Friday, May 15, 2020

प्रवासी मजदूरों का चलना प्रदेश सरकारों की नाकामी को साबित करता है?


कानपुर 15 मई। प्रवासी मजदूरों का चलना कही देश मे प्रदेश सरकारों की नाकामी तो साबित नही करता? लगातार चल रहे प्रवासी मजदूरों के चलने का मंजर थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्या यह देश की सभी प्रदेश सरकारों की नाकामी को साबित करता है। सभी सरकारों द्वारा मजदूरों के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। अपने अपने घरों को जाने के लिए।


ऐसी  स्थिति में एक तरफ महामारी के बढ़ने का खतरा है वहीं दूसरी  तरफ लोगों का हार मानकर अपने अपने घरों की तरफ पलायन करना कहीं यह तो नहीं दर्शाता की प्रदेश  सरकारे अपनी कही हुई बातों पर पूर्णतया खरी नहीं उतर पा रही जिसकी वजह से आज भी प्रवासी मजदूर घरों की तरफ पलायन करता नजर आ रहा है।


 सभी प्रदेश सरकारों को ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए  वरना इस आने वाले भयानक मंजर की जिम्मेदार सभी प्रदेश सरकारें होंगी।


रिपोर्टर - प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी


No comments:

Post a Comment

अपना इतिहास कभी न भूलें शिक्षक संगठन :राधे रमन त्रिपाठी

गोण्डा ।  टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की स...