरित हुआ

मेदांता की ओर से मेदांता के स्वास्थ निदेशक डॉ राकेश कपूर एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए 

मेदांता के स्वास्थ निदेशक डॉ राकेश कपूर एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया व्यापारियों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु आदर्श व्यापार मंडल और मेदांता के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में उच्च स्तरीय निशुल्क जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसमें व्यापारियों की निशुल्क जांच होगी तथा मेदांता के वरिष्ठ  चिकित्सकों द्वारा व्यापारियों को सलाह दी जाएगी इसके अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सकों के पैनल द्वारा हेल्थ सेमिनार के आयोजन होंगे जिसमें व्यापारियों को अपने स्वास्थ्य की सेवाओं  हेतु बीमारियों से बचने के टिप्स दिए जाएंगे एवं जागरूक किया जाएगा तथा रोग ग्रसित व्यापारियों को सलाह दी जाएगी एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सदस्यों को मेदांता अस्पताल मे प्लैटिनियम डेस्क  के माध्यम से प्राथमिकता से इलाज दिया जाएगा 

 डॉ राकेश कपूर ने यह भी बताया की उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सदस्यों को हेल्थ कार्ड एवं प्रिविलेज कार्ड भी जारी किए जाएंगे 


इस अवसर पर बोलते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा जागरूकता ही बचाव है व्यापारी समाज अपनी व्यस्तताओ के कारण अपने स्वास्थ्य पर समुचित ध्यान नहीं दे पाता है परिणाम स्वरूप उम्र बढ़ने के साथ-साथ अनेक रोगों से भी ग्रसित हो जाता है  अतः समय रहते सभी को अपने स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए उन्होंने कहा जीवन की सबसे अनमोल पूंजी स्वास्थ्य ही है इसलिए इस पूंजी को समय रहते संभालना अति आवश्यक है मेदांता के स्वास्थ्य निदेशक डॉ राकेश कपूर ने इस अवसर पर कहा यह मेदांता का सौभाग्य है कि हमें अपने व्यापारी भाइयों की सेहत संबंधी सेवा करने का मौका मिल रहा है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के साथ एमओयू साइन करके हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं निश्चित रूप से दोनों संस्थाओं के सहयोग से व्यापारियों एवं उनके परिजनों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकेगा


इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह,  ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, नगर उपाध्यक्ष सलीम अहमद, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा मौजूद रहे !

मिशन शक्ति पर हुआ बेवीनार

 

  गोण्डा : नारी सुरक्षा, शिक्षा सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के उद्देश्य से एक दिवसीय आनलाइन बेवीनार का आयोजन किया गया। मुख्य संरक्षक महानिदेशक स्कूल शिक्षा अनामिका सिंह व प्राचार्य डायट दर्जीकुंआं के निर्देशन में वक्ताओं ने मिशन शक्ति पर  व्याख्यान दिया। आयोजक डायट प्रवक्ता रेनू राव ने कहा कि महिलाएं अब  किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। समय की मांग यह है कि आज का समाज महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व सम्मान पाकर महिलाएं समाज में अपना स्थान अवश्य बना लेंगी। कार्यक्रम के संयोजक प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने कहा कि महिलाएं समज सेवा और देश सेवा में अहम भूमिका निभा रहीं हैं पर अभी महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के क्षेत्र में और अधिक जागरुकता की आवश्यकता है। अशिक्षा और अज्ञानता के कारण अब भी महिलाएं हिंसा का शिकार होरही हैं। सह संयोजक प्रवक्ता सीमाक्षी सिंह, एसआरजी विनीता कुशवाहा, कटरा बाजार की केआरपी अंकिता मिश्र, तकनीकी सहायक की भूमिका डायट के दिवाकर मिश्र और सुधीर कुमार ने निभाया।

Sunday, September 5, 2021

उत्तर प्रदेश में आज प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत

 


लखनऊ : प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुनील बंसल जी 

का कानून मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने बुके और शाल देकर स्वागत किया 

प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल, कैविनेट मंत्री श्री बृजेश पाठक मौजूद

दीप प्रज्वलन कर प्रबुद्ध सम्मेलन की  शुरुआत

इस भव्य कार्यक्रम के लिए बंसल जी ने श्री पाठक जी की तारीफ की 

सुनील बंसल का बयान

सभी प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को दिया धन्यवाद बड़ी संख्या में आने पर 

