गोण्डा : शहर के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने नौ सूत्रीय मांगों का केन्द्र सरकार को सम्बोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज भटनागर को सौंपा। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सुधीर शुक्ल ने बताया कि बैंक के निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जारहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अनुकम्पा नियुक्ति, पुरानी पेंशन, दैनिक वेतन के कर्मियों को नियमित करने, सभी ग्रामीण बैंकों को एक भारतीय राष्ट्रीय बैंक बनाने के लिए नौ सूत्रीय मांग पत्र आरएम को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार को बैंक कर्मियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेना होगा। सचिव सुभाष यादव, ओपी तिवारी, केके पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, एसबी सिंह, आशीष चोधरी रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...

No comments:
Post a Comment