Wednesday, May 13, 2020

महामारी से लड़ने में कोरोना योद्धाओं की भूमिका अहम

गोण्डा, 13मई। कोरोना महामारी से जहां एक तरफ पूरी दूनिया परेशान हैं वहीं कोरोना योद्धा कहे जाने वाले सफाईकर्मी घर - घर व मोहल्ले में साफ - सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए अपने कर्तव्य को पूरा कर रहे हैं।शास्त्रीनगर के सभासद वली मोहम्मद उर्फ मामा के निर्देश पर बुधवार को सफाई नायक विष्णुभारती ने शास्त्री नगर, तोपखाना, नई बस्ती, खान कालोनी, जिगर कालेज के आसपास साफाई कर्मियों के सहयोग से सफाई करवाई। सफाई नायक विष्णुभारती ने कहा कि साफ-सफाई करवाकर हम एक ओर अपना काम पूरा कररहे है वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी से लोगों को जागरुक करते हैं। मोहल्लों की सफाई करवाकर बीमारी से लोगों को बचाने का काम कररहे है। लोगों ने सफाई नायक व सफाई कर्मी का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...