Tuesday, April 21, 2020

दुबई में फंसे सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग

लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड गायक और अभिनेता सोनू निगम दुबई में फंस गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये ही इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि वे भारत वापस नहीं आ सके हैं। लॉकडाउन में फंसे सोनू निगम ने वर्चुअल कंसर्ट्स कर लोगों का मनोरंजन किया और खुद को भी व्यस्त किया, लेकिन इन दिनों सोनू अजीब-सी परेशानी में घिर गए हैं। 



आपको याद ही होगा कि अप्रैल 2017 में सोनू ने ट्वीट्स के जरिये बताया था कि कैसे उनकी सुबह की नींद अजान के कारण खराब हो जाती है। उन्होंने मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों को ध्वनि प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 

उनके इस ट्वीट्स का काफी विरोध भी हुआ था और इन्हें इस्लामोफोबिक भी करार दिया गया था। लेकिन सोनू अपनी बातों पर अड़े रहे थे। 

अब यही ट्वीट्स के जरिये उन्हें घेरा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग की है। 


सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दुबई पुलिस से मांग की है कि सोनू को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनके पुराने टवीट्स के स्क्रीनशॉट फिर लगा कर गिरफ्तारी की मांग होने लगी है।



 



कहा जा रहा है कि भारत में अजान से सोनू को सोने में परेशानी होती है और उनकी इस समस्या का समाधान दुबई पुलिस के पास होना चाहिए। 


इन सब बातों से लगता है कि सोनू घबरा गए हैं। उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। लोग इस बात का भी मजाक बना रहे हैं। 

दूसरी ओर कुछ लोग सोनू के समर्थन में भी उतरे हैं। उनका कहना है कि सोनू ने सिर्फ मस्जिद को लेकर ही यह बात नहीं की है। उन्होंने मंदिर और गुरुद्वारों पर भी टिप्पणी की थी। फिलहाल दुबई पुलिस की तरफ से मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है !


 


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...