Saturday, May 16, 2020

आत्मनिर्भर होने का मतलब कि भारतीय उत्पादों को शानदार बनाया जाए - चेतन भगत


दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 12 मई को राष्ट्र के नाम संदेश में आत्मनिर्भर बनने और देश में बनी चीजें खरीदने का आह्वान किया था। पीएम की इस अपील का असर नज़र भी आ रहा है और सीएपीएफ की कैंटीनों में अब स्वदेशी उत्पाद ही बेचे जाएंगे। इसे लेकर चेतन भगत ने निशाना भी साधा है और उन्होंने ट्वीट किया है। चेतन भगत ने अपने ट्वीट में कहा है कि आत्मनिर्भरता के नाम पर जबरन घटिया उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।



मशहूर राइटर चेतन भगत ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आत्मनिर्भरता का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि उपभोक्ताओं को घटिया उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर किया जाए। आत्मनिर्भर होने का मतलब यह होना चाहिए कि भारतीय उत्पादों को इतना शानदार बनाया जाए कि लोग दूसरे उत्पादों की जगह उनका चयन करें.' इस तरह चेतन भगत ने अपने विचार रखे हैं और वैसे भी सोशल मीडिया पर चेतन भगत हर समसामयिक मसले पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।


 


पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 मई के अपने संबोधन में देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए इस पैकेज का ऐलान किया गया था। कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म होने जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की योजना है, लेकिन नए रंग-ढंग के साथ ऐसा किया जाएगा। 


रिपोर्टर - यशेन्द्र प्रताप सिंह 


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...