Thursday, November 5, 2020

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत

 जौनपुर। शाहगंज नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी एक किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बतादे कि पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय अमन मौर्य पुत्र स्वर्गीय मेवालाल मौर्य मंगलवार की शाम को बाइक से जौनपुर की तरफ अपने रिश्तेदार को वैवाहिक कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड लेकर बांटने जा रहा था कि गुरैनी बाजार के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अमन की मौके पर ही मौत हो गई। 


    सूचना पर मौके पर पहुंची ने शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...