समाज से जुड़े अलग-अलग वर्ग के लोग बड़ी संख्या में आये हैं

उत्तर प्रदेश में आज प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत की जा रही हैं

आज अट्ठारह महानगरों में सम्मेलन शुरू हुआ है

देश मे भारतीय जनता पार्टी 17 सौ करोड़ सदस्यों के साथ बड़ी पार्टी देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

भारत में सबसे ज्यादा राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है

सबसे ज्यादा सांसद है और  सबसे ज्यादा विधायक हैं

प्रधानमंत्री मोदी के बनने के बाद भारत में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है

उत्तर प्रदेश में ढाई करोड़ सदस्य हैं 

5 सालों में सबसे ज्यादा जोड़ने का काम किया गया

भारत की पहचान कम हो रही थी मोदी जी के नेतृत्व में बड़ी पहचान मिली है

जन लोगों के मन में जो आकांक्षा थी 7, 8 साल में मोदी पूरी होती हुई  दिखाई दे रही हैं 

प्रधानमंत्री मोदी के आने से भारत से तमाम देश जुड़ रहे हैं

Report@Naveen Bajpai 

Saturday, September 4, 2021

किसी भी शिक्षकों का उत्पीड़न ना किया जाए - डॉ दिनेश शर्मा

 

   वाराणसी 4 सितंबर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सरोजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में "शिक्षक सम्मान समारोह" में शिक्षकों का सम्मान किया।

         डॉ शर्मा ने कहा कि आप सौभाग्यशाली शिक्षक हैं। आप सभी के साथ तीन सौभाग्य जुड़ते हैं, एक काशी के निवासी हैं, दूसरा जीवन के साथ मरण भी मोक्षदायिनी है और तीसरा देश के प्रधानमंत्री व संसदीय क्षेत्र के निवासी शिक्षक है।

          उन्होंने कहा कि मैं नेता बाद मे, सबसे पहले अध्यापक हूं। उन्होंने अपने जीवन की यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि मैं 17 बार कंपटीशन में बैठा और 16 में सिलेक्शन हो गया। सिर्फ बैंकिंग क्लर्कियल में फेल हो गया। तब मैं समझा कि बैंक की क्लर्कियल का कंपटीशन सबसे कठिन होता है।

      उन्होंने कहा कि आज भी शिक्षक के रूप में पठन-पाठन का कार्य को सुखद समय मानता हूं, जिससे आत्मा संतुष्टि होती है।  आप शिक्षक है इससे ज्यादा प्रतिष्ठा नहीं हो सकती। क्योंकि आज के बच्चे टीचर बनेंगे, ऐसा अब बहुत कम बच्चे कहते हैं।

            डॉ शर्मा ने कहा कि एक शिक्षक को अनवरत विद्यार्थी बनकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अध्यापक की कोई प्रताड़ना ना हो। शिक्षा गुणवत्ता परक होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 सालों में 250 माध्यमिक तथा 75 डिग्री कॉलेज खोले गए। माध्यमिक स्कूलों में 6500 पदों का सृजन किया गया।

          डॉ शर्मा ने कहा कि दिसंबर तक बचे हुए सभी प्रमोशन पूर्ण करा लिए जाएंगे।

         उन्होंने कहा कि नगर शिक्षक को बगैर मांग के विनियमितीकरण किया गया। जिस दिन भी शिक्षक रिटायरमेंट हो, उसे उसके अनुसार तत्काल सभी आवश्यक चीजें उन्हें मिल जाना चाहिए।  जिससे उनका उत्पीड़न ना हो।

                डॉ शर्मा ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह एक सेवा छोड़कर, दूसरे सेवा में तल्लीन हो जाता है तथा वह "सेवाव्रती" हो जाता है।

                उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अध्यापक - अध्यापिकाओं से कहा कि सुखी मन अध्यापक रहे। प्रदेश में नाम रोशन करता रहे। टीचर बनना अपने आप में एक अलग अनुभुति होती है। शिक्षकों के चेहरे का तेज प्रेरणादाई होता है।

        कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत करते हुए शहर दक्षिणी के विधायक एवं राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने सभी गुरुजनों का शीश नवाकर प्रणाम किया व सभी का अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अद्भुत क्षण है। काशी के विकास की परिकल्पना को लेकर मोदी जी ने कार्य किया है।

