गोण्डा : नारी सुरक्षा, शिक्षा सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के उद्देश्य से एक दिवसीय आनलाइन बेवीनार का आयोजन किया गया। मुख्य संरक्षक महानिदेशक स्कूल शिक्षा अनामिका सिंह व प्राचार्य डायट दर्जीकुंआं के निर्देशन में वक्ताओं ने मिशन शक्ति पर व्याख्यान दिया। आयोजक डायट प्रवक्ता रेनू राव ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। समय की मांग यह है कि आज का समाज महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व सम्मान पाकर महिलाएं समाज में अपना स्थान अवश्य बना लेंगी। कार्यक्रम के संयोजक प्रवक्ता ज्ञान बहादुर ने कहा कि महिलाएं समज सेवा और देश सेवा में अहम भूमिका निभा रहीं हैं पर अभी महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के क्षेत्र में और अधिक जागरुकता की आवश्यकता है। अशिक्षा और अज्ञानता के कारण अब भी महिलाएं हिंसा का शिकार होरही हैं। सह संयोजक प्रवक्ता सीमाक्षी सिंह, एसआरजी विनीता कुशवाहा, कटरा बाजार की केआरपी अंकिता मिश्र, तकनीकी सहायक की भूमिका डायट के दिवाकर मिश्र और सुधीर कुमार ने निभाया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी
बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गोण्डा : अयोध्या हाईवे कमल पेट्रोल पम्प के पीछे से सलारपुरवा शेखन गांव अकबरपुर, लाला हाता होते हुए पूरेतिवारी ग्राम पंचायत तक दर्जनों गांवों...

No comments:
Post a Comment