Thursday, March 19, 2020

कोरोना: चीन में कोई नया मामला नहीं लेकिन दूसरे देश परेशान

दक्षिण कोरिया, चीन और सिंगापुर जैसे एशियाई देश अब कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों से जूझ रहे हैं. इनमें से ज़्यादातर वो मामले हैं जो दूसरे देशों से यहां आए लोगों से फैले हैं. दिलचस्प बात ये है कि संक्रमण के केंद्र चीन में नागरिकों के बीच गुरुवार को कोई नया मामला नहीं दर्ज किया गया.



संक्रमण फैलने के बाद ये पहली बार है जब चीन में कोई नया मामला सामने नहीं आया. चीन के लिए यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. हालांकि चीन में 34 ऐसे नए मामले उन लोगों में दर्ज किए गए जो हाल ही में विदेश से वापस लौटे हैं !


सिंगापुर में भी संक्रमण के 47 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 33 मामले दूसरे देशों से आए लोगों में देखे गए. दक्षिण कोरिया में गुरुवार को संक्रमण के मामलों में बढ़त देखी गई. यहां गुरुवार को कुल 152 नए मामले दर्ज किए गए.


हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने मामले दूसरे देशों से आए हैं. दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में स्थित एक नर्सिंग होम में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के लिए एक क्लस्टर बनाया गया है. यहां 74 ऐसे मरीज़ों को रखा गया है जिनका टेस्ट पॉज़िटिव आया है.


 


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...