Tuesday, March 17, 2020

कोरोना वायरस से देश में तीसरी मौत, मुंबई में 64 वर्षीय मरीज की गई जान


भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हुई है। मुंबई में 64 वर्षीय मरीज की जान चली गई। वहीं, भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। मंगलवार को दिल्ली से सटे नोएडा और कर्नाटक में नए मामले सामने आए। नोएडा में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले बीती रात कर्नाटक में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले सामने आए थे कर्नाटक के मंत्री ने कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। एक बेंगलुरु और एक कलबुर्गी में पॉजिटिव मरीज पाया गया है। दोनों का इलाज जारी है।


वहीं, सोमवार शाम तक कई राज्यों में नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच गई थी। इसके मद्देनजर ओडिशा सहित कई राज्यों ने नए सिरे से पांबदी लगाई और 18 मार्च से यूरोपीय संघ और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल में कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...