Sunday, November 15, 2020

2022 में सरकार बनी तो चाचा शिवपाल बनेंगे कैबिनेट मंत्री,बड़े दलों से सपा का नहीं होगा गठजोड़ - अखिलेश यादव


इटावा। पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 में प्रस्‍तावित उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि सपा अब किसी बड़े दल से गठजोड़ नहीं करेगी। इसके बदले छोटे दलों से तालमेल किया जाएगा। दीपावली के मौके पर इटावा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्‍होंंने ये ऐलान किया।


       उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए उत्‍तर प्रदेश के चुनावों में पहले कांग्रेस फिर बसपा से गठबंधन का प्रयोग कर चुके हैं। उनके ये दोनों प्रयोग असफल हो गए थे। बड़े दलों से गठबंधन के बावजूद चुनावों में वह सत्‍ता से दूर रह गए। शनिवार को अखिलेश यादव ने साफ किया कि अब यूपी में सपा किसी अन्‍य बड़े दल से कोई गठबंधन नहीं करेगी। इसकी बजाए छोटे दलों से गठजोड़ किया जाएगा।


        दीपावली पर कुनबे की एकजुटता की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। अखिलेश ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और अपने चाचा शिवपाल के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में जसवंतनगर की सीट छोड़ने और सरकार बनने पर उन्‍हें कैबिनेट मंत्री बनाने का एलान किया। प्रेस कांफ्रेंस में अखिलश के इस एलान को शिवपाल की ओर से पूर्व में सपा से गठजोड़ की सम्‍भावनाओं पर दिए गए बयानों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।


गोरखपुर चिड़ियाघर को लेकर CM योगी पर साधा निशाना- बोले- पता चल गया उनके पास कोई शेर नहीं है।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...