Tuesday, November 17, 2020

अखिलेश का यूपी सरकार पर हमला, बोले भाजपा राज में बेटियों की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खोखले दावे


लखनऊ, 16 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा राज मे सरकार बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसे अमानवीय अपराधों पर रोक लगाने में अक्षम साबित हुई है। व्यापारी लुट रहे हैं। किसान जान गंवा रहे हैं, लेकिन भाजपा नेताओं की दबंगई का कोई इलाज नहीं, उन्हें मनमानी की छूट मिली हुई है।


अखिलेश ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि बस्ती में एक दलित बच्ची का अपहरण के बाद रेप और फिर हत्या की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आए दिन होने वाली इन घटनाओं पर सरकार का असंवेदनशील रवैया निंदनीय है। बेटियों की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खोखले दावों से कब सुरक्षित होंगी बेटियां। मुख्यमंत्री को इसकी जवाबदेही देनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों के पीछे अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त होना है। भाजपा नेता तो बेलगाम हो गए हैं। औरैया में मौरंग मंडी में चेकिंग के दौरान एसडीएम रमेश यादव पर स्थानीय भाजपा नेता के भाई ने अपने साथियों के साथ जान लेवा हमला किया। कई भाजपा नेता अवैध शराब, देह व्यापार और दूसरी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। सत्ताशीर्ष पर बैठे नेता इन्हें बचाते हैं।


 


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान प्रशासन पर कम राजनीतिक स्वार्थ साधन पर ज्यादा रहता है। फलतः प्रशासनिक मशीनरी भी सुस्त रहती हैं। जनता की कठिनाईयों के समाधान में भाजपा की दिलचस्पी नहीं होने से विकास कार्य रुका है और प्रदेश लगातार प्रगति की दिशा में पिछड़ता जा रहा है। भाजपा सरकार के जनविरोधी कामों से जनता में तीव्र आक्रोश है। जनता का यह आक्रोश 2022 में परिवर्तन पर मुहर लगाएगा! 


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...