अमेरिका के कैलीफोर्निया में भाई की शादी में शामिल होने के बाद एक महिला तीन मार्च को लखनऊ के गोमतीनगर पहुंची थी। सोमवार को महिला को बुखार, गले में खराश व सर्दी-जुकाम महसूस हुआ। परिवारीजन उन्हें लेकर लोहिया संस्थान पहुंचे। उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जांच के लिए नमूना केजीएमयू भेज दिया गया है। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक महिला की तबीयत ठीक है।
उन्होंने बताया कि गोमतीनगर विस्तार स्थित मलेसेमऊ के एक युवक को भी संस्थान में भर्ती किया गया है। उसका नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि वहां कोरोना संदिग्ध दो लोगों को भर्ती किया गया है। इनमें एक युवक चीन से लौटा है। वहीं दूसरा जर्मनी से। दोनों में मामूली सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं। एहतियातन उन्हें भर्ती किया गया है !
No comments:
Post a Comment