गोण्डा - लाकडाउन के चलते घर का खर्चा पूरा करने के लिए बैंक में खाताधारकों की लम्बी लम्बी लाइनें लगती हैं। कोरोना महामारी व लाकडाउन के कारण सरकार ने लोगों की सहायता के लिए उनके जनधन खाते में पांच सौ रुपये भेजे हैं। उसी पांच सौ रुपये निकालने के लिए लोग लम्बी लम्बी लाइन लगाते हैं।
कोतवाली नगर के पेरीपोखर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक उप शाखा हैं। कभी पैंसे की कमी तो कभी नेटवर्क वाधित होने से लोग बैंक आकर भी पैंसा नहीं निकाल पाते हैं। यही कारण है कि पैंसा निकालने के लिए सुबह पांच बजे से ही खाताधारक लाइन लगा लेते हैं। भीड़ के कारण दैहिक दूरी का भी पालन लोग नहीं करते हैं। खाताधारक कुसमावती देवी, मुन्नी देवी, मोहम्मद सगीर, फातमा, सबबीर, अनसारुल ने बताया कि सरकार की ओर से पांच सौ रुपये भेजे गये हैं। कमसे कम चार दिनों तक तो खाया ही जासकता है। शाखा संचालक विजय कुमार ने बताया कि लोगों बैंक के समय पर आने को कहा जाता है पर अधीरता के कारण लोग सुबह ही लाइन लगा लेते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी की कोई व्यवस्था न होने से काफी परेशानी हो रही है। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक खोरहंसा व दर्जीकुंआं के प्रबंधक आशीष गाबा और अनिल कुमार गुप्ता ने भी बैंक में भीड़ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे बैंक में पैंसा की कमी नहीं है।
Tuesday, April 21, 2020
बैंक में लगरही लम्बी लाइन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment