गोण्डा- उप्र पावर कार्पोरेशन के संविदा कर्मी स्वयं अपने साथी संविदाकरमियों का 23 अप्रैल को स्वागत कर उनका उतसाह बढ़ाएंगे। मणडलीय अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए जहां एक तरफ सभी बीमारी से बचने के लिए अपने घरों में ही रहते हैं। वहीं दूसरी ओर इस महामारी से लडने के लिए डाक्टर, पुलिस, सफाईकर्मी, बिजली कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल कर बराबर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लाकडाउन के चलते संविदा कर्मी बिना सेनेटाइजर व मास्क की सुविधा पाये हुए बराबर अपनी जिम्मेदारी निभारहे हैं। उन्होने कहा कि संक्रमण के दौर में जो लोग अपने काम को अन्जाम देरहे हैं लोग उनसभी का हौंसला बढाने के लिए उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 23 अप्रैल को प्रत्येक बिजली उप केन्द्र पर संविदा कर्मी अपने साथी संविदा कर्मी को मास्क, सेनेटाइजर व फूल मालाओं से उनको सम्मानित करेंगे।बडगांव उप केन्द्र पर मणडलीय अध्यक्ष अरबिंद श्रीवास्तव, खोरहंसा में महामन्त्री लाल मोहम्मद, जिलाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव आवास विकास कालोनी, अतुल सिंह इटियाथोक, विनोद चौरसिया डुमरियाडीह, विशाल श्रीवास्तव बालपुर सब स्टेशन पर अपने साथी संविदा कर्मीयों का हौंसला बढाने के लिए स्वागत करेंगे।
Tuesday, April 21, 2020
अपने साथियों का स्वयं हौंसला बढ़ाएंगे संविदा कर्मी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment