Tuesday, April 21, 2020

देशभर में कोरोना संक्रमित बढ़कर हुए 17656, मृतक संख्या पहुंची 559

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 559 हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 17,656 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 40 लोगों की मौत हुई और 1540 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के कारण देश में अब तक हुई कुल 559 लोगों की मौत में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 223 लोगों की जान गई है।




मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी देश में कोविड-19 से संक्रमित 14,255 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 2,841 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। एक व्यक्ति विदेश चला गया है। इन मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।


एक दिन में संक्रमण से मरने वाले 40 लोगों में महाराष्ट्र के 12, गुजरात के नौ, आंध्र प्रदेश के पांच, मध्य प्रदेश के चार, राजस्थान और तेलंगाना के तीन-तीन और दिल्ली एवं कर्नाटक के दो-दो व्यक्ति शामिल हैं।


संक्रमण के कारण देश में अब तक हुई कुल 559 लोगों की मौत में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 223 लोगों की जान गई है। उसके बाद मध्य प्रदेश में 74, गुजरात में 67, दिल्ली में 45, तेलंगाना में 21 और आंध्र प्रदेश में 20 लोगों की जान गई है।

 

उत्तर प्रदेश में 17 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि पंजाब एवं कर्नाटक में 16-16 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हुई है। संक्रमण से तमिलनाडु में 15, राजस्थान में 14 और पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत हुई है। इस बीमारी ने जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान ले ली जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। झारखंड और बिहार में दो-दो लोगों की जान गई है।


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...