          उन्होंने कहा कि मोदी जी के अनुकंपा से पहली बार ऐसा हो रहा है कि परिषदीय विद्यालय में प्रवेश के लिए भी मारामारी हो रही है।

           डॉ तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों का भी सौंदर्यीकरण करा रही है।

        कार्यक्रम का संचालन चारु चंद्र त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया।

         महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलपति विद्यापीठ माननीय त्यागी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ हरेंद्र राय, संयुक्त शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह, डॉ विनोद कुमार राय, डॉ सुमन मिश्रा, संदीप जोहर, शैलेंद्र मिश्रा, नलिन नयन मिश्र, गोपाल गुप्ता, संदीप चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Friday, September 3, 2021

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पूरा हुआ पोस्टमॉर्टम, आज सुबह 11 बजे परिवार को सौंपा जाएगा शव


 मुंबई - मुम्टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की गुरुवार को मौत हो गई. वे 40 साल के थे. गुरुवार को पोस्टमॉर्टम हुआ. आज उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा.

बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है. टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत हो गई है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए. बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया.

ये खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं. बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने देश को गम में डुबो दिया है.

बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली. उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया. दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे.

Thursday, September 2, 2021

बाल बाल बचे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, भीषण एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां


     अलीगढ़ : यूपी के अलीगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा की फ्लीट की गाड़ियां आपस में टकराई गईं। गाड़ियों की टक्कर की इतनी जबरदस्त थी कि तीन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। हादसे के दौरान दोनों डिप्टी सीएम फ्लीट में सबसे आगे वाली गाड़ी में चल रहे थे। हादसे होते ही पुलिस प्रशासन की अन्य गाड़ियां मौके पर दौड़ पड़ीं। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।


अलीगढ़ के तालानगरी में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया गया था। जिसमें सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शर्मा कई नेता शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार दोनों डिप्टी सीएम अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान दोनों डिप्टी सीएम की फ्लीट की गाड़ियां भी जानें को निकल पड़ीं। इसी बीच काफिले में अचानक तेज गति से आई कार ने फ्लीट की गाड़ियों के बीच घुसने का प्रयास किया तो कार चालक ने ब्रेक मार दिया।


इससे फ्लीट में चल रहीं करीब 12 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें से तीन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि हादसे के दौरान दोनों डिप्टी सीएम एक ही कार में सार थे जो फ्लीट के आगे चल रही थी। हादसा होता देख आनन-फानन में पुलिस प्रशासन की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ीं। इस बीच काफिले की आधी गाड़ियां डिप्टी सीएम की कार के साथ आगे निकल चुकी थीं। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Wednesday, September 1, 2021

कोरोना वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद वृद्ध की मौत, लाइन छोड़कर भाग खड़े हुए लोग


      जौनपुर। 31 अगस्त जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद ही वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग डरकर भाग गए। मामला महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने के आधे घंटे बाद ही एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से वहां हड़कंप मच गया। वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में खड़े लोग लाइन छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

      महराजगंज क्षेत्र के मितांवा गांव निवासी जगन्नाथ पाल (65) साइकिल से कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज आए थे। जबकि उनकी पत्नी विमला देवी बाइक से वैक्सीन लगवाने आई थीं। वैक्सीन लगाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें आधे घंटे तक अस्पताल में ही रहने की सलाह दी। दंपती अस्पताल परिसर में हनुमान मंदिर के पास पेड़ की छांव में बैठे थे। करीब आधे घंटे बाद उन्हें चक्कर महसूस हुआ। इसकी शिकायत चिकित्सक से की गई। जबतक डॉक्टर उनके पास पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 


घंटों कतार में लगने के बाद लगा था टीका,


मृतक की पत्नी विमला देवी ने बताया कि टीका लगवाने के लिए सुबह से ही कतार में खड़े थे। घंटों इंतजार के बाद उन्हें टीका लगाया गया। टीका लगवाने के आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई उमानाथ ने बताया कि जगन्नाथ को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह स्वस्थ थे। खुद ही साइकिल चलाकर वैक्सीन लगवाने आए थे। मौत के बाद स्वास्थ्य टीम द्वारा स्थानीय थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एससी वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...