Wednesday, May 13, 2020

लाकडाउन के समय पुलिस की मेहनत को सलाम


Photo by- next media team 



गोण्डा, 13 मई। लाकडाउन के समय कोरोना योद्धा कहे जाने वाले पुलिस की मेहनत को सभी सलाम कररहे है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए पुलिस साधन मुहैय्या कराती है। पैदल चलने वाले मजदूरों को ट्रक, डीसीएम रोकवाकर मजदूरों को वाहन पर बैठा देती है जिससे वे गरीब मजदूर अपने घरों तक पहुंच सकें। आने-जाने वाले छोटे बड़े सभी वाहनों की चेकिंग पुलिस करती है। महामारी के चलते लोगों को मास्क पहनने, सेनेटाइजड रहने व दैहिक दूरी बनाए रखने की बराबर हिदायत पुलिस लोगों को देती हैं।
बुधवार को सद्भावना चौकी प्रभारी मोहम्मद जै़द सिद्दीकी हमराही पुलिस कर्मी नरेन्द्र कुमार, सत्यजीत, धर्मेन्द्र कुमार, सचिन मौर्या, पवन कुमार के साथ वाहन की चेकिंग की, मुम्बई से पिकअप से आये दर्जनों लोगों को फिर डीसीएम की व्यवस्था करवा कर बहराइच जाने के लिए रवाना किया। चौकी प्रभारी श्री सिद्दीकी ने बताया कि इन मजबूर, असहाय, गरीब लोगों के लिए कुछ मदद करने से बड़ा अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम ही है गरीब, कमजोर लोगों के काम आना।


Photo by- next media team 



No comments:

Post a Comment

देश भक्ति तरानों से महका विद्यालय परिसर

 गोंडा  : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...