Tuesday, March 17, 2020

लखनऊ में पकड़ी गई नकली सेनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को जिला प्रशासन ने छापेमारी की। इस दौरान नकली सेनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई।



जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के दिशा-निर्देश पर जनपद लखनऊ में अवैध सेनिटाइजर्स उत्पादन को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी।


निशातगंज क्षेत्र में महालक्ष्मी केमिकल्स की फैक्ट्री में बिना ड्रग मैन्यूफैक्चररिंग लाइसेंस के आइसोप्रोफाइल अल्कोहल से बनाई गई  सैनिटाइजर की 100ml पैकिंग की एक हजार बोतलें पकड़ी गईं। उक्त स्टॉक को सीज कर दिया गया है और फर्म के प्रोपराइटर नीरज कुमार खरे के विरुद्ध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में थाना निशातगंज में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है !


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...