Friday, May 10, 2019

पित्रोदा विवाद पर बोले राहुल गांधी- हमारी पार्टी की ऐसी सोच नहीं, माफी मांगें

   


कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस बैकफुट पर है. कांग्रेस ने बकायदा एक लेटर जारी करके इस बयान से खुद को अलग कर लिया है! इससे पहले कांग्रेस ने बकायदा एक लेटर जारी करके इस बयान से खुद को अलग कर लिया है. कांग्रेस ने कहा कि हम किसी भी दंगे या सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ हैं और इसको स्वीकार नहीं करते हैं. सिख दंगों के पीड़ितों के साथ हम हैं और उन्हें न्याय दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. सैम पित्रोदा के बयान से खुद को अलग करते हुए कांग्रेस ने कहा कि हमने अपने नेताओं से संवेदनशील और संभलकर बयान देने की अपील की है. कांग्रेस ने कहा कि हमारा मानना है कि 1984 के सिख दंगों की ही तरह 2002 के गोधरा दंगों के पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए! किसी भी जाति, धर्म या पंथ के खिलाफ किए गए नरसंहार का कांग्रेस समर्थन नहीं करती है! बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने कहा कि मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी ने टिकट दे दिया, लेकिन हमने 1984 दंगों के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की !


No comments:

Post a Comment

गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ

  बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...