Wednesday, March 18, 2020

कोरोना का लखनऊ में तीसरा मामला आया सामने, UP में अब तक 16 पॉजिटिव

लखनऊ 18 मार्च 2020 ! उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कोरोना वायरस का तीसरा मामला सामने आया है। शहर के एक मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड की टीम में शामिल एक डॉक्टर को कोरोना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 16 हो गई है। लखनऊ में कोरोना का पहला मामला 11 मार्च और दूसरा मामला 14 मार्च को सामने आया था।



लखनऊ में एक जूनियर रेजिडेंट का नमूना लिया गया था। इसे टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद इंफेक्शन कंट्रोल की पूरी टीम का सैंपल लिया गया। अन्य सभी 14 सैंपल निगेटिव आये हैं। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक रेजिडेंट डॉक्टर की तबीयत ठीक है।


इससे पहले मंगलवार को नोएडा में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पहली मरीज नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी की है, जो हाल ही में फ्रांस से वापस आई है और 4 दिन से जिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।  फ्रांस से लौटने से के बाद वह नोएडा सेक्टर 100 के फ्लैट में आई थी। उसमें कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। वहीं, दूसरा मरीज सेक्टर 78 के हाइड पार्क का है और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है !


लखनऊ कोरोना संक्रमण के 12 संदिग्धों को लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। सभी की जांच का नमूना केजीएमयू भेज दिया गया है। वहीं केजीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों की तबीयत स्थिर बनी हुई है। महिला डॉक्टर की फिर से जांच कराई गई। जिसमें संक्रमण के बने होने की पुष्टि हुई है !


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...