Wednesday, April 22, 2020

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए


श्रीनगर,22 अप्रैल । जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के मेल्होरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।


उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...