लखनऊ - थाना ठाकुरगंज के दौलतगंज में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने की मारपीट । आधा दर्जन दबंगों ने डॉक्टर की क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की पत्नी फिरदौस जबीन व उनके पुत्र क़ामिल व उनके भतीजे जुल्फेकार से मारपीट किया साथ ही दबंगों ने डॉक्टर के पुत्र व भतीजे को जान से मारने की धमकी भी दी । स्थानीय के विरोध पर दबंग मौके से अपने स्कूटी छोड़ कर फरार हो गए ! मौके पे पहुंची पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्ज़े में लेकर दबंगो के खिलाफ फ़िदौस जबीन के तहरीर पर एफआईआर दर्ज की ! मौके पे पहुंची पुलिस पे दबंगों ने किया पथराव जिसमे एक पत्रकार व एक सब इंस्पेक्टर को आई मामूली चोट ! 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसपी पश्चिम ने मामला कराया शांत और हालात
पर किया काबू ! आपको बता दे के 3 दिन पूर्व दबंगो ने डॉक्टर के लड़के पर किया था जानलेवा हमला। जिसके बाद मौके पे पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगो में भी हुई थी झड़प !
रिपोर्ट - रोहित त्रिपाठी
No comments:
Post a Comment