Saturday, May 16, 2020

औरैया हादसा : अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों को 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की

 


उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के सुबह डीसीएम और ट्रक की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 36 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे के शिकार हुए ज्यादातर लोग बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं। बताया जा रहा है कि डीसीएम दिल्ली से जबकि ट्रक राजस्थान से चला था। फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, उन्होंने आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर इस दुर्घटना के कारणों पर तुरंत रिपोर्ट दें को कहा है।


आखिलेश यादव ने औरैया हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए देने घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या है।


बसपा सुप्रीम मायावती ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 


रिपोर्टर - पंकज कुमार 


No comments:

Post a Comment

अपना इतिहास कभी न भूलें शिक्षक संगठन :राधे रमन त्रिपाठी

गोण्डा ।  टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की स...