Tuesday, April 21, 2020

युवाओं ने किया पुलिस का सम्मान


गोण्डा- दर्जीकुंआं मलथुआ के युवाओं ने अभिषेक शाही के अगुवाई में सोमवार को पुलिस चौकी दर्जीकुंआं के चौकी प्रभारी उमेश सिंह, अनिल यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया। कोरोना महामारी में पुलिस पुलिस व सुरक्षाकर्मी भी सभी ने प्रसंशा की।चौकी प्रभारी योगेश सिंह ने कहा कि बिना मास्क लगाए, बिना हेलमेट लगाए, बिना सेनेटाइजर के इस्तेमाल किये घर से न निकले। उन्होंने कहा कि अति आवश्यक कार्य के लिए ही बाहर आएं। बार बार घर से बाहर न निकलने। उन्होंने कहा कि घर की आवश्यकता की लिस्ट बनाकर सामान खरीदने के लिए एक आदमी खरीदारी के लिए बाहर आये। उन्होंने लोगों को लाकडाउन का पालन करने की सलाह दी।  जिससे पुलिस को बल प्रयोग न करना पड़े। मदन सिंह, निर्मल, शनि कुमार, पुत्तु सिंह, मुकेश शाही रहे।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...