गोंडा 23 फरवरी 2020 ! पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर में शिक्षिका अनुराधा यादव की देखरेख में विद्यालय की छात्राओं ने मेंहदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अध्यापिका ने छात्राओं को मेहदी के डिजाइन, महत्व व उपयोगिता के बारे में आवश्यक टिप्स बताए। उन्होंने विद्यालय की सभी बच्चियों को चार ग्रुप में बांट कर प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्रा संजना, दिप्ती, रुचि शुक्ला, शाइमा, कल्पना, मधु को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए इनचार्ज प्रधानाध्यापक अवनीश पाण्डेय ने पुरस्कार से सम्मानित किया। बीईओ ममता सिंह ने प्रतियोगिता के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के विद्यालय परिवार की सराहना की है। शिक्षक महेश मिश्र, मधु, आलोक, प्रदीप प्रियंका ने सहयोग किया।
Sunday, February 23, 2020
मेंहदी प्रतियोगिता में सम्मानित हुईं छात्राएं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment